होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'शेमारू एंटरटेनमेंट' ने इस तरह से योग्य एम्प्लॉयीज को दिया तोहफा
'शेमारू एंटरटेनमेंट' ने इस तरह से योग्य एम्प्लॉयीज को दिया तोहफा
शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) ने अपने कुछ योग्य एम्प्लॉयीज को 9,000 ESOPs (Employee Stock Ownership Plan) देने का फैसला किया है।
Vikas Saxena 3 months ago
शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) ने अपने कुछ योग्य एम्प्लॉयीज को 9,000 ESOPs (Employee Stock Ownership Plan) देने का फैसला किया है। यह मंजूरी कंपनी की नॉमिनेशन व रिक्रूटमेंट कमेटी ने 21 नवंबर 2025 को दी।
इन 9,000 स्टॉक ऑप्शंस के बदले एम्प्लॉयीज आगे चलकर 9,000 शेयर ले सकेंगे। हर ऑप्शन एक शेयर में बदला जा सकता है।
कंपनी ने इन शेयरों की कीमत 67 रुपये रखी है, जो 20 नवंबर 2025 की मार्केट कीमत से लगभग 41% कम है। यानी एम्प्लॉयीज को कंपनी के शेयर काफी कम कीमत पर पाने का मौका मिलेगा।
कंपनी ने कहा कि अगले एक साल में ये ऑप्शन वेस्ट होंगे और उसके बाद एम्प्लॉयीज को इन्हें एक साल के अंदर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
शेमारू का मानना है कि इस कदम से एम्प्लॉयीज की कंपनी से जुड़ाव और मजबूत होगा और वे कंपनी की ग्रोथ के साथ खुद को और ज्यादा जुड़ा महसूस करेंगे।
शेमारू एंटरटेनमेंट देश की जानी-मानी कंटेंट कंपनी है, जो अपने बड़े बॉलीवुड फिल्मों और मनोरंजन कंटेंट की लाइब्रेरी के लिए मशहूर है। कंपनी विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के जरिए दर्शकों तक अपना कंटेंट पहुंचाती है।
टैग्स