Mid-Day में बड़ा संपादकीय बदलाव, क्लेटन मुरज़ेलो बने नए एडिटर

करीब तीन दशक से Mid-Day से जुड़े क्लेटन मुरज़ेलो ने 1988 में क्रिकेट राइटर के तौर पर करियर शुरू किया था। उन्होंने सचिन कालबाग की जगह ली है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 09 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 09 September, 2026
Clayton Murzello...


मुंबई के लोकप्रिय टैब्लॉयड Mid-Day में बड़ा संपादकीय बदलाव हुआ है। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार क्लेटन मुरज़ेलो (Clayton Murzello) ने अखबार के नए एडिटर की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने सचिन कालबाग (Sachin Kalbag) की जगह ली है।

मुरज़ेलो करीब तीन दशक से Mid-Day से जुड़े हुए हैं और अखबार के साथ सबसे लंबे समय से जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं। उन्हें मुंबई के सम्मानित खेल पत्रकारों में भी गिना जाता है।

उन्होंने 1988 में क्रिकेट राइटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने दो क्रिकेट विश्व कप के साथ-साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज कवर की हैं।

मुरज़ेलो कई वर्षों तक Mid-Day में ग्रुप स्पोर्ट्स एडिटर और डिप्टी एडिटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह Sports Journalists' Federation of India (SJFI) के दो बार पुरस्कार विजेता भी हैं। उन्होंने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संदीप पाटिल (Sandeep Patil) के साथ Beyond Boundaries समेत क्रिकेट पर कई किताबों का सह-लेखन किया है।

बता दें कि Mid-Day की शुरुआत वर्ष 1979 में खालिद ए. एच. अंसारी (Khalid A. H. Ansari) ने की थी। वर्ष 2010 में इसे जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) ने अधिग्रहित किया। इसके अंग्रेजी और गुजराती संस्करणों के अलावा समूह का उर्दू दैनिक इंकलाब (Inquilab) भी है।

समूह ने रेडियो वन (Radio One) की भी स्थापना की थी, जिसे बाद में 2019 में एचटी मीडिया (HT Media) ने अधिग्रहित कर लिया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

राजेश उपाध्याय IGNOU के स्कूल बोर्ड में नियुक्त, पत्रकारिता शिक्षा में देंगे योगदान

वरिष्ठ पत्रकार और जागरण न्यू मीडिया के पूर्व एडिटर-इन-चीफ राजेश उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 09 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 09 September, 2026
Rajesh Upadhyay IGNOU

वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के School of Journalism and New Media Studies (SOJNMS) के स्कूल बोर्ड के लिए नियुक्त किया गया है।

राजेश उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा तकनीकी बदलाव, बदलते सूचना तंत्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के कारण लगातार बदल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह कम्युनिटी जर्नलिज्म, फैक्ट-चेकिंग, मीडिया और इंफॉर्मेशन लिटरेसी तथा AI के जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल से जुड़े अपने अनुभव और विचार School Board के साथ साझा करना चाहते हैं।

राजेश उपाध्याय ने यह भी कहा कि अपनी इस भूमिका में वह ऐसे अकादमिक और शिक्षण ढांचे को मजबूत करने में योगदान देना चाहते हैं, जो आने वाली पीढ़ी के मीडिया प्रोफेशनल्स को बदलते मीडिया परिदृश्य के लिए जरूरी कौशल, आलोचनात्मक सोच और नैतिक समझ से लैस कर सके।

उन्होंने कहा कि SOJNMS के साथ काम करते हुए प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ जुड़ना और संस्थान के विकास व अकादमिक उत्कृष्टता में योगदान देना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

अपनी नियुक्ति पर राजेश उपाध्याय ने IGNOU और School of Journalism and New Media Studies का भरोसा जताने और यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय के अकादमिक मिशन और पत्रकारिता एवं मीडिया शिक्षा के भविष्य से जुड़े व्यापक विमर्श में सार्थक योगदान देने की उम्मीद रखते हैं।

जागरण न्यू मीडिया के बाद नई जिम्मेदारियां: राजेश उपाध्याय का यह नया दायित्व उनके मीडिया करियर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पहले वह जागरण न्यू मीडिया में एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे। उनका जागरण न्यू मीडिया के साथ कार्यकाल 30 अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ था।

