होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मितुल संगानी ने ‘News18 Digital’ के CEO पद से दिया इस्तीफा

मितुल संगानी ने ‘News18 Digital’ के CEO पद से दिया इस्तीफा

वह अप्रैल 2025 से इस पद पर कार्यरत थे और मुंबई से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड’ (Network18 Media & Investments Limited) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) को मिली इस खबर के मुताबिक ‘News18’ (Digital) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मितुल संगानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अप्रैल 2025 से इस पद पर कार्यरत थे और मुंबई से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

बता दें कि मितुल संगानी सात साल से अधिक समय से ‘नेटवर्क18’ समूह से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल न्यूज, रीजनल टेलीविजन और रेवेन्यू से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया।

News18 Digital के CEO बनने से पहले, मितुल संगानी रीजनल न्यूज क्लस्टर के CEO थे, जिसमें टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म शामिल थे। इस भूमिका में वह नेटवर्क के भारतीय भाषाओं के न्यूज चैनल्स और डिजिटल प्रॉपर्टीज के लिए रेवेन्यू, टीआरपी और ब्रैंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इस दौरान, मितुल ने ऑडियंस ग्रोथ, मोनेटाइजेशन और एडिटोरियल, प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और सेल्स टीमों के बीच क्रॉस-प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने Network18 के हाइपर-लोकल डिजिटल न्यूज ब्रैंड Local18 के विस्तार का नेतृत्व भी किया और टियर-1, टियर-2 और टियर-3 मार्केट्स में टीवी और डिजिटल स्ट्रैटेजी के तालमेल में सक्रिय भूमिका निभाई।

CEO बनने से पहले, मितुल News18 Digital के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और बिजनेस हेड के साथ ही COO– जनरल न्यूज (डिजिटल) जैसे पदों पर भी रहे।

संगानी को डिजिटल मीडिया, एडवर्टाइजिंग सेल्स और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। ‘नेटवर्क18’ से पहले, मितुल ‘डेलीहंट’ (Dailyhunt) से जुड़े हुए थे, जहां वह लीडरशिप टीम के फाउंडिंग मेंबर थे और इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म के एडवर्टाइजिंग सेल्स इकोसिस्टम को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वह ‘Moneycontrol’, ‘ibnlive.com’ और ‘Infomedia India’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी अहम पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

बड़ी खबरें