होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना का शिकार हुए पत्रकार के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

कोरोना का शिकार हुए पत्रकार के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

दुनिया में खौफ का सबब बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश में ‘जंग’ जारी है। संकट के इस दौर में अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दुनिया में खौफ का सबब बन चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ पूरे देश में ‘जंग’ जारी है। संकट के इस दौर में अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और कोरोना को लेकर रिपोर्टिंग भी कर रहे हैं।  ऐसे में कई पत्रकारों के कोरोनावायरस की चपेट में आने से मौत की खबरें भी सामने आई हैं। लिहाजा इसे देखते हुए तेलंगाना सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। यहां मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों के परिजनों को 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सहायता उन लोगों के लिए है जिनकी हाल ही में कोरोना के चपेट में आने से मृत्यु हो गई है।

इसके अलावा 200 पत्रकारों को भी सहायता प्रदान की जा रही है, जिन्होंने हाल ही में कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। पत्रकारों के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 10 मई से पहले जमा किए जाने वाले आवश्यक आवेदनों से ली जा सकती है।

बता दें कि राज्य सरकार ने यह निर्णय तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और अन्य यूनियनों द्वारा किए गए अनुरोधों के बाद लिया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान पिछले 10 दिनों में 15 पत्रकार इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। स्थिति को देखते हुए तेलंगाना राज्य मीडिया अकादमी ने वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है।

इस वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार के सदस्यों को स्थानीय जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओएचओ) से मृत्यु प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा कराना होगा।

टैग्स पत्रकार तेलंगाना सरकार तेलंगाना आर्थिक सहायता वित्तीय सहायता पत्रकार के परिजन
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

7 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

11 hours ago

बड़ी खबरें