वह 2016 में कंपनी से जुड़े थे और करीब एक दशक तक डिजिटल पत्रकारिता, कंटेंट स्ट्रैटेजी और इनोवेशन से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगस्त 2024 में उन्हें कंपनी में एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था। उनके नेतृत्व में फैक्ट-चेकिंग प्लेटफॉर्म ‘विश्वास न्यूज’ की शुरुआत भी हुई थी।

जागरण न्यू मीडिया से विदाई के बाद मई 2026 में राजेश उपाध्याय ने मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और जागरण न्यू मीडिया के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) भरत गुप्ता द्वारा शुरू किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म ‘ToBe Online’ में बतौर चीफ इंटेग्रिटी ऑफिसर (CIO) जॉइन किया था।

तीन दशक से ज्यादा के अनुभव वाले राजेश उपाध्याय ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों मीडिया में काम किया है। जागरण न्यू मीडिया से पहले वह HT Media और DB Corp जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो राजेश उपाध्याय ने भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने इंदौर के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ से भी पढ़ाई की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Snap को अलविदा कहेंगे अजीत मोहन, 4 साल बाद चीफ बिजनेस ऑफिसर पद से दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया कंपनी Snap के चीफ बिजनेस ऑफिसर अजीत मोहन ने करीब चार साल बाद अपने पद से हटने का फैसला किया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 09 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 09 September, 2026
Ajit7845

सोशल मीडिया कंपनी Snap के चीफ बिजनेस ऑफिसर अजीत मोहन ने करीब चार साल बाद अपने पद से हटने का फैसला किया है। मोहन ने LinkedIn पोस्ट के जरिए अपने जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से लिया गया है और वह अब अपने परिवार के पास सिंगापुर लौटना चाहते हैं।

अजीत मोहन ने Snap में अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान कंपनी के विज्ञापन कारोबार को दोबारा मजबूत करने पर खास तौर पर काम किया। उनका फोकस Snap के एड प्लेटफॉर्म को परफॉर्मेंस और डायरेक्ट-रिस्पॉन्स विज्ञापन के लिहाज से मजबूत बनाने और विज्ञापनदाताओं को बेहतर और मापने योग्य नतीजे देने पर रहा।

Snap के एड बिजनेस को फिर से खड़ा करने पर रहा फोकस

मोहन ने अपनी पोस्ट में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने Snap जॉइन किया था, तब कंपनी के विज्ञापन कारोबार को नए सिरे से खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया था।

उनके मुताबिक, इसके तहत Snap के एड प्लेटफॉर्म को परफॉर्मेंस के लिए दोबारा तैयार किया गया और डायरेक्ट-रिस्पॉन्स ऐडवर्टाइजिंग को बिजनेस का प्रमुख आधार बनाया गया। साथ ही विज्ञापनदाताओं को यह दिखाने पर जोर दिया गया कि करीब एक अरब यूजर्स तक पहुंच रखने वाला प्लेटफॉर्म उनके लिए वास्तविक और मापने योग्य नतीजे दे सकता है।

मोहन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने इस दिशा में काफी बड़ी प्रगति की है।

परिवार से दूर रहने के कारण लिया फैसला

अजीत मोहन ने साफ किया कि कंपनी छोड़ने की मुख्य वजह व्यक्तिगत है। उनका परिवार सिंगापुर में रहता है, जबकि उनके काम की वजह से उन्हें लंबे समय से अमेरिका और सिंगापुर के बीच लगातार यात्रा करनी पड़ रही थी। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में उन्हें न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सिंगापुर के बीच लगातार आना-जाना पड़ा। इसके अलावा लंदन, दुबई और बेंगलुरु की यात्राएं भी करनी पड़ीं।

अब वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। मोहन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अब वह ट्रांस-पैसिफिक फ्लाइट्स में समय बिताने के बजाय अपने बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं।

Snap के भविष्य को लेकर भरोसा

पद छोड़ने के बावजूद मोहन ने Snap और उसके भविष्य को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वह कंपनी से पूरी तरह सकारात्मक भावना के साथ जा रहे हैं।

उनके मुताबिक, Snap के CEO Evan Spiegel और नेतृत्व टीम ऐसी कंपनी बनाने की दिशा में काम कर रही है, जहां मानवीय जुड़ाव और प्रामाणिकता को केंद्र में रखा गया है और कंप्यूटिंग के भविष्य को लेकर बड़ा दांव लगाया जा रहा है। मोहन ने यह भी कहा कि वह आगे भी Snap को एक प्रशंसक और शेयरधारक के तौर पर सपोर्ट करते रहेंगे।

