देबाशीष सरकार की CNN-News18 में वापसी, बने टेक्नोलॉजी एडिटर

देबाशीष सरकार इससे पहले नवंबर 2021 से मार्च 2024 तक CNN-News18 में एडिटर-टेक्नोलॉजी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

Last Modified:
Saturday, 04 July, 2026
Debashis Sarkar


वरिष्ठ टेक पत्रकार देबाशीष सरकार ने ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) में वापसी की है। उन्होंने यहां पर टेक्नोलॉजी एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने जुलाई 2026 से इस पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।

देबाशीष सरकार इससे पहले नवंबर 2021 से मार्च 2024 तक CNN-News18 में एडिटर-टेक्नोलॉजी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने News18 Tech की कमान संभालने के साथ-साथ 1UP Gaming यूट्यूब चैनल का भी नेतृत्व किया। मार्च 2024 में उन्होंने एडिटर–Technology + Heading 1UP Gaming की भूमिका भी निभाई थी।

इसके बाद मार्च 2024 से मार्च 2026 तक वह एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स (HT Digital Streams) में टेक एडिटर (HT Tech) तथा HindustanTimes.com और LiveMint.com के टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व करते रहे। इस दौरान उन्होंने HT Tech और HindustanTimes.com/Technology की संपादकीय रणनीति, दैनिक कंटेंट, LiveMint.com पर गैजेट्स एवं अप्लायंसेज कवरेज, टेक्नोलॉजी वीडियो प्रोडक्शन, इंस्टाग्राम और यूट्यूब कंटेंट मैनेजमेंट तथा एफिलिएट कंटेंट रणनीति जैसी जिम्मेदारियां निभाईं।

अप्रैल 2026 से वह Verve Research में एडिटोरियल कंसल्टेंट के रूप में भी जुड़े हुए हैं। यहां वह दक्षिण-पूर्व एशिया के नजरिए से वैश्विक सहयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) गवर्नेंस, जलवायु न्याय, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्लोबल वैल्यू चेन, रणनीतिक स्वायत्तता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर तैयार किए जा रहे अकादमिक एवं नीति संबंधी अध्यायों की कॉपी एडिटिंग, प्रूफरीडिंग और फैक्ट-चेकिंग का कार्य कर रहे हैं।

देबाशीष सरकार का मीडिया करियर एक दशक से अधिक का है। मई 2018 से नवंबर 2021 तक वह द टाइम्स ऑफ इंडिया (The Times of India) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर रहे। इस दौरान उन्होंने Gadgets Now, TimesofIndia.com और The Economic Times (प्रिंट एवं ऑनलाइन) के लिए टेक्नोलॉजी, एंटरप्राइज आईटी और स्टार्टअप्स से जुड़े विषयों पर काम किया।

इससे पहले सितंबर 2016 से अप्रैल 2018 तक वह न्यूज18 (News18) में सीनियर कॉपी एडिटर रहे, जहां उन्होंने आईटी, पर्सनल टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग की। उन्होंने 'The Tech and Auto Show' के होस्ट के रूप में भी काम किया।

फरवरी 2016 से अगस्त 2016 तक वह TOI Tech/Gadgets Now में सीनियर सब एडिटर रहे। वहीं अगस्त 2014 से फरवरी 2016 तक इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express) में सीनियर सब एडिटर के रूप में पर्सनल और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी को कवर किया।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने EFY से की। बाद में वह 9.9 Media से भी जुड़े, जहां उन्होंने एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और आईटी सेक्टर से जुड़ी रिपोर्टिंग की।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो देबाशीष सरकार ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन/मीडिया स्टडीज में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल की। विश्वविद्यालय के दौरान उन्होंने 'The Nation Express' नाम से एक कॉलेज समाचार पत्र की भी शुरुआत की थी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पांच साल बाद 'Affle' से अलग हुए निखिल कुमार

अफ्ले (Affle) में पांच वर्षों से अधिक समय बिताने के बाद निखिल कुमार (Nikhil Kumar) ने कंपनी छोड़ दी है। वह भारत एवं उभरते बाजारों के चीफ ग्रोथ एंड मार्केटिंग ऑफिसर थे।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
nikhilakumar

