FIFA वर्ल्ड कप से कमाई का नया फॉर्मूला, जी एंटरटेनमेंट की रणनीति पर बोले अजीत वर्गीज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकारों को लेकर जी एंटरटेनमेंट की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
AjitVarghese5421


फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकारों को लेकर जी एंटरटेनमेंट की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है। मैडिसन वर्ल्ड के पार्टनर व सीईओ अजीत वर्गीज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि जी द्वारा फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकार हासिल करना सिर्फ एक सामान्य स्पोर्ट्स राइट्स डील नहीं है, बल्कि इसे कंपनी की एक बड़ी कारोबारी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

अजीत वर्गीज के मुताबिक, शुरुआत में इस डील को कई लोगों ने मुश्किल माना था, क्योंकि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अधिकांश मैच देर रात प्रसारित होंगे। ऐसे में विज्ञापन से अच्छी कमाई करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।

हालांकि, उनका कहना है कि जी एंटरटेनमेंट ने इस चुनौती को एक अलग नजरिए से देखा है। कंपनी ने पारंपरिक विज्ञापन आधारित मॉडल की बजाय सब्सक्रिप्शन आधारित कमाई पर ज्यादा जोर देने की रणनीति अपनाई है। इससे यह डील, जिसे पहले सीमित कमाई वाला अवसर माना जा रहा था, अब कहीं बड़ा कारोबारी दांव बन सकती है।

अजीत वर्गीज ने अपने पोस्ट में कहा कि यदि यह रणनीति सफल होती है, तो यह भारत में स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के बिजनेस मॉडल को भी नई दिशा दे सकती है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताया कि आखिर क्यों जी की यह डील सिर्फ खेलों के प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

उनका पूरा पोस्ट यहां पढ़ें:

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में साथ मिलकर काम करेंगे भारत और जापान

भारत और जापान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
India-Japan541

भारत और जापान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि AI एक ऐसी तकनीक है, जो अर्थव्यवस्था, उद्योग, विज्ञान, शिक्षा, शासन और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला रही है। इसलिए AI का विकास सुरक्षित, भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित तरीके से होना चाहिए।

दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि AI के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर नवाचार (Innovation), आर्थिक विकास और तकनीकी क्षमता को मजबूत किया जाएगा। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और ग्लोबल साउथ में सुरक्षित और समावेशी AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए भी मिलकर काम किया जाएगा।

संयुक्त बयान में कहा गया कि AI के विकास के साथ नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है, लेकिन इससे जुड़े संभावित जोखिमों को भी संतुलित तरीके से कम करना होगा। दोनों देशों ने नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान हुई चर्चाओं और उसके निष्कर्षों का भी स्वागत किया।

भारत और जापान ने अप्रैल 2026 में आयोजित पहली India-Japan AI Strategic Dialogue की प्रगति पर संतोष जताया और भविष्य में इस तरह की नियमित बैठकों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर AI के लिए सुरक्षित और जिम्मेदार नियमों को बढ़ावा देने की बात कही। इसके लिए G20, OECD, Global Partnership on AI (GPAI) और संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे वैश्विक मंचों पर आपसी समन्वय बढ़ाया जाएगा। साथ ही Hiroshima AI Process और उसके दिशा-निर्देशों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। संयुक्त बयान में कहा गया कि अत्याधुनिक AI मॉडल साइबर सुरक्षा को मजबूत करने में मददगार हो सकते हैं, लेकिन इनके दुरुपयोग का खतरा भी बना रहता है। इसलिए AI आधारित साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण डिजिटल ढांचे (Critical Infrastructure) की सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाया जाएगा। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को भी दोनों देशों ने अहम प्राथमिकता बताया।

AI इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भारत और जापान डेटा सेंटर, GPU, सेमीकंडक्टर और अन्य कंप्यूटिंग संसाधनों के विकास में सहयोग करेंगे। इसके अलावा दोनों देश AI तकनीक की सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने पर भी काम करेंगे।

दोनों देशों ने सरकारी संस्थानों, उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया है। इसके तहत भारतीय और जापानी संस्थान बहुभाषी, ओपन-सोर्स और विभिन्न क्षेत्रों के लिए उपयोगी AI मॉडल विकसित करने पर साथ काम करेंगे।

