होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी’ के रूप में इस एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन को MIB ने दी मंजूरी
‘सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी’ के रूप में इस एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन को MIB ने दी मंजूरी
इस बारे में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्व-नियामक निकाय (सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी) के रूप में ‘प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ (PADMA) के पंजीकरण को अपनी मंजूरी दे दी है। इस निकाय को न्यूज और कंरेंट अफेयर्स कंटेंट के पब्लिशर्स के लिए लेवल-II एसआरबी (स्व नियामक निकाय) के रूप में पंजीकृत किया गया है। इस बारे में एमआईबी की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
बता दें कि एक स्व नियामक निकाय के रूप में ‘PADMA’ के पैनल में चेयरपर्सन के रूप में हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मूल चंद गर्ग शामिल हैं। उनके अलावा इस पैनल में वरिष्ठ नौकरशाह और पत्रकार अशोक कुमार टंडन व वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मनोज कुमार मिश्रा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
एमआईबी का कहना है कि ‘PADMA’ नियमों के तहत आचार संहिता से संबंधित शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से नियम 12 के उप-नियम (4) और (5) में निर्धारित कार्य करेगी। निकाय के रूप में यह भी सुनिश्चित करेगी कि सदस्य पब्लिशर्स प्रावधानों का पालन करने के लिए सहमत हैं, जिनमें नियम 18 के तहत आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करना शामिल है। इसके अलावा निकाय की संरचना अथवा पब्लिशर्स की सदस्यता में किसी भी तरह का परिवर्तन होने पर मंत्रालय को सूचित किया जाएगा।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार ब्रॉडकास्ट पीएडीएमए सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया एसोसिएशन