होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वार्षिक आम बैठक में पार्थ सिन्हा को चुना जा सकता है ASCI का नया चेयरमैन
वार्षिक आम बैठक में पार्थ सिन्हा को चुना जा सकता है ASCI का नया चेयरमैन
भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) पार्थ सिन्हा को अपना अगला चेयरमैन चुनने के लिए तैयार है। यह चुनाव 4 सितंबर को ASCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) पार्थ सिन्हा को अपना अगला चेयरमैन चुनने के लिए तैयार है। यह चुनाव 4 सितंबर को ASCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान होगा। वर्तमान में पार्थ सिन्हा ASCI के वाइस चेयरपर्सन हैं।
पार्थ सिन्हा, सौगात गुप्ता की जगह लेंगे, जो मैरिको लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ हैं। गुप्ता को 2023-2024 के लिए ASCI के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का चेयरमैन नामित किया गया था।
पार्थ सिन्हा वर्तमान में बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ग्रुप) के प्रेजिडेंट व चीफ ब्रैंड ऑफिसर हैं।
सिन्हा IIT खड़गपुर और IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं। लगभग 30 वर्षों के अपने करियर में, उन्होंने न्यूक्लियर डिजाइन इंजीनियर, बैंकर, मीडिया व इंटरनेट कंपनियों की स्ट्रैटजी व मार्केटिंग हेड और ऐडवर्टाइजिंग स्ट्रैटजिस्ट के रूप में कार्य किया है।
सिन्हा एक ब्रैंड मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं और अतीत में उन्होंने ओगिल्वी, पब्लिसिस, बीबीएच, मैक्कैन और सिटीबैंक जैसी कंपनियों के साथ काम किया है।
टैग्स भारतीय विज्ञापन मानक परिषद पार्थ सिन्हा