Ronan Harris संभालेंगे कमर्शियल बिजनेस

अजीत मोहन ने यह भी बताया कि उनके सहयोगी और दोस्त रोनन हैरिस अब Snap के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) की जिम्मेदारी संभालेंगे। मोहन ने हैरिस के साथ पिछले चार वर्षों के अपने कामकाजी रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि वह कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उनके जिम्मेदारी संभालने से बेहद खुश हैं।

2022 में Snap से जुड़े थे अजीत मोहन

अजीत मोहन ने साल 2022 में Snap जॉइन किया था। उन्होंने शुरुआत में APAC के प्रेजिडेंट तौर पर कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उनकी भूमिका बढ़ाकर उन्हें कंपनी के व्यापक ग्लोबल बिजनेस की जिम्मेदारी दी गई। Snap से पहले मोहन Meta India के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। Meta में उन्होंने भारत में कंपनी के कारोबार का नेतृत्व किया था।

इसके अलावा उन्होंने Star India में भी अहम नेतृत्व भूमिकाओं में काम किया है। अपने करियर के शुरुआती दौर में वह McKinsey & Company से भी जुड़े रहे।

अभी किसी नई कंपनी में जाने का ऐलान नहीं

अजीत मोहन ने फिलहाल किसी दूसरी कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालने का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह अगला कदम तय करने से पहले कुछ समय ब्रेक लेना चाहते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद अब वह 15 साल पुरानी अपनी किताब लिखने की योजना पर काम कर सकते हैं। इसके अलावा फिल्म बनाने या AI को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करने का भी जिक्र किया।फिलहाल उनका इरादा कुछ समय आराम करने और परिवार के साथ वक्त बिताने का है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

BCCL में बड़े पुनर्गठन की तैयारी, 5-10% एम्प्लॉयीज की घट सकती है संख्या

OpenAI के साथ साझेदारी की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की पैरेंट कंपनी Bennett, Coleman & Co. Ltd. (BCCL) में बड़े स्तर पर पुनर्गठन की चर्चा तेज हो गई है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 09 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 09 September, 2026
BCCL5421

OpenAI के साथ साझेदारी की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की पैरेंट कंपनी Bennett, Coleman & Co. Ltd. (BCCL) में बड़े स्तर पर पुनर्गठन की चर्चा तेज हो गई है। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंपनी अपने अलग-अलग पब्लिकेशन और विभागों में एम्प्लॉयीज की संख्या में करीब 5 से 10 फीसदी तक कमी कर सकती है।

हालांकि, BCCL ने किसी तय संख्या में एम्प्लॉयीज की कटौती की बात से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी कार्यप्रणाली, भूमिकाओं और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर की लगातार समीक्षा करती रहती है।

किन पदों की हो रही है समीक्षा?

मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में विभाग प्रमुखों ने टीम लीडर्स के साथ बैठकें की हैं। इन बैठकों में उनसे ऐसे पदों और जिम्मेदारियों की सूची तैयार करने को कहा गया है, जो अब पहले की तरह प्रासंगिक नहीं रह गए हैं।सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ ऐसे कामों की पहचान करने को कहा गया है, जिन्हें भविष्य में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किया जा सकता है।

एक संपादकीय एम्प्लॉयी के मुताबिक, अभी तक कंपनी की ओर से एम्प्लॉयीज की छंटनी को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संगठन के भीतर इसको लेकर चर्चा जरूर है।

कुछ एम्प्लॉयीज को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने की भी चर्चा

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, संभावित बदलाव सिर्फ एम्प्लॉयीज की संख्या कम करने तक सीमित नहीं हो सकते। कुछ एम्प्लॉयीज को परमानेंट रोल से कॉन्ट्रैक्चुअल रोल में शिफ्ट किए जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति में कुछ एम्प्लॉयीज की सैलरी में भी बड़ी कमी आ सकती है।

हालांकि, इस बारे में भी BCCL की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Response में पहले ही हो चुका है पुनर्गठन

BCCL में यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कंपनी के Response बिजनेस में पहले ही पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक्सचेंज4मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह Response में 40 से ज्यादा एम्प्लॉयीज को कंपनी से बाहर होने के लिए कहा गया था। अब कंपनी के दूसरे पब्लिकेशन और विभागों में भी भूमिकाओं और कामकाज की समीक्षा की खबर सामने आई है।

