होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना के खतरे को देखते हुए BCCI ने IPL मैचों को लेकर उठाया बड़ा कदम
कोरोना के खतरे को देखते हुए BCCI ने IPL मैचों को लेकर उठाया बड़ा कदम
कोरोना वायरस के खौफ के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एहतियाती तौर पर बड़ा कदम उठाते हुए आईपीएल मैचों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना वायरस के खौफ के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एहतियाती तौर पर बड़ा कदम उठाते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाली ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस बारे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह की ओर से एक बयान जारी किया गया है।
इस बयान में कहा गया है, ‘बीसीसीआई अपने सभी स्टेकहोल्डर्स और जनता के हितों को लेकर चिंतित है और इस दिशा में वो सभी जरूरी कदम उठा रही है, जिससे फैन्स सहित आईपीएल से जुड़े सभी लोग बिना किसी भय अथवा आशंका के सुरक्षित क्रिकेट का लुत्फ उठा सकें।’ उनका कहना था, ‘बीसीसीआई इस संबंध में भारत सरकार, खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्र व राज्य सरकार के अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम करेगी।’
?Announcement?: #VIVOIPL suspended till 15th April 2020 as a precautionary measure against the ongoing Novel Corona Virus (COVID-19) situation.
— IndianPremierLeague (@IPL) March 13, 2020
More details ➡️ https://t.co/hR0R2HTgGg pic.twitter.com/azpqMPYtoL
इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने भी कोरोना वायरस से बचाव की दिशा में कदम उठाते हुए सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और आईपीएल समेत राजधानी में होने वाले सभी खेल आयोजनों पर रोक लगा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बारे में घोषणा की है।
दिल्ली सरकार ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सभी sports gatherings (including IPL), बड़े सेमिनार, कोंफ़्रेंस आदि के आयोजन पर पाबंदी लगा दी है. सभी DM, SDM अपने क्षेत्रों में कोरोना सम्बन्धी आदेशों के पालन पर निगरानी रखेंगे.
— Manish Sisodia (@msisodia) March 13, 2020
हम सबको मिलकर इस ख़तरनाक वायरस को फैलने से रोकना है.
टैग्स आईपीएल बीसीसीआई जय शाह आईपीएल 2020 कोरोना वायरस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मनीष सिसोदिया