होम / टीवी / गंभीर आरोपों में घिरे अभिषेक सेनगुप्ता के खिलाफ ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ ने लिया ये एक्शन
गंभीर आरोपों में घिरे अभिषेक सेनगुप्ता के खिलाफ ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ ने लिया ये एक्शन
चैनल का कहना है कि अभिषेक सेनगुप्ता चैनल का कंफर्म एम्प्लॉयी नहीं है और यहां प्रोबेशन पर कार्यरत था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर कारोबारी सहित उसके चार साथियों का अपहरण करने और कारोबारी से 15 लाख की फिरौती मांगने के मामले में आरोपित अभिषेक सेनगुप्ता को ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने अपने बंगाली न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक बांग्ला’ (Republic Bangla) से निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि अभिषेक सेनगुप्ता यहां प्रोबेशन पर कार्यरत थे और कंफर्म एम्प्लॉयी नहीं थे। उनके प्रोबेशन को 25 मई 2021 से समाप्त कर दिया गया है।
चैनल का कहना है कि अभिषेक के खिलाफ जालसाजी और अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं। संस्थान इस तरह के आपराधिक कृत्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है, इसलिएअभिषेक के प्रोबेशन को मंगलवार की शाम निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
चैनल की ओर से कहा गया है कि तमाम प्रयासों के बावजूद अभिषेक से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है और न ही उसके घर के पते के बारे में कोई जानकारी है, ऐसे में निलंबन की कार्यवाही के बारे में मंगलवार को उसके ईमेल पर यह सूचना प्रेषित कर दी गई है।
चैनल की ओर से यह भी कहा गया है कि यह घृणित है कि एक लोक सेवक को कथित रूप से प्रतिरूपित किया गया था और खास उद्देश्यों के लिए फर्जी पहचान गढ़ी गई थी। नेटवर्क किसी के द्वारा इस तरह के आपराधिक व्यवहार की पूरी तरह से निंदा करता है, जिसमें कथित तौर पर परिवीक्षाधीन व्यक्ति भी शामिल है, जिसे निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
PRESS RELEASE: Republic Bangla suspends Probationer accused of impersonating Investigating Agency Officials pic.twitter.com/qicpqJjgNB
— Republic (@republic) May 26, 2021
टैग्स सीबीआई निलंबित रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क रिपब्लिक बांग्ला बंगाली न्यूज चैनल अभिषेक सेनगुप्ता