होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार अमित कुमार बाजपेयी ने इस बड़े पद पर Koo के साथ शुरू किया नया सफर

पत्रकार अमित कुमार बाजपेयी ने इस बड़े पद पर Koo के साथ शुरू किया नया सफर

पत्रकार अमित कुमार बाजपेयी ने इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ (Koo) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

युवा पत्रकार अमित कुमार बाजपेयी ने इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ (Koo App) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। यहां पर उन्होंने बतौर मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) जॉइन किया है। ‘कू’ से पहले अमित बाजपेयी ‘पत्रिका’ (Patrika) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। करीब छह साल पहले उन्होंने नोएडा में पत्रिका ग्रुप के ऑनलाइन न्यूज वेंचर ‘कैच न्यूज’ (Catch news) को जॉइन किया और फिर वहां के संपादक बने थे। इसके बाद पिछले करीब साढ़े तीन साल से पत्रिका डॉट कॉम (www.patrika.com) में होम पेज मैनेजर और टीम लीड की भूमिका निभा रहे थे।

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अमित कुमार बाजपेयी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले पहले हिंग्लिश टैबलॉयड ‘आईनेक्स्ट’ (inext) की लॉन्चिंग टीम के जरिये कानपुर से मुख्यधारा की पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘अमर उजाला’ ग्रेटर नोएडा-नोएडा में रिपोर्टिंग-डेस्क समेत कई भूमिकाओं में काम किया और नौ वर्ष से ज्यादा वक्त तक यहां काम किया। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार, गैजेट वर्ल्ड, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, एजुकेशन सेक्टर पर पैनी नजर रखने वाले अमित ने ग्रेटर नोएडा में हुई फार्मूला वन रेसिंग को लगातार दो साल कवर किया और एक्सपो मार्ट की शुरुआत से लेकर वहां होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों-संगोष्ठियों की रिपोर्टिंग की। 

फिर 2015 में कैच न्यूज की फाउंडिंग टीम में शामिल होकर यहां काम किया और ‘पत्रिका’ पहुंचे थे और अब यहां से बाय बोलकर ‘कू’ से नई पारी शुरू की है। डिजिटल मीडिया पर अच्छी पकड़ रखने वाले अमित टेक्नोलॉजी को काफी अच्छे ढंग से समझते हैं और Koo App में जाने के पीछे यह मुख्य वजह भी हो सकती है। 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अमित कुमार ने कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से डबल पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने पहले अंग्रेजी में मास्टर्स किया और फिर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के पहले बैच में एमएजेएमसी की डिग्री हासिल की। समाचार4मीडिया की ओर से अमित कुमार बाजपेयी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स कैच न्यूज कू अमित कुमार बाजपेयी
सम्बंधित खबरें

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

26 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

16 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

26 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago