होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सकाल मीडिया’ समूह से फिर जुड़े नीलेश खरे, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘सकाल मीडिया’ समूह से फिर जुड़े नीलेश खरे, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
नीलेश खरे की इस मीडिया समूह के साथ यह दूसरी पारी है। इससे पहले वह ‘जी मीडिया’ के मराठी न्यूज चैनल ‘जी24 तास’ में एडिटर और बिजनेस हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘सकाल मीडिया’ (Sakal media) समूह ने वरिष्ठ पत्रकार नीलेश खरे को चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया कंटेंट प्रिंट, टीवी व डिजिटल) और मराठी चैनल ‘साम टीवी’ (Shaam TV) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर नियुक्त किया है। नीलेश खरे की इस मीडिया समूह के साथ यह दूसरी पारी है।
पूर्व में वह साम टीवी में हेड (Sugran TV OTT) में करीब सवा तीन साल तक तमाम प्रमुख पदों पर भूमिका निभा चुके हैं। अपनी इस भूमिका में नीलेश खरे ‘सकाल मीडिया’ समूह के सीईओ उदय जाधव को रिपोर्ट करेंगे और एमडी अभिजीत पवार के परामर्श से अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
‘सकाल मीडिया’ के साथ नई पारी शुरू करने से पहले नीलेश खरे ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के मराठी न्यूज चैनल ‘जी24 तास’ (Zee 24 Taas) में एडिटर और बिजनेस हेड के तौर पर करीब साढ़े तीन साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पारी को विराम दे दिया था। ‘जी मीडिया’ के साथ भी वह पहले भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
नीलेश खरे पूर्व में ‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क में एग्जिक्यूटिव एडिटर और ‘जय महाराष्ट्र न्यूज’ (Jai Maharashtra News) में मैनेजिंग एडिटर (टीवी औऱ डिजिटल) के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व में वह ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) में भी लंबे समय तक अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
टैग्स सीओओ सकाल मीडिया ग्रुप चीफ एडिटर नीलेश खरे साम टीवी