होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40’: प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे विजेताओं को सम्मानित
'उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40’: प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे विजेताओं को सम्मानित
जश्न-ए-सहाफ़त नाम से हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा से लोकसभा सदस्य प्रो. एसपी सिंह बघेल हैं, जो मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक्सचेंज4मीडिया समूह की अंग्रेजी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' (exchange4media.com) द्वारा तैयार की गई 'उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40’ (Urdu Journalism 40 Under 40)' की लिस्ट से 14 अगस्त 2024 को पर्दा उठेगा। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
'जश्न-ए-सहाफ़त' नाम से सुबह नौ बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल है। इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा से लोकसभा सदस्य प्रो. एसपी सिंह बघेल हैं, जो मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का दूसर एडिशन है। इस कार्यक्रम के तहत एक्सचेंज4मीडिया को प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल से जुड़े युवा पत्रकारों की ओर से ढेर सारी एंट्रीज प्राप्त हुईं। विभिन्न मापदंडों के आधार पर ‘जूरी मीट’ के द्वारा हमारे प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों ने तमाम स्तर पर मूल्यांकन के बाद 'e4m उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40’ सूची के लिए इनमें से 39 पत्रकारों का चयन किया, जिनके नामों की घोषणा 14 अगस्त यानी आज आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।
टैग्स प्रो. एसपी बघेल