होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE5 India को अलविदा कहने के बाद अब अनीता नैय्यर ने शुरू किया नया सफर
ZEE5 India को अलविदा कहने के बाद अब अनीता नैय्यर ने शुरू किया नया सफर
‘ZEE5’ इंडिया से पहले अनीता नैय्यर ‘हवास मीडिया’ ग्रुप में इंडिया और साउथईस्ट एशिया की सीईओ के तौर पर कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ मीडिया प्रफेशनल अनीता नैय्यर ने बाबा रामदेव की ‘पतंजलि आयुर्वेद’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीओओ (मीडिया एंड कम्युनिकेशंस) के पद पर जॉइन किया है। पतंजलि जॉइन करने से पहले वह 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस ‘ZEE5’ इंडिया की हेड (Customer Strategy and Relationships) के पद पर कार्यरत थीं।
‘ZEE5’ इंडिया से पहले अनीता नैय्यर ‘हवास मीडिया’ ग्रुप में इंडिया और साउथईस्ट एशिया की सीईओ के तौर पर कार्यरत थीं। पिछले साल फरवरी में उन्होंने यहां अपनी 13 साल की पारी को विराम दे दिया था।
नैय्यर ने ‘हवास’ को वर्ष 2007 में जॉइन किया था। उस समय उन्हें हवास मीडिया इंडिया के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2018 में उन्हें प्रमोट कर हवास मीडिया साउथईस्ट एशिया (SEA) के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
हवास के अलावा अनीता ऑगिल्वी (Ogilvy), लिंटास (Lintas), स्टारकॉम (Starcom) और मुद्रा कम्युनिकेशंस (Mudra Communications) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
टैग्स पतंजलि आयुर्वेद अनीता नैय्यर मीडिया एंड कम्युनिकेशंस