होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘माइंडशेयर’ में इस बड़े पद से अलग हुए गोपा मेनन
‘माइंडशेयर’ में इस बड़े पद से अलग हुए गोपा मेनन
‘ग्रुपएम’ की फ्लैगशिप मीडिया एजेंसी, ‘माइंडशेयर’ (Mindshare) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, गोपा मेनन ने संस्थान को बाय बोल दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘ग्रुपएम’ की फ्लैगशिप मीडिया एजेंसी, ‘माइंडशेयर’ (Mindshare) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, गोपा मेनन (Gopa Menon) ने संस्थान को बाय बोल दिया है। वह यहां पर डिजिटल हेड (साउथ एशिया) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अपनी इस भूमिका में गोपा मेनन एजेंसी की डिजिटल पेशकशों के प्रबंधन और मौजूदा व नए क्लाइंट्स को उनकी डिजिटल प्रक्रियाओं, डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटेजी, ब्रैंड निर्माण और आरओआई संचालित मार्केटिंग परिणाम जुटाने में मदद करने के लिए जिम्मेदार थे।
यहां वह गुरुग्राम से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे और ‘माइंडशेयर’ (साउथ एशिया) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमीन लखानी को रिपोर्ट कर रहे थे। गोपा मेनन को विभिन्न ब्रैंड्स में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का करीब दो दशक का अनुभव है।
इसके साथ ही यह खबर भी है कि डिंपी यादव ने ‘माइंडशेयर’ में हेड ऑफ स्ट्रैटेजी का पदभार संभाल लिया है।
टैग्स इस्तीफा ग्रुपएम माइंडशेयर रिजाइन गोपा मेनन डिंपी यादव