अफ्ले (Affle) में पांच वर्षों से अधिक समय बिताने के बाद निखिल कुमार (Nikhil Kumar) ने कंपनी छोड़ दी है। उन्होंने भारत एवं उभरते बाजारों (India & Emerging Markets) के चीफ ग्रोथ एंड मार्केटिंग ऑफिसर (Chief Growth and Marketing Officer) के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया।

निखिल कुमार (Nikhil Kumar) ने अपने इस्तीफे की पुष्टि एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media-e4m) से की। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर भी एक पोस्ट साझा करते हुए अफ्ले (Affle) के साथ अपने सफर को याद किया।

अफ्ले (Affle) में अपने कार्यकाल के दौरान निखिल कुमार (Nikhil Kumar) ने कंपनी के स्वामित्व वाले मीडियास्मार्ट (mediasmart) के जरिए भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने कंपनी में व्यापक नेतृत्व की जिम्मेदारी भी संभाली।

करीब दो दशकों के अनुभव वाले निखिल कुमार (Nikhil Kumar) एफएमसीजी (FMCG), रिटेल (Retail), फूड एंड बेवरेज (Food & Beverage-F&B) और एडटेक (AdTech) क्षेत्रों में काम कर चुके हैं। वह अफ्ले (Affle) की कनेक्टेड टीवी (Connected TV-CTV), ओमनीचैनल एडवरटाइजिंग (Omnichannel Advertising) और एआई (Artificial Intelligence-AI) आधारित मार्केटिंग पहलों से भी जुड़े रहे।

कंपनी ने अप्रैल 2026 में नेतृत्व पुनर्गठन (Leadership Restructuring) और विकास रणनीति (Growth Strategy) के तहत निखिल कुमार (Nikhil Kumar) को चीफ ग्रोथ एंड मार्केटिंग ऑफिसर (Chief Growth and Marketing Officer) नियुक्त किया था। अब उनके कंपनी से अलग होने के साथ अफ्ले (Affle) के नेतृत्व में एक और बदलाव दर्ज किया गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मानक गुप्ता बने हिंदी न्यूज चैनल News24 के नए हेड

मानक गुप्ता फिलहाल एग्जिक्यूटिव एडिटर (सोशल मीडिया हेड) के रूप में News24 से जुड़े हुए हैं। वह चैनल के लोकप्रिय डिबेट शो 'राष्ट्र की बात' के एंकर भी हैं।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
Manak Gupta News24 Channel Head

हिंदी न्यूज इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार मानक गुप्ता को प्रमोट करते हुए News24 हिंदी न्यूज चैनल का नया हेड बनाया गया है। हालांकि, इस नियुक्ति को लेकर चैनल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, संगठन के भीतर संपादकीय नेतृत्व को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। नई जिम्मेदारी के साथ मानक गुप्ता अब News24 हिंदी चैनल के संपादकीय संचालन और स्ट्रैटेजिक दिशा का नेतृत्व करेंगे।

मानक गुप्ता फिलहाल एग्जिक्यूटिव एडिटर (सोशल मीडिया हेड) के रूप में News24 से जुड़े हुए हैं। वह चैनल के लोकप्रिय डिबेट शो 'राष्ट्र की बात' के एंकर भी हैं और राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति तथा समसामयिक मुद्दों पर अपने बेबाक और तथ्यपरक विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं।

करीब डेढ़ दशक से न्यूज24 का हिस्सा रहे मानक गुप्ता अप्रैल 2010 में चैनल से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, संपादकीय प्रबंधन और डिजिटल रणनीति सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर News24 की मौजूदगी को मजबूत बनाने में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

न्यूज24 से पहले मानक गुप्ता जी न्यूज (Zee News) में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, विदेश नीति और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय घटनाक्रमों की व्यापक रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। हिंदी टीवी पत्रकारिता में उन्हें करीब तीन दशक का अनुभव है और इंडस्ट्री के स्थापित चेहरों में उनकी गिनती होती है।

समाचार4मीडिया की ओर से मानक गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पवन कौशिक की नई किताब 'द फिफ्थ एस्टेट' (The Fifth Estate) लॉन्च

कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं रेपुटेशन एडवाइजर पवन कौशिक (Pavan Kaushik) ने अपनी चौथी पुस्तक 'द फिफ्थ एस्टेट' (The Fifth Estate) लॉन्च की है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
pawankaushik

ऐसे समय में जब कंपनियां निवेशकों, नियामकों, ग्राहकों, समुदायों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार बढ़ती निगरानी का सामना कर रही हैं, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं रेपुटेशन एडवाइजर (Corporate Communication & Reputation Advisor) पवन कौशिक (Pavan Kaushik) ने अपनी चौथी पुस्तक 'द फिफ्थ एस्टेट' (The Fifth Estate) जारी की है।

इस पुस्तक में उन्होंने तर्क दिया है कि कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (Corporate Communication) अब केवल एक सपोर्ट फंक्शन नहीं, बल्कि ऐसा संस्थागत स्तंभ बन चुका है जो किसी संगठन के प्रति भरोसा, विश्वसनीयता और स्वीकार्यता तय करता है।

बोर्डरूम गाइड (Boardroom Guide) के रूप में प्रस्तुत यह पुस्तक चेयरपर्सन (Chairpersons), प्रमोटर्स (Promoters), फाउंडर्स (Founders), सीईओ (CEOs), सीएक्सओ (CXOs) और कम्युनिकेशन लीडर्स (Communication Leaders) के लिए तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कि संगठन अक्सर कम्युनिकेशन को रणनीतिक निर्णयों से अलग क्यों रखते हैं और इसका असर उनकी प्रतिष्ठा, हितधारकों के विश्वास तथा कारोबारी प्रदर्शन पर किस तरह पड़ सकता है।

माइनिंग (Mining), मेटल्स (Metals), एनर्जी (Energy), इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure), मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) और सस्टेनेबिलिटी (Sustainability) जैसे क्षेत्रों में 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के आधार पर पवन कौशिक (Pavan Kaushik) ने पुस्तक में समझाया है कि बढ़ती डिजिटल निगरानी और हितधारकों की अपेक्षाओं के बावजूद कई संस्थान आज भी कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (Corporate Communication) के रणनीतिक महत्व को कम आंकते हैं।

पुस्तक का केंद्रीय विचार यह है कि कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (Corporate Communication) को 'द फिफ्थ एस्टेट' (The Fifth Estate) के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए, क्योंकि इसका प्रभाव अब कॉर्पोरेट गवर्नेंस (Corporate Governance), हितधारकों के साथ तालमेल और संगठन की दीर्घकालिक स्थिरता तक पहुंच चुका है।

पवन कौशिक (Pavan Kaushik) का कहना है कि पिछले 125 वर्षों के विकास, संस्थागत महत्व और पेशेवर योगदान ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (Corporate Communication) को भरोसा, प्रतिष्ठा और हितधारकों के विश्वास का महत्वपूर्ण आधार बना दिया है। उनके अनुसार, संगठन अब केवल अपने उत्पादों या परिचालन क्षमता से नहीं, बल्कि इस बात से भी आंके जाते हैं कि हितधारक उनके बारे में क्या समझते हैं, क्या विश्वास करते हैं और कितना भरोसा करते हैं।

पुस्तक में नेतृत्व संचार (Leadership Communication), संकट प्रबंधन (Crisis Preparedness), हितधारक जुड़ाव (Stakeholder Engagement), रेपुटेशन मैनेजमेंट (Reputation Management), सामुदायिक संबंध (Community Relations) और गवर्नेंस (Governance) में कम्युनिकेशन की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई है।

लेखक का मानना है कि कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (Corporate Communication) अब केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टार्टअप्स (Startups), यूनिकॉर्न्स (Unicorns), एमएसएमई (MSMEs), एसएमई (SMEs) और तेजी से बढ़ते उद्यमों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।

पवन कौशिक (Pavan Kaushik) के अनुसार, प्रदर्शन परिणाम देता है, लेकिन कम्युनिकेशन समझ पैदा करता है। समझ से भरोसा बनता है और अंततः यही भरोसा किसी संगठन को दीर्घकालिक स्वीकार्यता, विश्वसनीयता और स्थायी सफलता दिलाता है।

'द फिफ्थ एस्टेट' (The Fifth Estate) के माध्यम से वह उद्योग जगत के नेताओं के बीच इस विषय पर व्यापक चर्चा शुरू करना चाहते हैं कि आधुनिक संगठनों में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (Corporate Communication) को नेतृत्व स्तर पर रणनीतिक भूमिका क्यों मिलनी चाहिए।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शेयरचैट अगले वित्त वर्ष ला सकती है IPO : 400 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी

शेयरचैट (ShareChat) की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक (Mohalla Tech) अगले वित्त वर्ष 400 मिलियन डॉलर तक के IPO की तैयारी कर रही है। कंपनी अब ऑपरेशनल प्रॉफिट में पहुंच चुकी है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
sharechat

शेयरचैट (ShareChat) की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक (Mohalla Tech) अगले वित्त वर्ष में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering-IPO) के जरिए 40 करोड़ डॉलर (USD 400 Million) तक जुटाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी कंपनी के सह-संस्थापक (Co-founder) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer-CFO) मनोहर चरण ने ब्लूमबर्ग (Bloomberg) से बातचीत में दी।

मनोहर चरण ने बताया कि कंपनी अगले चार से पांच तिमाहियों (Quarters) के भीतर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की यूनिट इकोनॉमिक्स (Unit Economics) अब सकारात्मक हो गई है और इसी आधार पर IPO की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

मोहल्ला टेक (Mohalla Tech), जो शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म मोज (Moj) और सब्सक्रिप्शन आधारित माइक्रोड्रामा ऐप क्विकटीवी (QuickTV) का भी संचालन करती है, वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही में ऑपरेशनल प्रॉफिट (Operational Profit) में पहुंच गई है। कंपनी के अनुसार, उसके माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म्स पर हर महीने करीब 6.5 करोड़ (65 Million) दर्शक आते हैं, जबकि प्रतिदिन 70 करोड़ (700 Million) से अधिक एपिसोड देखे जाते हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में शेयरचैट (ShareChat) ने लागत अनुकूलन (Cost Optimisation) के दम पर अपने एडजस्टेड EBITDA घाटे को 72 प्रतिशत घटाकर 219 करोड़ रुपये कर लिया, जो पिछले वर्ष 793 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान परिचालन राजस्व (Operating Revenue) लगभग स्थिर रहा और 723 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में यह 718 करोड़ रुपये था।

हाल के वर्षों में कंपनी ने वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सीधी प्रतिस्पर्धा करने के बजाय भारतीय भाषाई कंटेंट (Vernacular Content) इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दिया है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने उन परियोजनाओं को बंद किया, जो अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकीं। इनमें सोशल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म वाइबली (Vibely) भी शामिल है, जिसे पिछले महीने बंद कर दिया गया।

साल 2015 में स्थापित मोहल्ला टेक (Mohalla Tech) अब तक लाइटस्पीड (Lightspeed), टाइगर ग्लोबल (Tiger Global), टेमासेक (Temasek) और टेनसेंट (Tencent) सहित कई निवेशकों से 1.2 अरब डॉलर (USD 1.2 Billion) से अधिक की फंडिंग जुटा चुकी है। कंपनी का प्रस्तावित IPO ऐसे समय में आ रहा है, जब निवेशकों का भरोसा लौटने के साथ कई भारतीय टेक स्टार्टअप्स (Tech Startups) भी शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

न्यूजेन सॉफ्टवेयर के नए CEO बने तरुण नंदवानी, वीरेंद्र जीत ने दिया इस्तीफा

आईटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधान देने वाली कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने अपने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) तरुण नंदवानी को नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
Tarun41

आईटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधान देने वाली कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) ने अपने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) तरुण नंदवानी को नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी ने उन्हें 18 महीने के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है और उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा CEO वीरेंद्र जीत ने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे 31 अगस्त 2026 तक कंपनी के साथ बने रहेंगे, ताकि नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

तरुण नंदवानी पिछले 33 वर्षों से न्यूजेन सॉफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कई अहम कारोबार खड़े करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें ट्रेड फाइनेंस, लेंडिंग, इंश्योरेंस पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन और लोन मैनेजमेंट सॉल्यूशंस जैसे प्रमुख बिजनेस शामिल हैं।

