होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनाव आयोग ने 'मीडिया अवॉर्ड' के लिए आमंत्रित किए आवेदन, ऐसे अभियानों को मिलेगा सम्मान
चुनाव आयोग ने 'मीडिया अवॉर्ड' के लिए आमंत्रित किए आवेदन, ऐसे अभियानों को मिलेगा सम्मान
चुनाव आयोग ने 2025 के लिए वोटर एजुकेशन और जागरूकता पर सबसे अच्छे मीडिया कैंपेन के लिए मीडिया हाउस से आवेदन मांगे हैं।
Vikas Saxena 1 month ago
चुनाव आयोग ने 2025 के लिए वोटर एजुकेशन और जागरूकता पर सबसे अच्छे मीडिया कैंपेन के लिए मीडिया हाउस से आवेदन मांगे हैं। इसका मकसद उन मीडिया संस्थाओं को पहचानना है जिन्होंने चुनाव में भागीदारी बढ़ाने और सभी के लिए आसान चुनावों के बारे में जागरूकता फैलाने में विशेष काम किया।
ये अवॉर्ड चार कैटेगरी में दिए जाएंगे– प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन मीडिया। इसमें वो मीडिया कैंपेन शामिल होंगे, जिन्होंने:
-
आसान और सुलभ चुनाव को प्रमोट किया,
-
चुनाव प्रक्रिया को समझाया,
-
चुनाव से जुड़े IT ऐप्स को दिखाया,
-
दूरदराज के मतदान केंद्रों की कवरेज की, और
-
लोगों में वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई।
चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को निर्देश दिया है कि वे उन मीडिया संस्थाओं के नाम सुझाएं जिन्होंने 2025 में इन क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया। सभी नामों की समीक्षा चुनाव आयोग स्तर पर गठित जूरी करेगी।
इसके अलावा, मीडिया टीमों के शानदार प्रयासों को पहचानने के लिए आयोग ने नया मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड भी शुरू किया है। इसके तहत हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ CEO सोशल मीडिया टीम को एक अवॉर्ड मिलेगा। ये अवॉर्ड इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोग ने कहा है कि इस श्रेणी के तहत सभी सुझाव और नामांकन इस महीने की 7 जनवरी तक भेजे जाएं।
? | ????? ????? ??? ??? ???? ???????? ?? ??????’ ????????? & ????????? - ????
— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 4, 2026
ECI invites entries from Media Houses for the Media Awards 2025.
The Award(s) will be presented on National Voters’ Day 2026.
(1/6) pic.twitter.com/ppefmzK6R6
टैग्स