होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उदय बड़े ही अच्छे दोस्त और एक जबरदस्त कॉम्पटीटर हैं: एनपी सिंह
उदय बड़े ही अच्छे दोस्त और एक जबरदस्त कॉम्पटीटर हैं: एनपी सिंह
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के एमडी और सीईओ एनपी सिंह ने इंडस्ट्री में उदय शंकर के योगदान के बारे में बताया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गजों में से एक उदय शंकर ने ‘स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक’ (The Walt Disney Company, Asia Pacific) के प्रेजिडेंट पद से हटने से फैसला क्या लिया है कि इंडस्ट्री में खलबली मच गई। कई दिग्गजों ने उनके साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया और भारतीय मीडिया में उनके योगदान के बारे में बताया।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के एमडी और सीईओ एनपी सिंह ने इंडस्ट्री में उदय शंकर के योगदान के बारे में बताते हुए कहा, ‘उदय बड़े ही अच्छे दोस्त और एक जबरदस्त कॉम्पटीटर हैं। हमने पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर कई बार बेहतरीन समय गुजारा है। वह दूरदर्शी सोच के व्यक्ति हैं और इंडस्ट्री को आकार देने में उनके अपार योगदान के लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनका इस तरह से अपने इस्तीफे के बारे में फैसला लेना काफी बड़ा फैसला है। मैं उन्हें काफी मिस करूंगा। मैं नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
टैग्स मीडिया उदय शंकर स्टार डिज्नी इंडिया द वॉल्ट डिज्नी कंपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एशिया पैसिफिक