होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / GTPL Hathway को बड़ी राहत, ₹45.90 लाख की पेनल्टी रद्द

GTPL Hathway को बड़ी राहत, ₹45.90 लाख की पेनल्टी रद्द

डिजिटल केबल टीवी सेवाएं देने वाले मल्टी सिस्टम ऑपरेटर GTPL Hathway Limited को टैक्स मामले में बड़ी राहत मिली है।

Vikas Saxena 1 month ago

डिजिटल केबल टीवी सेवाएं देने वाले मल्टी सिस्टम ऑपरेटर GTPL Hathway Limited को टैक्स मामले में बड़ी राहत मिली है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त (अपील) ने कंपनी पर लगाई गई ₹45,90,396 की पेनल्टी को रद्द कर दिया है।

दरअसल, 5 सितंबर 2023 को सहायक आयुक्त, रुद्रपुर ने GTPL Hathway पर यह जुर्माना लगाया था, जिसकी जानकारी कंपनी ने 6 सितंबर 2023 को दी थी। इसके बाद कंपनी ने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी।

अब 7 जनवरी 2026 को आए फैसले में संयुक्त आयुक्त (अपील), राज्य कर, रुद्रपुर ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया। आदेश में न सिर्फ पेनल्टी को खत्म कर दिया गया है, बल्कि कंपनी द्वारा जमा की गई रकम वापस करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

GTPL Hathway पर 5 सितंबर 2023 को रुद्रपुर (उत्तराखंड) के सहायक आयुक्त ने ₹45,90,396 की पेनल्टी इसलिए लगाई थी क्योंकि राजस्व विभाग का आरोप था कि कंपनी ने सामान एक राज्य (दिल्ली) से दूसरे राज्य (उत्तराखंड) भेजते समय सही तरीके से इनवॉइस और टैक्स नहीं बनाया, बल्कि बस डिलीवरी चालान और ई-वे बिल के आधार पर भेज दिया और टैक्स नहीं लिया। यह GST/UKGST नियमों के खिलाफ माना गया था।

टैक्स अधिकारियों का कहना है कि जब भी कंपनी किसी राज्य से दूसरे राज्य में अपना सामान या सेवा/उपकरण भेजे, तो उस पर सही तरीके से इनवॉइस बनाना और टैक्स चार्ज करना जरूरी है। यहां उन्होंने माना कि कंपनी ने सेवा/उपकरण एक राज्य (दिल्ली) से दूसरे राज्य (उत्तराखंड) भेजते समय सही तरीके से इनवॉइस और टैक्स नहीं बनाया, बल्कि बस डिलीवरी चार्ज और ई-वे बिल के आधार पर भेज दिया और टैक्स नहीं लिया। यह GST/UKGST नियमों के खिलाफ माना गया, इसीलिए पेनल्टी लगायी गई।

लेकिन अब कंपनी ने अपनी अपील में सफलतापूर्वक यह पेनल्टी रद्द करवा ली और जो रकम जमा की थी उसे वापस लेने का आदेश मिला।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

4 hours ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

1 day ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

1 day ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

1 day ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

3 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

3 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

4 hours ago