होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस की 'Campa Sure' को मिला अमिताभ बच्चन का साथ, बने ब्रैंड एंबेसडर
रिलायंस की 'Campa Sure' को मिला अमिताभ बच्चन का साथ, बने ब्रैंड एंबेसडर
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपनी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रैंड Campa Sure के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दो प्रतिष्ठित भारतीय नाम एक साथ आए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
Reliance Consumer Products Limited (RCPL) ने अपनी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रैंड Campa Sure के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में Amitabh Bachchan का स्वागत किया है। इस साझेदारी के साथ दो प्रतिष्ठित भारतीय नाम एक साथ आए हैं, जिनका उद्देश्य देशभर में सुरक्षित और किफायती पैकेज्ड पीने के पानी को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
RCPL ने साल 2022 में Campa Cola का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे नए अवतार में भारतीय बाजार में दोबारा पेश किया। इसके बाद से कंपनी ने Campa ब्रैंड को केवल सॉफ्ट ड्रिंक्स तक सीमित न रखते हुए एक व्यापक बेवरेज पोर्टफोलियो में विस्तार किया है, जिसमें Campa एनर्जी ड्रिंक्स, रसिक बेवरेजेज, जूस और अब Campa Sure पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर शामिल हैं।
इस अवसर पर RCPL के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर Ketan Mody ने कहा कि जैसे Campa एक भरोसेमंद भारतीय ब्रैंड है, वैसे ही अमिताभ बच्चन भी हर भारतीय के दिलों पर राज करने वाले प्रतीक हैं। दोनों ही विश्वास, शुद्धता और प्रामाणिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Campa Sure का उद्देश्य स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल को सबसे किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है, ताकि यह हर भारतीय का अधिकार बन सके। अमिताभ बच्चन ने इस जुड़ाव पर खुशी जताते हुए कहा कि वह Campa Sure के साथ जुड़कर बेहद प्रसन्न हैं। उन्हें यह प्रयास प्रेरणादायक लगा कि कैसे यह ब्रैंड देश के हर नागरिक तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।
टैग्स