होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार योगेश गोयल की पुस्तक को मिलेगा हिन्दी अकादमी का अनुदान

पत्रकार योगेश गोयल की पुस्तक को मिलेगा हिन्दी अकादमी का अनुदान

हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा उनकी नवीन पुस्तक का चयन न केवल उनकी सृजनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है बल्कि हिन्दी में रक्षा और सामरिक विमर्श को नई दिशा देने वाला प्रयास भी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक: भारत की रक्षा क्रांति’ के प्रकाशन के लिए सहयोग राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। अकादमी के सचिव संजय कुमार गर्ग के अनुसार, चयनित कृति के प्रकाशन हेतु लेखक को 25,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

300 पृष्ठों की यह पुस्तक भारत की निरंतर सुदृढ़ होती सैन्य शक्ति, रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता, समुद्री सामरिक क्षमता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का व्यापक और विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करती है। पुस्तक में यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार भारत सागर से अंतरिक्ष तक अपने सामरिक स्वावलंबन को मजबूत करते हुए वैश्विक रक्षा परिदृश्य में एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह योगेश कुमार गोयल की सातवीं पुस्तक है। इससे पूर्व वे पर्यावरण संरक्षण, नशे के सामाजिक दुष्प्रभाव, वन्यजीव संरक्षण तथा समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर छह महत्वपूर्ण पुस्तकें लिख चुके हैं। उनकी साहित्यिक उपलब्धियों को पहले भी मान्यता मिलती रही है।

उनकी एक पुस्तक को हिन्दी अकादमी दिल्ली तथा दो पुस्तकों को हरियाणा साहित्य अकादमी से प्रकाशन अनुदान प्राप्त हो चुका है। विगत 36 वर्षों से साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय गोयल के देश के लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में 14 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

लगभग 17 वर्षों तक तीन फीचर एजेंसियों का संपादन कर चुके गोयल को उनके विशिष्ट योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा उनकी नवीन पुस्तक का चयन न केवल उनकी सृजनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है बल्कि हिन्दी में रक्षा और सामरिक विमर्श को नई दिशा देने वाला प्रयास भी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

5 hours ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

1 day ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

1 day ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

1 day ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

5 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

4 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

5 hours ago