होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार कमलेश तिवारी ने ‘Zee News’ से किया नई पारी का आगाज
युवा पत्रकार कमलेश तिवारी ने ‘Zee News’ से किया नई पारी का आगाज
युवा पत्रकार कमलेश तिवारी अब ‘जी न्यूज’ (Zee News) की कश्ती में सवार हो गए हैं। उन्होंने यहां पर आउटपुट टीम में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
युवा पत्रकार कमलेश तिवारी अब ‘जी न्यूज’ (Zee News) की कश्ती में सवार हो गए हैं। उन्होंने यहां पर आउटपुट टीम में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर जॉइन किया है।
कमलेश तिवारी इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में बतौर सीनियर प्रड्यूसर मॉर्निंग शिफ्ट को लीड कर रहे थे। हालांकि, यहां उनका सफर महज आठ-नौ महीने ही रहा।
मूल रूप से गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले कमलेश तिवारी को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया न्यूज’ (India News) से की थी। इसके अलावा वह करीब छह साल तक ‘टीवी9’ (TV9) की टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मुंबई से ग्रेजुएट कमलेश तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेद पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेश में मास्टर्स की डिग्री ली है।
समाचार4मीडिया की ओर से कमलेश तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स