पब्लिकेशन और एडिशन की पेजिनेशन में भी बदलाव संभव

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, समूह के कुछ पब्लिकेशन और एडिशन में पेजिनेशन कम किया जा सकता है। इसके साथ ही उनकी एडिटोरियल स्ट्रैटेजी में भी बदलाव किए जाने की संभावना है। इसका मकसद बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना, ऑडियंस को बेहतर तरीके से जोड़ना और ग्रोथ को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।

BCCL में करीब 7,000 एम्प्लॉयीज

BCCL भारत की बड़ी मीडिया कंपनियों में शामिल है। इसके प्रमुख ब्रैंड्स में The Times of India और The Economic Times शामिल हैं। कंपनी के देशभर में करीब 7,000 एम्प्लॉयी होने की बात कही गई है। ऐसे में अगर 5 से 10 फीसदी एम्प्लॉयीज की कटौती होती है, तो इसका असर बड़ी संख्या में एम्प्लॉयीज पर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल यह आंकड़ा कंपनी की ओर से घोषित या पुष्टि किया हुआ नहीं है।

AI और बदलते मीडिया बिजनेस का दबाव

मीडिया इंडस्ट्री इस समय तेजी से बदल रहे कंज्यूमर बिहेवियर, पारंपरिक रेवेन्यू मॉडल पर दबाव और AI के बढ़ते इस्तेमाल जैसी चुनौतियों से गुजर रही है।

पाठकों का डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ता रुझान, न्यूज कंजम्पशन के बदलते तरीके और विज्ञापन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने पारंपरिक मीडिया कंपनियों को अपने बिजनेस मॉडल और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर की समीक्षा करने के लिए मजबूर किया है।

BCCL में सामने आया ताजा घटनाक्रम भी इसी बड़े बदलाव के संदर्भ में देखा जा रहा है।

BCCL ने छंटनी के तय लक्ष्य से किया इनकार

एम्प्लॉयीज की संभावित छंटनी को लेकर BCCL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि 5-10 फीसदी एम्प्लॉयीज की कटौती का कोई तय लक्ष्य नहीं है।

कंपनी के मुताबिक, एक आधुनिक और प्रगतिशील संगठन के तौर पर BCCL अपनी प्रक्रियाओं, भूमिकाओं और कामकाज के ढांचे की लगातार समीक्षा करती है। इसका उद्देश्य ज्यादा बेहतर तरीके से काम करना और AI समेत नई तकनीकों को अपनाकर कंपनी को अधिक चुस्त, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार रखना है।

कंपनी ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बदलती हैं, उसका फोकस रोल को नए तरीके से डिजाइन करने, एम्प्लॉयीज की स्किल बढ़ाने और जहां संभव हो वहां उन्हें दूसरी भूमिकाओं में शिफ्ट करने पर रहता है।

एडिशन को लेकर BCCL ने कहा कि अलग-अलग एडिशन समय-समय पर ऑडियंस की जरूरतों और बिजनेस परफॉर्मेंस को देखते हुए अपनी पेजिनेशन और कंटेंट मिक्स की समीक्षा करते हैं।

BCCL में पहले से चल रहा है बिजनेस रिऑर्गनाइजेशन

BCCL के मौजूदा वर्कफोर्स रिव्यू को कंपनी के व्यापक बिजनेस रिऑर्गनाइजेशन के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। फरवरी में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने BCCL के कुछ बिजनेस के आंतरिक पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। इसके तहत BCCL के कुछ EIBME बिजनेस को Times Horizon Private Limited (THPL) में डिमर्ज किया जाना है।

हालांकि, मौजूदा एम्प्लॉयीज और भूमिकाओं की समीक्षा को इस कानूनी पुनर्गठन से अलग प्रक्रिया माना जा रहा है। इसके बावजूद इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि दोनों घटनाक्रम BCCL में बिजनेस वर्टिकल्स को ज्यादा स्पष्ट करने और ऑपरेशंस को अधिक प्रभावी बनाने की व्यापक कोशिश का हिस्सा हो सकते हैं।

फिलहाल एम्प्लॉयीज की संख्या में कटौती को लेकर BCCL ने किसी तय लक्ष्य की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में आगे कंपनी की ओर से होने वाली आधिकारिक घोषणा पर सबकी नजर रहेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बोधी ट्री मल्टीमीडिया की ₹200 करोड़ तक उधारी सीमा बढ़ाने की तैयारी

मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बोधी ट्री मल्टीमीडिया (Bodhi Tree Multimedia) अपनी उधारी क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 09 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 09 September, 2026
BodhiTree562

मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बोधी ट्री मल्टीमीडिया (Bodhi Tree Multimedia) अपनी उधारी क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने बोर्ड की मंजूरी के बाद कुल बारोइंग पॉवर्स को बढ़ाकर ₹200 करोड़ तक करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर अंतिम मंजूरी शेयरधारकों से ली जाएगी। इसके लिए कंपनी ने अपनी 13वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 30 सितंबर 2026 को बुलाई है।

AGM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी। बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के audited standalone और consolidated financial statements को अपनाने के साथ-साथ अन्य प्रस्तावों पर भी शेयरधारक मतदान करेंगे।

₹200 करोड़ तक उधार लेने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी

AGM में Companies Act, 2013 की Section 180(1)(c) के तहत एक special resolution रखा जाएगा। इसके जरिए बोर्ड को कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग बारोइंग्स को ₹200 करोड़ तक बढ़ाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। यानी अभी कंपनी को ₹200 करोड़ की नई कर्ज सीमा मिल नहीं गई है। यह केवल प्रस्तावित बारोइंग लिमिट है, जिस पर शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है।

कंपनी इस उधारी क्षमता का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, कैपिटल एक्सपेंडिचर, सामान्य कारोबारी जरूरतों और कारोबार के विस्तार के लिए कर सकती है। साथ ही मौजूदा उधारी की रीफाइनेंसिंग के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी टर्म लोन्स, बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और External Commercial Borrowings (ECBs) जैसे अलग-अलग माध्यमों से फंड जुटा सकती है। ECB से जुड़ी उधारी में RBI के लागू नियमों और Master Directions का पालन करना होगा।

₹38.25 करोड़ तक के रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शंस पर भी वोटिंग

AGM में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मैटेरियल रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शंस को मंजूरी देने का प्रस्ताव भी रखा गया है। ये लेनदेन सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तहत लोन, एडवांस या प्रोजेक्ट एडवांस के रूप में किए जाने हैं।

प्रस्तावित लेनदेन में प्रमुख रूप से ये कंपनियां शामिल हैं:

  • Vasudhara Media Venture Pvt. Ltd. — ₹8 करोड़
  • Moving Image Studio Pvt. Ltd. — ₹15 करोड़
  • Mad Lab Alpha Pvt. Ltd. — ₹10 करोड़
  • MJ Creative Studios Pvt. Ltd. — ₹5 करोड़
  • Lehren Network Pvt. Ltd. — ₹0.25 करोड़
  • Phataka Films LLP (JV) — रकम निर्धारित नहीं
  • Sumukha Bodhitree Entertainment Pvt. Ltd. — रकम निर्धारित नहीं

इनमें जिन लेनदेन की रकम बताई गई है, उनका कुल अनुमानित मूल्य ₹38.25 करोड़ है। कंपनी के मुताबिक ये लेनदेन सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तहत और arm's length basis पर किए जाने हैं।

23 सितंबर है वोटिंग के लिए कट-ऑफ डेट

AGM में वोटिंग के अधिकार तय करने के लिए 23 सितंबर 2026 को कट-ऑफ डेट रखा गया है। कंपनी की Register of Members और Share Transfer Books 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक बंद रहेंगी। शेयरधारकों के लिए रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा 26 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए पात्र शेयरधारक AGM से पहले अपने वोट डाल सकेंगे।

सुकेश देवदास मोटवानी फिर बन सकते हैं डायरेक्टर

AGM के एजेंडे में सुकेश देवदास मोटवानी की डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव भी शामिल है। वह रोटेशन के आधार पर रिटायर हो रहे हैं और उन्होंने दोबारा निदेशक पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।

कंपनी के लिए क्यों अहम है यह प्रस्ताव?

