होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर नोवी कपाड़िया
दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर नोवी कपाड़िया
मशहूर खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर नोवी कपाड़िया का गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मशहूर खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर नोवी कपाड़िया का गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उन्हें ‘मोटर न्यूरोन ’ बीमारी थी, जिसमें रीढ की नसें और दिमाग धीरे धीरे काम करना बंद कर देता है, जिसकी वजह से वह पिछले दो साल से अपने घर पर ही थे। लेकिन पिछले एक महीने से ज्यादा समय से वे वैंटीलेटर पर थे और गुरुवार को दोपहर में अंतिम सांस ली।
कपाड़िया अविवाहित थे और उनकी बहन की मृत्यु के बाद उनके परिवार में कोई नहीं था।
कपाड़िया को फुटबॉल का विशेषज्ञ कहा जाता था। वह एसजीटीबी खालसा कॉलेज में प्रोफेसर भी रह चुके थे। इसके अलावा नोवी कपाड़िया ने कई किताबें भी लिखी हैं, जिसमें से अधिकतर किताबें फुटबॉल को लेकर लिखी है। उन्होंने अपनी किताब ‘Barefoot To Boots: The Many Lives Of Indian Football’ से भारतीय फुटबॉल के बारे में कई जानकारी मुहैया कराई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने The Football Fanatic’s Essential Guide Book भी लिखी है।
भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट्स में दशकों तक कॉमेंट्री करने के अलावा कपाड़िया ने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलिंपिक खेलों में भी कॉमेंट्री की थी।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भी नोवी कपाड़िया के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘नोवी कपाड़िया के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह मशहूर पत्रकार, कॉमेंटेटर और फुटबॉल पंड़ित थे। भारतीय फुटबॉल की कवरेज करते हुए उन्होंने जो योगदान दिया है वो अपनी चमक बिखेरे।
We are saddened by the demise of Novy Kapadia, eminent journalist, commentator, and football pundit. May his contribution shine through everyone he has touched through his coverage of #IndianFootball ⚽ #RIP ? pic.twitter.com/NPBQMEJNg7
— Indian Football Team (@IndianFootball) November 18, 2021
भारत के फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। क्लब ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बेंगलुरू एफसी परिवार नोवी कपाड़िया के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी है। भारतीय फुटबॉल में उनकी आवाज और जोश हमारे दिलों में रहेगा।’
The Bengaluru FC family is deeply saddened to learn of the passing of Novy Kapadia, whose voice and enthusiasm for Indian football will forever remain in our hearts. pic.twitter.com/XAT4gYG71v
— Bengaluru FC (@bengalurufc) November 18, 2021
टैग्स खेल पत्रकार नोवी कपाड़िया फुटबॉल कमेंटेटर