होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार निशा राय ने शुरू की नई पारी, मिला बड़ा पद
पत्रकार निशा राय ने शुरू की नई पारी, मिला बड़ा पद
एचटी मीडिया से नाता तोड़कर पत्रकार निशा राय ने नई पारी की शुरूआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
एचटी मीडिया से नाता तोड़कर पत्रकार निशा राय ने नई पारी की शुरूआत की है। उन्होंने दिल्ली प्रेस में बतौर असिस्टेंट एडिटर (डिजिटल) जॉइन किया है। निशा ने अंकुर विजयवर्गीय को रिप्लेस किया है, जिन्होंने बीते दिनों टाइम्स इंटरनेट जॉइन किया था। निशा दिल्ली प्रेस में तीन डिजिटल प्रॉपर्टी गृहशोभा, सरिता और सरस सलिल का काम देखेंगी।
इससे पहले निशा एचटी मीडिया की लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट (नई दिल्ली) के साथ जून 2017 से मार्च 2019 तक जुड़ी रहीं थी, जहां वह एंटरटेनमेंट डेस्क संभाल रही थीं। यहां वे डेस्क के काम के साथ-साथ टेलिफोनिक इंटरव्यूज, विडियो इंटरव्यूज और फेसबुक लाइव भी करती थीं। इससे पहले वे दैनिकभास्कर डॉट कॉम (डीबी डिजिटल) के भोपाल ऑफिस से जुड़ी रहीं, जहां उन्होंने सितंबर 2015 से जून 2017 तक काम किया। दैनिकभास्कर डॉट कॉम में वे बतौर सब एडिटर कार्यरत रहीं और एंटरटेनमेंट बीट देखा करती थीं। बाद में उन्हें यहां एंटरटेनमेंट विडियो प्रोड्यूसर का काम दिया गया, जिसमें उन्होंने कई आइडियाज पर काम किया।
डीबी डिजिटल में आने से पहले निशा भोपाल में ही बंसल चैनल (एमपी-सीजी) के साथ जुड़ीं थीं। दिसंबर 2013 में बंसल चैनल से करियर की शुरुआत करने वाली निशा राय ने यहां तकरीबन दो साल तक एंटरटेनमेंट, लाइफ स्टाइल व हार्ड न्यूज डेस्क पर बतौर प्रोग्राम प्रोड्यूसर काम किया। निशा ने माखनलाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
टैग्स दिल्ली प्रेस एचटी मीडिया निशा राय सरिता सरस सलिल गृहशोभा