₹200 करोड़ तक बारोइंग पॉवर (कंपनी का बोर्ड कितनी अधिकतम रकम तक कंपनी के नाम पर कर्ज या उधारी ले सकता है) बढ़ाने का प्रस्ताव कंपनी को भविष्य में अपनी कारोबारी जरूरतों के लिए ज्यादा फंड जुटाने की सुविधा दे सकता है। कंपनी इस सीमा का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, कैपिटल एक्पेंडिचर, कारोबार के विस्तार और मौजूदा उधारी की रीफाइनेंसिंग जैसी जरूरतों के लिए कर सकती है।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ₹200 करोड़ की सीमा अभी शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्तावित है। 30 सितंबर की AGM में मंजूरी मिलने के बाद ही बोर्ड को प्रस्तावित सीमा के भीतर उधारी जुटाने की शक्ति मिलेगी। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रेजिन सुरेंद्रन को बनाया चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रेजिन सुरेंद्रन को चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर नियुक्त किया है। उनके पास डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का 24 साल से ज्यादा अनुभव है।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
britiyaniya

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने रेजिन सुरेंद्रन (Rejin Surendran) को चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (Chief Digital and Information Officer) नियुक्त किया है। वह 1 अक्टूबर 2026 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। रेजिन के पास डिजिटल और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन (Technology Transformation) का 24 साल से ज्यादा का अनुभव है।

ब्रिटानिया से जुड़ने से पहले रेजिन विप्रो एंटरप्राइजेज (Wipro Enterprises) में ग्लोबल चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (Global Chief Information Officer) थे। उन्होंने यहां 4.5 साल से ज्यादा समय तक काम किया और 25 देशों में फैली ग्लोबल टेक्नोलॉजी टीम (Global Technology Team) का नेतृत्व किया।

इससे पहले वह कोका-कोला (Coca-Cola) के बॉटलिंग इन्वेस्टमेंट्स ग्रुप (Bottling Investments Group) में डिजिटल एंड ईआरपी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Digital & ERP CoE) के हेड थे।

रेजिन ने यूनिलीवर (Unilever) के साथ भी 13 साल से ज्यादा समय तक काम किया है। यहां उन्होंने कंपनी के डिजिटल सप्लाई चेन (Digital Supply Chain) रोडमैप पर काम किया। इसमें फैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स को डिजिटल बनाने की जिम्मेदारी भी शामिल थी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

CNBC-TV18 से अलग हुईं टिम्सी जयपुरिया, 10 साल की पारी को दिया विराम

टिम्सी जयपुरिया इससे पहले द हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट, बिजनेस ब्यूरो के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
Timsy Jaipuria

मीडिया इंडस्ट्री से एक अहम खबर सामने आई है। टिम्सी जयपुरिया (Timsy Jaipuria) ने CNBC-TV18 से 10 साल की पारी के बाद विदाई ले ली है। वह चैनल में एडिटर-फाइनेंस एंड इकोनॉमिक पॉलिसी के पद पर कार्यरत थीं।

टिम्सी जयपुरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपने इस बदलाव की जानकारी दी है।

टिम्सी जयपुरिया इससे पहले द हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड (The Hindustan Times Limited) के साथ स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट, बिजनेस ब्यूरो के तौर पर काम कर चुकी हैं।

टिम्सी जयपुरिया को आर्थिक नीति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, टैक्सेशन, रियल एस्टेट और कॉरपोरेट मामलों की कवरेज का 18 साल का अनुभव है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

CNBC-TV18 से अलग हुईं टिम्सी जयपुरिया, 10 साल की पारी को दिया विराम

टिम्सी जयपुरिया इससे पहले द हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट, बिजनेस ब्यूरो के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
Timsy Jaipuria

मीडिया इंडस्ट्री से एक अहम खबर सामने आई है। टिम्सी जयपुरिया (Timsy Jaipuria) ने CNBC-TV18 से 10 साल की पारी के बाद विदाई ले ली है। वह चैनल में एडिटर-फाइनेंस एंड इकोनॉमिक पॉलिसी के पद पर कार्यरत थीं।

टिम्सी जयपुरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपने इस बदलाव की जानकारी दी है।

टिम्सी जयपुरिया इससे पहले द हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड (The Hindustan Times Limited) के साथ स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट, बिजनेस ब्यूरो के तौर पर काम कर चुकी हैं।

टिम्सी जयपुरिया को आर्थिक नीति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, टैक्सेशन, रियल एस्टेट और कॉरपोरेट मामलों की कवरेज का 18 साल का अनुभव है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अवनीश कुमार मिश्रा की दैनिक जागरण में वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी

अवनीश कुमार मिश्रा इससे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
Avaneesh K Mishra

पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा एक बार फिर ‘दैनिक जागरण’ परिवार का हिस्सा बन गए हैं। अपनी नई भूमिका में वह लखनऊ में चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अवनीश कुमार मिश्रा इससे पहले ‘दैनिक भास्कर’ (डिजिटल) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।

