होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस हिंदी अखबार ने बनाया ग्लोबल नेटवर्क, 15 देशों में तैनात किए पत्रकार

इस हिंदी अखबार ने बनाया ग्लोबल नेटवर्क, 15 देशों में तैनात किए पत्रकार

युवाओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े पाठकों की जरूरतों को ध्यान रखते हुए किए कई बदलाव

पंकज शर्मा 6 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों में शुमार दैनिक भास्कर समूह ने पाठकों से जुड़ने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब ग्रुप के हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ में अब और ज्यादा ऑरिजनल कंटेंट शामिल किया जाएगा। बता दें कि भास्कर ने दुनिया भर के 15 देशों अमेरिका, रूस, चीन, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, न्यूजीलैंड, नेपाल, सिंगापुर, पाकिस्तान, इजरायल और हांगकांग में पत्रकारों का ग्लोबल नेटवर्क तैयार किया है। इन देशों से जरूरी, रोचक और उपयोगी खबरें अब भास्कर नेटवर्क पर मिलेंगी।

इसके अलावा 'टाइम', 'द न्यूयॉर्क टाइम्स', 'द इकोनॉमिस्ट' और 'हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू' से विशेष अनुबंध के तहत कंटेंट पहले की तरह जारी रहेगा। नई पहल के तहत खोजपरक और इनडेप्थ जर्नलिज्म के लिए नेशनल रिपोर्टिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इससे पाठकों को राजनीति, समाज, बिजनेस, बॉलिवुड और स्पोर्ट्स से जुड़ी एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें मिलेंगी।

इसके अलावा युवा और पेशेवर लोगों के लिए बिजनेस भास्कर के तहत हर शनिवार देश-दुनिया की नामी कंपनियों के एचआर प्रमुखों के इंटरव्यू पब्लिश किए जाएंगे। इससे जॉब और करियर के नए ट्रेंड्स और इंडस्ट्री की जरूरतों के बारे में जानकारी मिलेगी। यह इंटरव्यू 52 हफ्तों की सीरीज में होंगे। पहली कड़ी में 27 जुलाई को अमेजॉन इंडिया की एचआर डायरेक्टर दीप्ति वर्मा का इंटरव्यू पब्लिश किया जाएगा।

यही नहीं, लोगों की निवेश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर सोमवार पर्सनल फाइनेंस पर और हर शनिवार देश के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा स्टॉक व म्यूचुअल फंड पर कॉलम लिखा जाएगा। भास्कर ने 'नो निगेटिव मंडे' के तहत फ्रंट पेज, सिटी फ्रंट पेज, देश-विदेश और बिजनेस पेज पर भी काफी बदलाव किया है। इसके तहत मंडे पॉजिटिव रिपोर्टर तैनात किए गए हैं। ये हर सोमवार शहर की पॉजिटिव खबरें पाठकों तक पहुंचाएंगे, ताकि उनके हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक हो। इसके अलावा भी भास्कर ने नई पहल के तहत काफी कुछ बदलाव किए हैं।

टैग्स दैनिक भास्कर ऑरिजनल कंटेंट डीबी डिजिटल
सम्बंधित खबरें

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

16 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago