होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईषिता घोष बनीं WPP मीडिया की नई मैनेजिंग पार्टनर
ईषिता घोष बनीं WPP मीडिया की नई मैनेजिंग पार्टनर
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल ईषिता घोष को WPP मीडिया में मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल ईषिता घोष को WPP मीडिया में मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी नई भूमिका की जानकारी एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।
ईषिता घोष ने लिखा, "मैं यह बताते हुए खुशी महसूस कर रही हूं कि मैंने WPP Media में मैनेजिंग पार्टनर की नई भूमिका संभाल ली है।"
WPP मीडिया से जुड़ने से पहले ईषिता घोष GroupM की एजेंसी Motivator में पांच साल से अधिक समय तक रहीं, जहां वे मैनेजिंग पार्टनर और ऑफिस हेड की जिम्मेदारी निभा रही थीं। मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली घोष ने अपने करियर की शुरुआत MPG में असिस्टेंट मीडिया प्लानर के रूप में की थी।
इसके बाद उन्होंने Mudra Max में मीडिया ग्रुप हेड का पद संभाला। इसके बाद Wavemaker में जनरल मैनेजर – टीम ITC साउथ की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने Motivator को जॉइन किया।
20 वर्षों से ज्यादा के अपने करियर में ईषिता घोष ने रणनीतिक प्लानिंग, निष्पादन और लाभप्रदता को मजबूत करने में अपनी खास पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में कई ब्रांड्स को प्रभावशाली मीडिया रणनीति और बाजार में उल्लेखनीय ग्रोथ मिली है।
WPP मीडिया में उनकी नियुक्ति को एक ऐसे कदम के तौर पर देखा जा रहा है जिससे कंपनी को रणनीतिक दिशा और नए दौर की सफलता के लिए अनुभव की ताकत मिलेगी।
टैग्स