अवनीश कुमार मिश्रा ने दैनिक जागरण में वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ सफर कभी खत्म नहीं होते, बल्कि एक नए पड़ाव के साथ फिर शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी के साथ एक बार फिर दैनिक जागरण परिवार में वापसी हुई है।

उन्होंने दैनिक जागरण को संस्थान नहीं बल्कि अपना घर-परिवार बताते हुए कहा कि यहां से जुड़ी पुरानी यादें, सीख और रिश्ते हमेशा दिल के करीब रहे हैं। नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ वह एक बार फिर अपना सफर शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण में वापसी नहीं, बल्कि अपने घर लौटने जैसा अहसास है और प्रभु की कृपा बने रहने की कामना की।

अवनीश कुमार मिश्रा के करियर में दैनिक जागरण के साथ लंबा जुड़ाव रहा है। उन्होंने 27 फरवरी 2015 से 27 जून 2019 तक दैनिक जागरण में रिपोर्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद 29 जून 2019 से 20 जनवरी 2023 तक वह दैनिक जागरण में सीनियर क्राइम रिपोर्टर रहे।

इसके बाद 21 जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2024 तक उन्होंने दैनिक जागरण, साहिबाबाद (गाजियाबाद) में ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक वह दैनिक जागरण, नोएडा/ग्रेटर नोएडा में ब्यूरो चीफ रहे।

बाद में यहां से अलग होकर अवनीश कुमार मिश्रा ने अप्रैल 2025 से जुलाई 2026 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम किया। अब दैनिक भास्कर डिजिटल से विदाई के बाद वह एक बार फिर दैनिक जागरण से जुड़ गए हैं और लखनऊ में चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

समाचार4मीडिया की ओर से अवनीश कुमार मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

PVR INOX ने Rs 200 करोड़ के कथित किकबैक पर दी सफाई, कहा- बाहरी जांच में नहीं मिला कोई सबूत

PVR INOX ने कंपनी में Rs 200 करोड़ के कथित किकबैक को लेकर सामने आई खबरों पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि इस मामले में बाहरी विशेषज्ञों से कराई गई प्रारंभिक जांच में किकबैक का कोई सबूत नहीं मिला।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
PVRInox54421

PVR INOX ने कंपनी में Rs 200 करोड़ के कथित किकबैक को लेकर सामने आई खबरों पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि इस मामले में बाहरी विशेषज्ञों से कराई गई प्रारंभिक जांच में किकबैक का कोई सबूत नहीं मिला।

बता दें कि किकबैक का मतलब किसी कारोबारी सौदे या काम को दिलाने के बदले छिपकर कमीशन या पैसा लेना-देना होता है।

कंपनी की यह सफाई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में आई है। दरअसल, 7 सितंबर को एक रिपोर्ट में PVR INOX के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट और कंपनी में कथित Rs 200 करोड़ के किकबैक को लेकर आंतरिक जांच की बात कही गई थी।

अप्रैल में मिली थीं गुमनाम शिकायतें

PVR INOX के मुताबिक, यह मामला अप्रैल 2026 की शुरुआत में सामने आया। उस समय कंपनी के दो प्रमोटर्स को कुछ कर्मचारियों द्वारा कथित अनियमितता किए जाने को लेकर गुमनाम संदेश मिले थे। कंपनी ने कहा कि इन संदेशों में प्रमोद अरोड़ा का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया था। इनमें कुछ संक्षिप्त नाम और शुरुआती अक्षरों का इस्तेमाल किया गया था। शिकायतों में कथित किकबैक से जुड़े डेवलपर्स के नाम, तारीख या किसी खास घटना जैसी ठोस जानकारी भी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद प्रमोटर्स ने कंपनी की आंतरिक नीतियों के तहत इन शिकायतों को आगे विचार के लिए कंपनी के पास भेज दिया।

बाहरी विशेषज्ञों से कराई गई प्रारंभिक जांच

PVR INOX ने कहा कि शिकायतें गुमनाम थीं और उनमें सत्यापन योग्य जानकारी भी नहीं थी। इसके बावजूद बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने बाहरी विशेषज्ञों से मामले की प्रारंभिक जांच कराई।

कंपनी के मुताबिक, इस प्रारंभिक आकलन में किसी तरह के किकबैक यानी छिपे हुए कमीशन या भुगतान का कोई सबूत नहीं मिला। इस तरह कंपनी ने Rs 200 करोड़ के कथित किकबैक से जुड़ी खबरों पर अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है कि बाहरी विशेषज्ञों की प्रारंभिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