इसी दिशा में IIT बॉम्बे, भारतजेन टेक्नोलॉजी फाउंडेशन और जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स (NII) के बीच बड़े भाषा मॉडल (LLM) के संयुक्त अनुसंधान के लिए समझौता हुआ है। इसके अलावा Sarvam और Preferred Networks के बीच भी AI तकनीक के विकास को लेकर साझेदारी हुई है। वहीं, India AI और जापान के METI (Ministry of Economy, Trade and Industry) के बीच भी AI स्टार्टअप और कंपनियों को सहयोग देने के लिए समझौता किया गया है।

दोनों देशों ने AI क्षेत्र में मानव संसाधन विकास पर भी विशेष जोर दिया। इस दौरान जनवरी 2026 में तय किए गए लक्ष्य को दोहराया गया, जिसके तहत 2030 तक भारत के 500 उच्च कौशल वाले AI पेशेवरों को जापान आमंत्रित करेगा। इसके अलावा संयुक्त शोध, इंटर्नशिप, रोजगार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

संयुक्त बयान में 'AI for All' के विजन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। दोनों देशों ने कहा कि AI का लाभ सभी लोगों तक पहुंचे और इसका उपयोग समावेशी विकास, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और समाज के व्यापक हित में किया जाए।

अंत में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने जापान में जल्द ही AI Summit आयोजित करने की घोषणा की, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत और समर्थन किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इस बड़े पद पर द इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस वर्टिकल्स से जुड़े पंकज श्रीवास्तव

इससे पहले पंकज श्रीवास्तव 'जी मीडिया' (Zee Media) में वाइस प्रेजिडेंट (IPs, Events & Special Projects) के पद पर कार्यरत थे।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
Pankaj Srivastava.....

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल पंकज श्रीवास्तव ने अपनी नई पारी की शुरुआत 'द इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस वर्टिकल्स' (The Economic Times Business Verticals) के साथ की है।

उन्होंने यहां Head – Experiential Learning and Community Programs के पद पर जॉइन किया है।

अपनी नई भूमिका में पंकज श्रीवास्तव Experiential Learning & Community Programs तैयार करने और उनके विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके तहत वह इंडस्ट्री कम्युनिटीज, ग्लोबल समिट्स, पॉडकास्ट्स और अन्य इनोवेटिव एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स का ऐसा इकोसिस्टम विकसित करेंगे, जो बिजनेस लीडर्स, एंटरप्रिन्योर्स, और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करेगा।

इससे पहले पंकज श्रीवास्तव 'जी मीडिया' (Zee Media) में वाइस प्रेजिडेंट (IPs, Events & Special Projects) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने यहां नवंबर 2024 में जॉइन किया था और यहां वह ब्रैंडेड कंटेंट इनिशिएटिव्स, नए आईपी (IPs), इवेंट्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स के विकास एवं क्रियान्वयन का नेतृत्व कर रहे थे।

पंकज श्रीवास्तव इससे पहले 'नेटवर्क18' (Network18) के साथ भी करीब दो दशक तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े बिजनेस इवेंट्स, कॉन्क्लेव्स और ब्रैंडेड कंटेंट सॉल्यूशंस के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया, इवेंट्स और नॉलेज-आधारित प्लेटफॉर्म्स के क्षेत्र में उन्हें काफी अनुभव है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

चेल इंडिया ने श्रुति कटोच डढवाल को नियुक्त किया जनरल मैनेजर

चेल इंडिया (Cheil India) ने श्रुति कटोच डढवाल (Shruti Katoch Dhadwal) को जनरल मैनेजर – स्ट्रैटेजी (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स–सैमसंग) नियुक्त किया है।

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
cheilindia

चेल इंडिया (Cheil India) ने श्रुति कटोच डढवाल (Shruti Katoch Dhadwal) को जनरल मैनेजर – स्ट्रैटेजी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (सैमसंग) (General Manager, Strategy – Consumer Electronics (Samsung) नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा की।

चेल इंडिया (Cheil India) से जुड़ने से पहले श्रुति कटोच डढवाल (Shruti Katoch Dhadwal) डेंट्सू इंडिया (Dentsu India) में एवीपी -ब्रांड स्ट्रैटेजी (AVP - Brand Strategy) के पद पर कार्यरत थीं।

उनकी लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें ब्रांड कम्युनिकेशन (Brand Communication), इंटीग्रेटेड मार्केटिंग स्ट्रैटेजी (Integrated Marketing Strategy), डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing), बजटिंग एंड प्लानिंग (Budgeting and Planning), पब्लिक रिलेशंस (Public Relations), मीडिया रिलेशंस (Media Relations) और पार्टनर प्रोग्राम्स (Partner Programmes) सहित कई क्षेत्रों में अनुभव है।

