होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्या है Zee News और सुधीर चौधरी पर हुए 'हमले' की हकीकत

जानें, क्या है Zee News और सुधीर चौधरी पर हुए 'हमले' की हकीकत

फेसबुक पर ‘जी न्यूोज’ और उसके एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी पर हमले के बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

फेसबुक पर ‘जी न्‍यूज’ और उसके एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी पर हमले के बारे में इन दिनों एक फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन, फैक्ट चेक में वायरल हो रही यह खबर झूठी निकली है। दरअसल, कुछ लोगों ने पुरानी तस्‍वीरों को लेकर सुधीर चौधरी पर निशाना साधते हुए यह झूठ फैलाया था कि ‘जी न्‍यूज’ के ऑफिस पर दिल्‍ली के नाराज लोगों ने तोड़फोड़ की।

इस पोस्ट की जब पड़ताल की गई तो यह झूठी साबित हुई है। जांच में पता चला कि न तो ‘जी न्‍यूज’ के ऑफिस पर और न ही सुधीर चौधरी पर किसी तरह का कोई हमला हुआ है। फेसबुक पर वायरल तस्‍वीरें पुरानी हैं। इन्हें जानबूझ कर फर्जी दावों के साथ चलाया गया है।

बता दें कि फेसबुक पेज Ravish Ki Sena ने 10 फरवरी को एक पोस्‍ट अपलोड करते हुए दावा किया था,‘दिल्ली के लोगों को मुफ्तखोर और गद्दार कहने पर भड़की दिल्ली की जनता… जी न्यूज के ऑफिस पर लोगों का हमला बधाई हो।‘

लेकिन वायरल पोस्‍ट को देखने पर पता चला कि इस पोस्ट में दो तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल किया गया था। पहली तस्‍वीर में एक केबिन का टूटा हुआ शीशा दिखाया गया था, जबकि दूसरी तस्‍वीर में सुधीर चौधरी की नाक पर चोट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का मुंबई में हुआ एक्सिडेंट

जांच में पता चला कि इस पोस्ट में सुधीर चौधरी पर हमले की जो फोटो दिखाई गई है, वह उनके साथ मुंबई में छह महीने पहले हुए हादसे की फोटो है। सुधीर चौधरी ने अपने साथ हुए इस एक्सीडेंट के बारे में फेसबुक पर एक विडियो भी पोस्ट किया था। इस बारे में ‘समाचार4मीडिया’ ने 12 जुलाई को खबर भी पब्लिश की थी।

दूसरी तस्वीर की जांच में न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ का एक टवीट मिला। 1 दिसंबर 2017 को किए गए इस टवीट में बताया गया कि मुंबई के सीएसटी स्थित कांग्रेस ऑफिस में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की।

वहीं, सुधीर चौधरी ने भी ‘जी न्यूज’ और उन पर हमले के बारे में वायरल हो रहीं खबरों को झूठा बताया है। इसके बाद साबित हो गया कि ‘जी न्‍यूज’ और सुधीर चौधरी पर हमले के बारे में वायरल हो रही इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है और यह झूठी है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी पत्रकार पर हमला फैक्ट चेक विश्‍वास न्‍यूज
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

6 hours ago

बड़ी खबरें