प्रमोद अरोड़ा के इस्तीफे पर भी सफाई 

इस पूरे मामले में प्रमोद अरोड़ा का कंपनी से जाना भी चर्चा में रहा। PVR INOX ने बताया कि प्रमोद अरोड़ा ने 4 मई 2026 को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, लेकिन साथ ही कंपनी के प्रति उनकी जारी जिम्मेदारियों को बरकरार रखा गया और अपने अधिकारों व कानूनी उपायों को सुरक्षित रखा गया।

PVR INOX ने खास तौर पर स्पष्ट किया कि प्रमोद अरोड़ा को कंपनी छोड़ने के लिए नहीं कहा गया था। कंपनी ने 25 मई को स्टॉक एक्सचेंजों को उनके इस्तीफे की जानकारी भी दी थी।

शिकायत और इस्तीफे के समय को लेकर बनी अटकलें

Arora का इस्तीफा उस समय हुआ जब कंपनी को गुमनाम शिकायतें मिल चुकी थीं और मामले का प्रारंभिक आकलन चल रहा था। इसी वजह से दोनों घटनाओं को लेकर अटकलें लगाई गईं। हालांकि, PVR INOX ने दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह का सीधा संबंध होने की बात नहीं कही है। कंपनी ने दोहराया है कि प्रारंभिक बाहरी जांच में किकबैक के आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला।

कॉरपोरेट गवर्नेंस पर कंपनी का जोर

PVR INOX ने कहा कि यह पूरा मामला कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस, नैतिक कारोबारी व्यवहार और संगठन में जवाबदेही को लेकर उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी के मुताबिक, उसके कारोबार और हितधारकों के साथ संबंधों को लेकर नीतियां, प्रक्रियाएं और आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था मौजूद हैं। कंपनी ने कहा कि वह लागू कानूनों और अपने गवर्नेंस मानकों के अनुरूप कारोबार करने के लिए प्रतिबद्ध है। PVR INOX ने अपनी ओर से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी जोर दिया है।

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?

PVR INOX की सफाई के बाद Rs 200 करोड़ के कथित किकबैक का मामला एक अलग तस्वीर पेश करता है। कंपनी ने यह जरूर माना है कि गुमनाम शिकायतों के बाद बाहरी विशेषज्ञों से प्रारंभिक जांच कराई गई थी, लेकिन उसका कहना है कि इस जांच में किकबैक के आरोपों को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला। 

फिलहाल कंपनी का आधिकारिक रुख यही है कि प्रारंभिक बाहरी आकलन में Rs 200 करोड़ के कथित किकबैक की पुष्टि नहीं हुई है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

गुरसिमरन कौर मेहर ने ब्लूमबर्ग न्यूज जॉइन किया, बनीं ब्रेकिंग न्यूज एडिटर

गुरसिमरन कौर मेहर इससे पहले रॉयटर्स में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थीं। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए ब्लूमबर्ग न्यूज में नई भूमिका की जानकारी दी।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
Gursimran Kaur

गुरसिमरन कौर मेहर ने ब्लूमबर्ग न्यूज (Bloomberg News) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने कंपनी में ब्रेकिंग न्यूज एडिटर के तौर पर जॉइन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए साझा की।

गुरसिमरन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह ब्लूमबर्ग न्यूज में ब्रेकिंग न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़कर बेहद उत्साहित हैं और आगे की नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्सुक हैं।

ब्लूमबर्ग न्यूज से जुड़ने से पहले गुरसिमरन कौर मेहर करीब साढ़े तीन साल तक रॉयटर्स (Reuters) के साथ रहीं। नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक उन्होंने रॉयटर्स में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले अगस्त 2023 से अक्टूबर 2025 तक वह कॉरेस्पोंडेंट और फरवरी 2023 से जुलाई 2023 तक ट्रेनी कॉरेस्पोंडेंट- ग्लोबल न्यूज मॉनिटरिंग के तौर पर काम कर चुकी हैं।

वह दक्षिण एशिया को कवर करने वाली ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टर रही हैं। न्यूज राइटिंग, ब्रेकिंग न्यूज और एडिटिंग में भी उनका अनुभव है।

गुरसिमरन कौर मेहर ने सेंट जोसेफ्स यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से जर्नलिज्म, इंटरनेशनल रिलेशंस, पब्लिक पॉलिसी एंड पीस स्टडीज में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए