होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की बेटी की विदेश में हुई मौत, हत्या की आशंका
पत्रकार की बेटी की विदेश में हुई मौत, हत्या की आशंका
दैनिक भास्कर और नवभारत जैसे बड़े अखबारों में काम कर चुके पत्रकार प्राण चड्ढ़ा के लिए पिछला हफ्ता जीवन का सबसे बड़ा दुख लेकर आया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
छत्तीसगढ़ में दैनिक भास्कर और नवभारत जैसे बड़े अखबारों में काम कर चुके पत्रकार प्राण चड्ढ़ा के लिए पिछला हफ्ता जीवन का सबसे बड़ा दुख लेकर आया है। दुबई में रह रही उनकी बेटी का निधन हो गया है। पत्रकार ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पत्रकार की बेटी प्रीति चड्ढा की शादी कलकता निवासी सिंधु घोष से हुई थी। पती-पत्नी दुबई में रहते थे। प्रिया भी मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर विभाग में कार्यरत थी। पति-पत्नी के बीच शुरू से ही अनबन रहती थी। करीब एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पर कुछ दिन पहले पति दोबारा उसे घर ले गया था।
पिछले महीने ईद की छुट्टी के दौरान प्रिया अपने मायके आई थी और उन्होंने बताया था कि पति शराब पीने के बाद आपा खो देता है। उन्होंने अपने पिता को चोट के निशान भी दिखाए थे। वे फिर वापस दुबई लौट गई थी। पर फिर किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और प्रीति वहां होटल में रहने लगी। वे अपने कपड़े लेने अपने पति के घर गई थी, तभी उसकी मौत हो गई। प्रीति की मौत की सूचना उसके पति संधू ने ही मायके वालों को दी।
अपनी बेटी की मौत पर पत्रकार चड्ढा ने हत्या की आशंका जताई है। काफी मशक्कत के बाद प्रिया की डेडबॉडी देश आ पाई है। पत्रकार पिता ने सीआरपीसी की धारा 188 के तहत रिपार्ट दर्ज कराई है। इस मामले में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सीएम भूपेंद्र बघेल से जांच में तेजी लाने की अपील भी की है।
टैग्स प्राण चड्ढ़ा प्रीति चड्ढा हत्या की आशंका