होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज18 को बाय बोलकर अब इस मीडिया समूह से जुड़े पत्रकार अजीत सिंह

न्यूज18 को बाय बोलकर अब इस मीडिया समूह से जुड़े पत्रकार अजीत सिंह

पिछले दिनों ‘नेटवर्क18‘ (Network18) में अपनी करीब पांच साल पुरानी पारी को विराम देने के बाद पत्रकार अजीत सिंह ने अब नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पिछले दिनों ‘नेटवर्क18‘ (Network18) में अपनी करीब पांच साल पुरानी पारी को विराम देने के बाद पत्रकार अजीत सिंह ने अब ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ नए सफर की शुरुआत की है। वह उत्तर प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

अजीत सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। ‘जी मीडिया‘ (यूपी) के साथ उनकी यह दूसरी पारी है। मीडिया के क्षेत्र में अजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में ‘जनमोर्चा‘ के साथ की थी। इसके बाद वह अंग्रेजी अखबार ‘द पायनियर’ में अंबेडकर नगर के ब्यूरो चीफ रहे।

वर्ष 2010 में उन्होंने ‘जी मीडिया‘ (यूपी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा था। इसके बाद ‘इंडिया टीवी‘ और ‘समाचार प्लस‘समेत कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वर्ष 2016 में वह ‘नेटवर्क18’ से जुड़ गए थे और ‘न्यूज18यूपी’ व ’न्यूज18 इंडिया’ में अपनी भूमिका निभाई। इसके बाद वहां से बाय बोलकर अब अजीत सिंह ने ‘जी मीडिया‘ (यूपी) में वापसी की है।

मूल रूप से अंबेडकर नगर निवासी अजीत सिंह ने बनारस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई लिखाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से अजीत सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

टैग्स जी मीडिया न्यूज18 इंडिया नियुक्ति नई नियुक्ति अजीत सिंह
सम्बंधित खबरें

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

47 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

17 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

47 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

34 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago