होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WION और Zee Business में मधु सोमन को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
WION और Zee Business में मधु सोमन को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘जी मीडिया कॉर्प’ (Zee Media Corp) ने ‘ZMCL’, ‘IDPL’ और ‘DMCL’ बिजनेस में बड़े फेरबदल किए हैं। नए मैनेजमेंट ढांचे के लिए यहां क्लस्टर की व्यवस्था खत्म की जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया कॉर्प’ (Zee Media Corp) ने ‘ZMCL’, ‘IDPL’ और ‘DMCL’ बिजनेस में बड़े फेरबदल किए हैं। नए मैनेजमेंट ढांचे के लिए यहां क्लस्टर की व्यवस्था खत्म की जा रही है।
कंपनी की ओर से इस बारे में जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इन बदलावों के तहत मधु सोमन ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘विऑन’ (WION) के चीफ बिजनेस ऑफिसर होंगे। इसमें लिनियर और डिजिटल दोनों शामिल हैं।
बता दें कि सोमन ने अगस्त 2022 में ‘विऑन’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘ब्लूमबर्ग एलपी’ (Bloomberg LP) में हेड ऑफ ब्रॉडकास्ट सेल्स (एशिया-पैसिफिक) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा अगस्त 2012 से अक्टूबर 2014 के बीच वह लंदन व यूके में ‘रॉयटर्स वीडियो सर्विस’ में मैनेजिंग एडिटर भी रहे थे।
त्रिवेंद्रम के मूल निवासी मधु सोमन ने ‘केरल लॉ एकेडमी’ के अलावा दिल्ली स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पढ़ाई की है।
टैग्स जी मीडिया जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड विऑन चीफ बिजनेस ऑफिसर सीबीओ