कंपनी के बोर्ड ने एक और अहम नियुक्ति को मंजूरी दी है। प्रमोद कुमार, जो फिलहाल न्यूजेन की सिंगापुर इकाई में वाइस प्रेसिडेंट–सेल्स के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें 1 अगस्त 2026 से चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि COO के रूप में तरुण नंदवानी के नेतृत्व में न्यूजेन ने अपने इतिहास के सबसे मजबूत विकास के दौर देखे। इस दौरान कंपनी के राजस्व, मुनाफे, नए ग्राहकों की संख्या और बाजार में मौजूदगी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। साथ ही कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार किया, उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत बनाया, ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर किए और पूरे संगठन की कार्यक्षमता को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

AI इनोवेशन कंपनी Aivar में निखिल नारायण बने मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनोवेशन कंपनी Aivar ने निखिल नारायण को मार्केटिंग का सीनियर डायरेक्टर नियुक्त किया है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
NikhilNarayan85421

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनोवेशन कंपनी Aivar ने निखिल नारायण को मार्केटिंग का सीनियर डायरेक्टर नियुक्त किया है। कंपनी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से ब्रांड की मार्केटिंग रणनीति और कारोबार के विस्तार को नई दिशा मिलेगी।

निखिल नारायण इससे पहले करीब सात साल तक Amazon Web Services (AWS) के साथ जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में डिजिटल-नेटिव और डेवलपर मार्केटिंग प्रोग्राम तैयार करने और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने Coralogix और Affinidi जैसी कंपनियों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

Aivar में शामिल होने से पहले निखिल Affinidi में हेड ऑफ मार्केटिंग और Coralogix में वाइस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे।

निखिल के पास करीब 20 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी कंपनियों तक के लिए प्लेटफॉर्म आधारित प्रोडक्ट्स के विकास और उन्हें बाजार में सफल बनाने की रणनीतियों पर काम किया है। अब Aivar में उनकी नियुक्ति के साथ कंपनी अपने AI आधारित उत्पादों की मार्केटिंग और वैश्विक विस्तार को और मजबूत करने पर जोर देगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

FIFA वर्ल्ड कप से कमाई का नया फॉर्मूला, जी एंटरटेनमेंट की रणनीति पर बोले अजीत वर्गीज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकारों को लेकर जी एंटरटेनमेंट की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
AjitVarghese5421

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकारों को लेकर जी एंटरटेनमेंट की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है। मैडिसन वर्ल्ड के पार्टनर व सीईओ अजीत वर्गीज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि जी द्वारा फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकार हासिल करना सिर्फ एक सामान्य स्पोर्ट्स राइट्स डील नहीं है, बल्कि इसे कंपनी की एक बड़ी कारोबारी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

अजीत वर्गीज के मुताबिक, शुरुआत में इस डील को कई लोगों ने मुश्किल माना था, क्योंकि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अधिकांश मैच देर रात प्रसारित होंगे। ऐसे में विज्ञापन से अच्छी कमाई करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।

हालांकि, उनका कहना है कि जी एंटरटेनमेंट ने इस चुनौती को एक अलग नजरिए से देखा है। कंपनी ने पारंपरिक विज्ञापन आधारित मॉडल की बजाय सब्सक्रिप्शन आधारित कमाई पर ज्यादा जोर देने की रणनीति अपनाई है। इससे यह डील, जिसे पहले सीमित कमाई वाला अवसर माना जा रहा था, अब कहीं बड़ा कारोबारी दांव बन सकती है।

अजीत वर्गीज ने अपने पोस्ट में कहा कि यदि यह रणनीति सफल होती है, तो यह भारत में स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के बिजनेस मॉडल को भी नई दिशा दे सकती है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताया कि आखिर क्यों जी की यह डील सिर्फ खेलों के प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

उनका पूरा पोस्ट यहां पढ़ें:

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में साथ मिलकर काम करेंगे भारत और जापान

भारत और जापान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
India-Japan541

भारत और जापान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि AI एक ऐसी तकनीक है, जो अर्थव्यवस्था, उद्योग, विज्ञान, शिक्षा, शासन और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला रही है। इसलिए AI का विकास सुरक्षित, भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित तरीके से होना चाहिए।

दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि AI के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर नवाचार (Innovation), आर्थिक विकास और तकनीकी क्षमता को मजबूत किया जाएगा। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और ग्लोबल साउथ में सुरक्षित और समावेशी AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए भी मिलकर काम किया जाएगा।

संयुक्त बयान में कहा गया कि AI के विकास के साथ नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है, लेकिन इससे जुड़े संभावित जोखिमों को भी संतुलित तरीके से कम करना होगा। दोनों देशों ने नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान हुई चर्चाओं और उसके निष्कर्षों का भी स्वागत किया।

भारत और जापान ने अप्रैल 2026 में आयोजित पहली India-Japan AI Strategic Dialogue की प्रगति पर संतोष जताया और भविष्य में इस तरह की नियमित बैठकों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर AI के लिए सुरक्षित और जिम्मेदार नियमों को बढ़ावा देने की बात कही। इसके लिए G20, OECD, Global Partnership on AI (GPAI) और संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे वैश्विक मंचों पर आपसी समन्वय बढ़ाया जाएगा। साथ ही Hiroshima AI Process और उसके दिशा-निर्देशों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। संयुक्त बयान में कहा गया कि अत्याधुनिक AI मॉडल साइबर सुरक्षा को मजबूत करने में मददगार हो सकते हैं, लेकिन इनके दुरुपयोग का खतरा भी बना रहता है। इसलिए AI आधारित साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण डिजिटल ढांचे (Critical Infrastructure) की सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाया जाएगा। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को भी दोनों देशों ने अहम प्राथमिकता बताया।

AI इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भारत और जापान डेटा सेंटर, GPU, सेमीकंडक्टर और अन्य कंप्यूटिंग संसाधनों के विकास में सहयोग करेंगे। इसके अलावा दोनों देश AI तकनीक की सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने पर भी काम करेंगे।

दोनों देशों ने सरकारी संस्थानों, उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया है। इसके तहत भारतीय और जापानी संस्थान बहुभाषी, ओपन-सोर्स और विभिन्न क्षेत्रों के लिए उपयोगी AI मॉडल विकसित करने पर साथ काम करेंगे।

इसी दिशा में IIT बॉम्बे, भारतजेन टेक्नोलॉजी फाउंडेशन और जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स (NII) के बीच बड़े भाषा मॉडल (LLM) के संयुक्त अनुसंधान के लिए समझौता हुआ है। इसके अलावा Sarvam और Preferred Networks के बीच भी AI तकनीक के विकास को लेकर साझेदारी हुई है। वहीं, India AI और जापान के METI (Ministry of Economy, Trade and Industry) के बीच भी AI स्टार्टअप और कंपनियों को सहयोग देने के लिए समझौता किया गया है।

दोनों देशों ने AI क्षेत्र में मानव संसाधन विकास पर भी विशेष जोर दिया। इस दौरान जनवरी 2026 में तय किए गए लक्ष्य को दोहराया गया, जिसके तहत 2030 तक भारत के 500 उच्च कौशल वाले AI पेशेवरों को जापान आमंत्रित करेगा। इसके अलावा संयुक्त शोध, इंटर्नशिप, रोजगार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

संयुक्त बयान में 'AI for All' के विजन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। दोनों देशों ने कहा कि AI का लाभ सभी लोगों तक पहुंचे और इसका उपयोग समावेशी विकास, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और समाज के व्यापक हित में किया जाए।

अंत में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने जापान में जल्द ही AI Summit आयोजित करने की घोषणा की, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत और समर्थन किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इस बड़े पद पर द इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस वर्टिकल्स से जुड़े पंकज श्रीवास्तव

इससे पहले पंकज श्रीवास्तव 'जी मीडिया' (Zee Media) में वाइस प्रेजिडेंट (IPs, Events & Special Projects) के पद पर कार्यरत थे।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
Pankaj Srivastava.....

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल पंकज श्रीवास्तव ने अपनी नई पारी की शुरुआत 'द इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेस वर्टिकल्स' (The Economic Times Business Verticals) के साथ की है।

उन्होंने यहां Head – Experiential Learning and Community Programs के पद पर जॉइन किया है।

अपनी नई भूमिका में पंकज श्रीवास्तव Experiential Learning & Community Programs तैयार करने और उनके विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके तहत वह इंडस्ट्री कम्युनिटीज, ग्लोबल समिट्स, पॉडकास्ट्स और अन्य इनोवेटिव एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स का ऐसा इकोसिस्टम विकसित करेंगे, जो बिजनेस लीडर्स, एंटरप्रिन्योर्स, और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करेगा।

इससे पहले पंकज श्रीवास्तव 'जी मीडिया' (Zee Media) में वाइस प्रेजिडेंट (IPs, Events & Special Projects) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने यहां नवंबर 2024 में जॉइन किया था और यहां वह ब्रैंडेड कंटेंट इनिशिएटिव्स, नए आईपी (IPs), इवेंट्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स के विकास एवं क्रियान्वयन का नेतृत्व कर रहे थे।

पंकज श्रीवास्तव इससे पहले 'नेटवर्क18' (Network18) के साथ भी करीब दो दशक तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े बिजनेस इवेंट्स, कॉन्क्लेव्स और ब्रैंडेड कंटेंट सॉल्यूशंस के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया, इवेंट्स और नॉलेज-आधारित प्लेटफॉर्म्स के क्षेत्र में उन्हें काफी अनुभव है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

One 97 Communications ने बोर्ड में किए बड़े बदलाव, दो नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने अपने बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन में कई अहम बदलावों का ऐलान किया है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
One 97 Communications

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने अपने बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन में कई अहम बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी ने नरसिंगनल्लोर वेंकटेश श्रीनिवासन (Narasinganallore Venkatesh Srinivasan) और साची त्रिवेदी (Sachee Trivedi) को नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। दोनों की नियुक्ति 5 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। हालांकि, इन नियुक्तियों को कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

कंपनी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य बोर्ड को और मजबूत बनाना है, ताकि कंपनी अपने अगले विकास चरण और बेहतर मुनाफे के लक्ष्य को हासिल कर सके।

एन. वेंकटेश श्रीनिवासन के पास वित्त, बैंकिंग, पूंजी बाजार, जोखिम प्रबंधन और ट्रेजरी मैनेजमेंट का चार दशक से अधिक का अनुभव है। वह पहले IDBI और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

वहीं, साची त्रिवेदी Trident Capital Investments की फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर हैं। उन्हें अमेरिका और यूरोप के वित्तीय सेवा क्षेत्र में ग्लोबल इक्विटी निवेश और नियामकीय सलाह का 20 साल से अधिक का अनुभव है।

इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने उर्वशी सहाय का होल-टाइम डायरेक्टर और की मैनेजेरियल पर्सनल (KMP) के पद से इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। उनका इस्तीफा 5 जुलाई 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद प्रभावी होगा। कंपनी ने बताया कि उर्वशी सहाय अब अपनी अन्य कार्यकारी जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।

हालांकि, वह कंपनी नहीं छोड़ रही हैं। 6 जुलाई 2026 से वह जनरल काउंसिल और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट–लीगल के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगी। साथ ही उन्हें सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के रूप में भी नामित किया गया है। उनके इस्तीफे के साथ ही वह स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप कमेटी की सदस्य भी नहीं रहेंगी।

कंपनी ने अपने वरिष्ठ प्रबंधन को भी मजबूत करते हुए 3 जुलाई 2026 से तीन अधिकारियों को अतिरिक्त सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल नियुक्त किया है। इनमें अनुज मित्तल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट–इन्वेस्टर रिलेशंस), अविजीत जैन (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर–लोन डिस्ट्रीब्यूशन) और विकाश जालान (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर–कंज्यूमर पेमेंट्स) शामिल हैं।

कंपनी का मानना है कि बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन में किए गए ये बदलाव भविष्य की विकास रणनीति को मजबूत करने और कारोबार को नई गति देने में मदद करेंगे।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए