होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज18 इंडिया’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार हरेन्द्र सिंह ने तलाशी नई मंजिल
‘न्यूज18 इंडिया’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार हरेन्द्र सिंह ने तलाशी नई मंजिल
हरेन्द्र सिंह जुलाई 2018 से ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) से जुड़े हुए थे। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार हरेन्द्र सिंह ने न्यूज एजेंसी ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) से अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां असाइनमेंट डेस्क पर बतौर प्रड्यूसर जॉइन किया है। यहां वह को-ऑर्डिनेशन का काम भी देखेंगे।
हरेन्द्र सिंह इससे पहले ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) से जुड़े हुए थे। यहां से उन्होंने जुलाई 2018 में असाइनमेंट डेस्क पर बतौर ट्रेनी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें प्रमोट कर असिस्टेंट प्रड्यूसर बना दिया गया था।
मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक छोटे गांव नगला बलराम के रहने वाले हरेन्द्र सिंह ने डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ (BHU) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है। यहीं से कैंपस प्लेसमेंट के जरिये उनका चयन ‘न्यूज18 इंडिया’ के लिए हुआ था।
उनकी बेस्ट कवरेज में रूस-यूक्रेन युद्ध, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में विवाद जैसी प्रमुख घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पत्रकारिता में अपने अब तक लगभग चार साल के करियर में उन्होंने कई बड़ी स्टोरीज भी ब्रेक की हैं। समाचार4मीडिया की ओर से हरेन्द्र सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एएनआई न्यूज एजेंसी नई पारी एशियन न्यूज इंटरनेशनल जॉइनिंग हरेंद्र सिंह