अपने करियर के शुरुआती दौर में श्रुति कटोच डढवाल (Shruti Katoch Dhadwal) एचएस ऐड इंडिया (HS Ad India) और पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) के साथ भी कार्य कर चुकी हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Phoenix Avenue of Stars में प्रशांत साल्वे का प्रमोशन, बने सीनियर मार्केटिंग मैनेजर

Phoenix Avenue of Stars, पुणे (पूर्व में Phoenix Marketcity, Pune) ने प्रशांत साल्वे को सीनियर मार्केटिंग मैनेजर के पद पर प्रमोट किया है

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
PrashantSalve1415

Phoenix Avenue of Stars, पुणे (पूर्व में Phoenix Marketcity, Pune) ने प्रशांत साल्वे को सीनियर मार्केटिंग मैनेजर के पद पर प्रमोट किया है। हाल ही में Phoenix Marketcity, Pune का नाम बदलकर Phoenix Avenue of Stars, Vimannagar कर दिया गया है।

प्रशांत साल्वे इवेंट और मार्केटिंग मैनेजमेंट के क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह पिछले 11 साल से अधिक समय से फीनिक्स के साथ जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने मार्केटिंग और इवेंट्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

फीनिक्स से जुड़ने से पहले प्रशांत ने करीब दो वर्षों तक Concept9 में इवेंट एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया था, जहां उन्होंने इवेंट प्लानिंग और मार्केटिंग से जुड़ा अनुभव हासिल किया।

कंपनी को उम्मीद है कि प्रशांत साल्वे के लंबे अनुभव और नेतृत्व से Phoenix Avenue of Stars की मार्केटिंग रणनीति को और मजबूती मिलेगी तथा ब्रैंड की पहुंच और ग्राहक जुड़ाव को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

JioHotstar में अभिमन्यु खन्ना को मिली नई जिम्मेदारी, बने हेड राइट्स एक्विजिशन-BCCI

अपनी नई भूमिका में वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मिलकर क्रिकेट से जुड़े मीडिया अधिकारों (राइट्स) के मूल्यांकन, अधिग्रहण और प्रबंधन का कार्य संभालेंगे।

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
Abhimanu Khanna

डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने अभिमन्यु खन्ना को हेड राइट्स एक्विजिशन- BCCI नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मिलकर क्रिकेट से जुड़े मीडिया अधिकारों (राइट्स) के मूल्यांकन, अधिग्रहण और प्रबंधन का कार्य संभालेंगे।

अभिमन्यु खन्ना इससे पहले जियोहॉटस्टार में सीनियर डायरेक्टर, प्रीमियम स्पोर्ट्स के पद पर कार्यरत थे। सेल्स और पार्टनरशिप से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अभिमन्यु खन्ना को 14 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

जियोहॉटस्टार से पहले अभिमन्यु खन्ना करीब चार वर्षों तक ट्रूकॉलर (Truecaller) में डायरेक्टर एवं लीड GTM एंड सेल्स (ग्लोबल मार्केट्स) के पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा वह ब्लैकबेरी (BlackBerry) में भारत और सार्क (SAARC) क्षेत्र के लिए चैनल सेल्स एवं डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Leo India में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बने अनीश कोटियन

अनीश कोटियन इससे पहले Ogilvy Vietnam में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट का नेतृत्व किया।

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
Anish4521

ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग क्षेत्र के अनुभवी प्रोफेशनल अनीश कोटियन को Leo India का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कंपनी में वह अब बिजनेस ग्रोथ और रणनीतिक नेतृत्व की अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे।

अनीश कोटियन इससे पहले Ogilvy Vietnam में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट का नेतृत्व किया।

इससे पहले वह करीब चार वर्षों तक Publicis Groupe Vietnam के साथ जुड़े रहे। वहीं, भारत में उन्होंने लगभग छह वर्षों तक BBH India में भी विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

अनीश कोटियन के पास भारत, वियतनाम और दक्षिण-पूर्व एशिया (SEA) के बाजारों में काम करने का 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान विज्ञापन, मार्केटिंग और ब्रैंड रणनीति के साथ-साथ डेटा, कॉमर्स, कंटेंट, मीडिया और डिजिटल क्षेत्रों में भी व्यापक विशेषज्ञता हासिल की है।

माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से Leo India को अपने कारोबार का विस्तार करने और ग्राहकों के लिए नई रणनीतियां विकसित करने में मदद मिलेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वाशु भगनानी इंडस्ट्रीज की EOGM में दो प्रस्तावों को मंजूरी, पूजा वाशु भगनानी फिर बनीं MD

देश की मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक वाशु भगनानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 30 जून 2026 को अपनी पहली असाधारण आम बैठक (Extra-Ordinary General Meeting-EOGM) आयोजित की।

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
VashuBhagnani541

देश की मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक वाशु भगनानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पूर्व नाम- पूजा एंटरटेनमेंट) ने 30 जून 2026 को अपनी पहली असाधारण आम बैठक (Extra-Ordinary General Meeting-EOGM) आयोजित की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) और अन्य ऑडियो-वीडियो माध्यम (OAVM) के जरिए हुई। बैठक में शेयरधारकों ने कंपनी के दो अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी।

बैठक में आशीष राधेश्याम गोयल को नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करने और पूजा वाशु भगनानी को दोबारा मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त करने के प्रस्ताव रखे गए। दोनों प्रस्तावों को स्पेशल रेजोल्यूशन के रूप में पेश किया गया और रिमोट ई-वोटिंग के जरिए लगभग सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।

बैठक की अध्यक्षता कंपनी की नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर कविता अशोक जैन ने की। बैठक दोपहर 3:05 बजे शुरू हुई और 3:25 बजे समाप्त हुई।

इस दौरान कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा वाशु भगनानी, नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर दीपशिखा देशमुख, मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) ओंकार पाठक और कंपनी सेक्रेटरी एवं कंप्लायंस ऑफिसर श्वेता रमेश सोनी भी मौजूद रहीं।

कंपनी ने ई-वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए एम/एस बी.के. प्रधान एंड एसोसिएट्स के बलकृष्ण प्रधान को स्क्रूटिनाइजर नियुक्त किया था। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा 27 जून से 29 जून 2026 तक उपलब्ध कराई गई थी।

वोटिंग के नतीजों के अनुसार, आशीष राधेश्याम गोयल की नियुक्ति के पक्ष में 4,60,92,766 वोट पड़े, जबकि विरोध में केवल 79 वोट मिले। वहीं, पूजा वाशु भगनानी की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पुनर्नियुक्ति के पक्ष में 49,94,133 वोट पड़े और विरोध में 79 वोट आए। दोनों प्रस्तावों को करीब 99.99% मतों का समर्थन मिला।

कंपनी ने कहा कि बैठक का आयोजन कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जल्द इस न्यूज चैनल की स्क्रीन पर नजर आएंगी शिवांगी ठाकुर!

शिवांगी ठाकुर ने पिछले दिनों ‘जी न्यूज’ (Zee News) से इस्तीफा दे दिया था। वह चैनल में असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थीं और नोटिस पीरियड सर्व कर रही थीं।

Last Modified:
Wednesday, 01 July, 2026
Shivangi Thakur

जानी मानी टीवी न्यूज एंकर शिवांगी ठाकुर (Shivangi Thakur) के बारे में खबर है कि वह अब ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ की टीम में शामिल होने जा रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, वह जल्द ही यहां डिप्टी न्यूज एडिटर/एंकर के तौर जॉइन करेंगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा होनी बाकी है।

बता दें कि शिवांगी ठाकुर ने पिछले दिनों ‘जी न्यूज’ (Zee News) से इस्तीफा दे दिया था। वह चैनल में असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थीं और नोटिस पीरियड सर्व कर रही थीं।

‘जी न्यूज’ (Zee News) के प्रमुख संपादकीय चेहरों में शामिल रहीं शिवांगी ठाकुर ने न्यूज बुलेटिन और प्राइम टाइम प्रोग्रामिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपनी प्रभावशाली एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए पहचान बनाने वाली शिवांगी पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। ‘जी न्यूज’ (Zee News) से पहले वह ‘आजतक’ (Aaj Tak), ‘इंडिया टुडे’ (India Today), ‘टीवी9’ (TV9) और ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) जैसे प्रमुख हिंदी न्यूज नेटवर्क्स के साथ काम कर चुकी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने राजनीति, अपराध, प्राकृतिक आपदाओं और राष्ट्रीय महत्व की कई बड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग की है।

शिवांगी ठाकुर संघर्ष क्षेत्रों से की गई अपनी रिपोर्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और हमास-इजराइल संघर्ष सहित तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय संघर्षों की कवरेज की है। चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों से उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग को व्यापक सराहना मिली है।

अपने पूरे करियर में उन्होंने स्टूडियो एंकरिंग और फील्ड रिपोर्टिंग के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अफजल खान ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ को कहा अलविदा

