होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'हिन्दी ख़बर' में न्यूज एंकर चित्रा सिंह की हुई वापसी

'हिन्दी ख़बर' में न्यूज एंकर चित्रा सिंह की हुई वापसी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अतुल अग्रवाल के चैनल 'हिन्दी ख़बर' में न्यूज एंकर चित्रा सिंह की वापसी हो गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अतुल अग्रवाल के चैनल 'हिन्दी ख़बर' में न्यूज एंकर चित्रा सिंह की वापसी हो गई है। 4 दिन पहले खबर आयी थी कि 'हिन्दी ख़बर' की न्यूज एंकर चित्रा सिंह ने 'न्यूज 1 इंडिया' चैनल जॉइन कर लिया है, लेकिन सिर्फ 4 दिनों में ही चित्रा सिंह ने 'हिन्दी ख़बर' में वापसी करने को प्राथमिकता दी। 'हिन्दी ख़बर' मैनेजमेंट के मुताबिक, चित्रा सिंह की 'हिन्दी ख़बर' में ना सिर्फ वापसी हुई, बल्कि उन्होंने अगले ही दिन पहले की ही तरह से बुलेटिन और डिबेट शो एंकर करने भी शुरू कर दिए हैं। 

वहीं, 'हिन्दी ख़बर' के मुताबिक, अन्य चैनल्स में गए कई और पत्रकार व एंकर्स  भी उसके HR के संपर्क में हैं और पुराने पत्रकारों के द्वारा 'हिन्दी ख़बर' में वापसी करने को ही प्राथमिकता दी जा रही है। उधर, समाचार4मीडिया से बातचीत में 'हिन्दी ख़बर' मैनेजमेंट ने भी साफ कर दिया है कि उनके परिवार के लोग अगर दोबारा से 'घर वापसी' करते हैं, तो उन्हें असरदार जॉब प्रोफाइल और पूरे सम्मान के साथ परिवार में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि 'हिन्दी ख़बर' चैनल पिछले 8 सालों से संचालित हो रहा है। 'हिन्दी ख़बर' की छवि एक ऐसे मीडिया संस्थान की बन चुकी है, जहां पर विभिन्न मीडिया कॉलेजों तथा अकादमियों से आए नए-नए पत्रकार पत्रकारिता का हुनर सीखते हैं। चैनल का मानना है कि आज देश के लगभग सभी छोटे बड़े राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय खबरिया चैनलों में 'हिन्दी ख़बर' में कार्यरत रह कर, पेशे की बारीकियों को सीख चुके पत्रकार सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। 

मालूम हो कि 'हिन्दी ख़बर' चैनल ने साल 2015 में HKMI (हिन्दी ख़बर मीडिया इंस्टीट्यूट) भी संचालित किया था, जहां स्टूडेन्ट्स को पत्रकारिता की बारीकियां सिखाई जाती थीं। मगर बाद में फुल-फ्लैजेड चैनल आने के बाद मैनेजमेन्ट ने उसे बन्द करने का फैसला कर लिया था। अब एक बार फिर से प्रबन्धन ने फैसला किया है कि 'हिन्दी ख़बर मीडिया इंस्टीट्यूट' (HKMI) को फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि टीवी मीडिया इन्डस्ट्री में अच्छे, असरदार पत्रकारों की कमी को पूरा किया जा सके।

टैग्स चित्रा सिंह
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

9 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

13 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

बड़ी खबरें