होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Z मीडिया के स्वतंत्र निदेशक डॉ. विकास गर्ग ने दिया इस्तीफा, बतायी ये वजह
Z मीडिया के स्वतंत्र निदेशक डॉ. विकास गर्ग ने दिया इस्तीफा, बतायी ये वजह
जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक (Non-Executive Independent Director ) डॉ. विकास गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Vikas Saxena 8 months ago
जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक (Non-Executive Independent Director ) डॉ. विकास गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 29 मई 2025 की कार्यावधि की समाप्ति के साथ प्रभावी हो गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है।
कंपनी ने बताया कि डॉ. गर्ग ने निजी और अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है और स्पष्ट रूप से कहा है कि इसके अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।
बोर्ड को लिखे अपने त्यागपत्र में डॉ. विकास गर्ग ने कहा, “जी मीडिया के बोर्ड में सेवा देना मेरे लिए एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा। मैं इस अवसर और सहयोग के लिए बोर्ड के सदस्यों, प्रबंधन और सभी हितधारकों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं कंपनी को भविष्य में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।”
डॉ. विकास गर्ग एक प्रतिष्ठित उद्यमी हैं, जिन्हें रसायन, प्लास्टिक, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, एग्रीबिजनेस, वेस्ट मैनेजमेंट, फिनटेक, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने कई सूचीबद्ध कंपनियों के रणनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संकट में फंसे कारोबारों को पुनर्जीवित कर उन्हें तेज़ी से विकास के रास्ते पर लाने की क्षमता प्रदर्शित की है।
उनकी प्रमुख उपलब्धियों में एराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड के माध्यम से Ebix Inc. का अधिग्रहण शामिल है, जिसने बीमा और वित्तीय क्षेत्र के लिए सॉफ्टवेयर और ई-कॉमर्स समाधानों की दिशा में समूह की क्षमताओं को मजबूत किया। नवाचार और सतत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तीन भारतीय पेटेंट्स के रूप में भी झलकती है, जो वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट और बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से संबंधित हैं।
डॉ. गर्ग ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन मैरी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ऑनरेरी डॉक्टरेट प्राप्त किया है।
टैग्स