वह कंपनी में नेशनल हेड-डिजिटल IPs एंड गवर्नमेंट के पद पर कार्यरत थे। अफजल खान करीब पांच साल से टाइम्स नेटवर्क में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Last Modified:
Wednesday, 01 July, 2026
Afzal Khan

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, अफजल खान ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) को अलविदा कह दिया है। वह कंपनी में नेशनल हेड-डिजिटल IPs एंड गवर्नमेंट के पद पर कार्यरत थे।

अफजल खान करीब पांच साल से टाइम्स नेटवर्क में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने मार्च 2021 में यहां जॉइन किया था और इस दौरान डिजिटल आईपी (Digital IPs) तथा गवर्नमेंट से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाली।

टाइम्स नेटवर्क से पहले अफजल खान कॉन्डे नास्ट इंडिया (Conde Nast India) से जुड़े हुए थे, जहां वह सीनियर मैनेजर-GQ इंडिया के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा वह इससे पहले टाइम्स इंटरनेट (Times Internet) के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

गुरप्रीत सिंह का नया कदम, लॉन्च किया ‘Good Practice Media’ प्लेटफॉर्म

डिजिटल मीडिया कंपनी 'वन डिजिटल एंटरटेनमेंट' (One Digital Entertainment) के को-फाउंडर गुरप्रीत सिंह ने एक नया स्वतंत्र वेंचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Good Practice Media रखा गया है।

Last Modified:
Wednesday, 01 July, 2026
GurpreetSingh541

डिजिटल मीडिया कंपनी 'वन डिजिटल एंटरटेनमेंट' (One Digital Entertainment) के को-फाउंडर गुरप्रीत सिंह ने एक नया स्वतंत्र वेंचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Good Practice Media रखा गया है। यह नया प्लेटफॉर्म मीडिया, मार्केटिंग और बिजनेस के मेल पर काम करेगा।

गुरप्रीत सिंह ने अपने न्यूज़लेटर Connectively के जरिए इस वेंचर की जानकारी दी और बताया कि उनका मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां इंडस्ट्री से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत हो, नए विचार सामने आएं और स्ट्रैटेजिक सलाह भी दी जा सके।

Good Practice Media ब्रैंड्स, फाउंडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ मिलकर कंटेंट, कंसल्टिंग और कम्युनिटी-बिल्डिंग के जरिए काम करेगा। यह प्लेटफॉर्म मार्केटिंग और मीडिया सेक्टर के लिए एनालिसिस, इंटरव्यू, ओपिनियन आर्टिकल और नॉलेज-बेस्ड कंटेंट तैयार करेगा।

गुरप्रीत सिंह एक अनुभवी डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर हैं, जिनके पास 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 17 साल की उम्र में Funtooz नाम के प्रोजेक्ट से की थी, जो भारत के शुरुआती SMS और मोबाइल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक था।

इसके बाद उन्होंने One Digital Entertainment (ODE) की सह-स्थापना की, जो आज भारत के बड़े मल्टी-चैनल नेटवर्क्स में गिनी जाती है। ODE 3,000 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स और पार्टनर्स के साथ काम करती है और अब तक 20 अरब से ज्यादा YouTube वॉच मिनट्स जेनरेट कर चुकी है।

अपने करियर में गुरप्रीत सिंह Viacom18, Hungama और Disney जैसी कंपनियों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने बादशाह, रफ्तार और प्राजक्ता कोली (MostlySane) जैसे क्रिएटर्स के साथ काम करके उनके डिजिटल करियर को आगे बढ़ाने में मदद की है। उनके नेतृत्व में ODE का डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट SOS – Survivors of Suicide को IWM Digital Awards में सम्मान भी मिला है।

नए वेंचर की घोषणा करते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह पहल इस सोच पर आधारित है कि आधुनिक मीडिया और मार्केटिंग में “Good Practice” यानी अच्छे और जिम्मेदार तरीके सबसे जरूरी हैं, ताकि सिर्फ शॉर्ट-टर्म ट्रेंड्स नहीं बल्कि लंबे समय तक टिकने वाला मूल्य बनाया जा सके।

Good Practice Media का फोकस हाई-क्वालिटी एडिटोरियल कंटेंट, इंडस्ट्री डायलॉग और उन संस्थाओं के साथ साझेदारी पर रहेगा जिन्हें स्ट्रैटेजिक मीडिया और मार्केटिंग एक्सपर्टीज की जरूरत है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए