बदमाशों के हमले में पत्रकार घायल, CM ने अस्पताल जाकर जाना हाल

हमले में पत्रकार के सिर में काफी चोट आई हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Friday, 11 December, 2020
Last Modified:
Friday, 11 December, 2020
Attack


हरियाणा के करनाल में एक टीवी पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार के सिर में काफी चोट आई हैं। गंभीर हालत में उसे सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ‘आईबीएन24’ (IBN24) के पत्रकार आकर्षण उप्पल ने कुछ दिन पहले ड्रग्स से जुड़े मामले पर एक स्टोरी की थी। इसी बात को लेकर हमलावर उनसे नाराज थे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिग्नस अस्पताल जाकर आकर्षण उप्पल का हाल चाल जाना और परिवार को भरोसा दिया कि आरोपितों को सख्त सजा दिलवाई जाएगी। मीडिया रिपोर्टिस के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व आकर्षण को किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी थी कि पुलिस ने शिव कॉलोनी में रामनगर पुल के पास कुछ लोगों को ड्रग्स से जुड़े मामले में पकड़ा है। इस पर आकर्षण ने स्टोरी की थी। इस घटना के कई दिनों बाद इस मामले में एक आरोपित गुरमीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। करीब दो हफ्ते बाद गुरमीत सिंह की जेल में मौत हो गई थी।   

इसके बाद आकर्षण और उनके परिवार को गुरमीत सिंह के बड़े भाई घीलू (Ghelu) की ओर से कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घीलू का मानना था कि उसके भाई की गिरफ्तारी में आकर्षण का हाथ है। हालांकि बाद में उन्हें यह स्पष्ट कर दिया गया था कि आकर्षण मौके पर सिर्फ स्टोरी कवर करने के लिए मौजूद था, उसका गिरफ्तारी से कोई लेना-देना था। इसके कुछ दिनों बाद ही अब कुछ लोगों ने आकर्षण पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, बने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त

सामान्य प्रशासन विभाग ने विनय कुमार को बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। बताया गया है कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं और छुट्टी से लौटने के बाद नया पदभार संभालेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Sunday, 27 September, 2026
Last Modified:
Sunday, 27 September, 2026
Vinay Kumar IPS

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। बिहार सरकार ने उनके वीआरएस आवेदन को मंजूरी देने के साथ ही उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त कर दिया है।

गृह विभाग की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को 25 सितंबर 2026 को दिए गए आवेदन के आधार पर अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियमावली, 1958 के नियम 16(2) के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सरकार ने इस मामले में वीआरएस के लिए निर्धारित तीन महीने पूर्व नोटिस देने की शर्त को शिथिल करते हुए उनकी सेवानिवृत्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने विनय कुमार को बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। बताया गया है कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं और छुट्टी से लौटने के बाद नया पदभार संभालेंगे।

विनय कुमार दिसंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही वीआरएस लेने का फैसला किया। हाल ही में अवकाश पर जाने के दौरान उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था, जिसे सरकार ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी।

मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई त्रिसदस्यीय चयन समिति की बैठक में सहमति बनी थी। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

इसी क्रम में विधि विभाग के पूर्व सचिव और न्यायिक सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए जाने की अधिसूचना भी जारी की गई है।

विनय कुमार बिहार कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें आलोक राज के बाद बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। डीजीपी बनने से पहले वह एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर), सीआईडी तथा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वैशाली जिले के रामपुरानी गांव के निवासी विनय कुमार के पिता शिक्षक थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शांतनु चौहान बने अंगारा के वाइस प्रेसिडेंट- ब्रांड, ग्लोबल

फाइन ज्वेलरी ब्रांड अंगारा ने शांतनु चौहान को वाइस प्रेसिडेंट- ब्रांड, ग्लोबल नियुक्त किया है। इससे पहले वह एक दशक से अधिक समय तक नॉइज में मार्केटिंग संभाल रहे थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
angara

फाइन ज्वेलरी ब्रांड अंगारा (Angara) ने शांतनु चौहान (Shantanu Chauhan) को वाइस प्रेसिडेंट- ब्रांड, ग्लोबल (Vice President – Brand, Global) नियुक्त किया है। चौहान ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

चौहान ने बताया कि वह अंगारा ईकॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (Angara Ecommerce Pvt. Ltd.) और अंगारा इंक. (Angara Inc.) से जुड़ गए हैं। नई भूमिका में वह अंगारा के ग्लोबल ब्रांड विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे और दुनियाभर के बाजारों तक ब्रांड की कहानी पहुंचाने पर काम करेंगे।

इससे पहले चौहान नॉइज (Noise) के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहे। वहां उनकी आखिरी जिम्मेदारी डायरेक्टर-मार्केटिंग (ब्रांड एंड ग्रोथ) (Director-Marketing, Brand & Growth) की थी। अपने करियर में चौहान डेलीऑब्जेक्ट्स (DailyObjects) और सॉन्गड्यू मीडिया (Songdew Media) के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

लिक्विड डिजिटल इंडिया लिमिटेड के IPO को मिला मजबूत रिस्पॉन्स

Liqvd Digital India के IPO को अंतिम दिन 5.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के 75.94 लाख शेयरों के मुकाबले 3.86 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
liqvdasia

लिक्विड डिजिटल इंडिया लिमिटेड (Liqvd Digital India Limited) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering) यानी आईपीओ (IPO) को बोली के अंतिम दिन 5.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 75,94,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,86,12,000 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

रिटेल (Retail) और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (Qualified Institutional Buyers) यानी क्यूआईबी (QIB) हिस्से को क्रमशः 1.43 गुना और 1.00 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (Non-Institutional Investors) यानी एनआईआई (NII) हिस्से को 21.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

2013 में स्थापित कंपनी खुद को क्रिएटिव-फर्स्ट एजेंसी (Creative-First Agency) के तौर पर पेश करती है, जो एंड-टू-एंड मार्केटिंग सॉल्यूशंस (End-to-End Marketing Solutions) उपलब्ध कराती है। इसकी सेवाओं में कंटेंट क्रिएशन एंड प्रोडक्शन (Content Creation and Production), मीडिया बाइंग (Media Buying), कंटेंट मार्केटिंग (Content Marketing) और परफॉर्मेंस रिपोर्टिंग (Performance Reporting) शामिल हैं।

एडलिफ्ट (AdLift) के अधिग्रहण के बाद कंपनी ने अपनी क्षमताओं का विस्तार किया है। इसमें परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग (Performance Monitoring), सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन यानी एसईओ (SEO) और एआई-ड्रिवन कंटेंट क्रिएशन (AI-Driven Content Creation) जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।

कंपनी और एडलिफ्ट मार्केटिंग (AdLift Marketing) की भारत में मौजूदगी है। दोनों के कार्यालय मुंबई और गुरुग्राम में हैं। मुंबई में कंपनी का एक इन-हाउस स्टूडियो (In-House Studio) भी है, जिसमें ग्रीन स्क्रीन सेटअप (Green Screen Setup) मौजूद है। इसका इस्तेमाल फाउंडर वीडियो, इंटरव्यू और अन्य आंतरिक कंटेंट के लिए किया जाता है। स्टूडियो में ग्रीन स्क्रीन, एडिटिंग और वॉयसओवर कोऑर्डिनेशन जैसी बेसिक प्रोडक्शन गतिविधियों को भी सपोर्ट किया जाता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए रंजीत कुमार, नई पारी का जल्द करेंगे ऐलान

समाचार4मीडिया से बातचीत में रंजीत कुमार ने कहा कि वह फिलहाल अपने अगले कदम को लेकर विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
Ranjit Kumar

वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में अपनी करीब चार साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में रंजीत कुमार ने कहा कि वह फिलहाल अपने अगले कदम को लेकर विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपनी नई पारी और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपडेट साझा करेंगे।

करीब दो दशकों से अधिक के मीडिया अनुभव वाले रंजीत कुमार हिंदी न्यूज इंडस्ट्री में अपनी मजबूत संपादकीय समझ, न्यूजरूम लीडरशिप और मल्टी-प्लेटफॉर्म अनुभव के लिए जाने जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर वह चैनल की संपादकीय रणनीति, कंटेंट प्लानिंग और समग्र न्यूजरूम संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

करीब दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ रंजीत कुमार ने हिंदी न्यूज इंडस्ट्री में प्रोडक्शन से लेकर एडिटोरियल लीडरशिप तक का लंबा सफर तय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन से की और धीरे-धीरे खुद को एडिटोरियल मैनेजमेंट के अहम स्तंभ के रूप में स्थापित किया। शुरुआती दौर में उन्होंने ‘न्यूज24’, ‘स्टार न्यूज’ और ‘आजतक’ जैसे बड़े संस्थानों में प्रोड्यूसर और सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम किया, जहां उन्होंने न्यूजरूम ऑपरेशंस की बारीकियां सीखीं।

रंजीत कुमार ‘महुआ टीवी‘ और ‘न्यूज नेशन‘ में एग्जिक्यूटिव और आउटपुट एडिटर के तौर पर अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव ‘न्यूज स्टेट‘ रहा, जहां उन्होंने सीईओ और एडिटर के रूप में कार्य करते हुए कंटेंट स्ट्रैटेजी और संगठनात्मक विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया।

मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ खुद को ढालते हुए उन्होंने डिजिटल और रेडियो सेक्टर में भी काम किया। ‘MY FM‘ में बतौर डिजिटल हेड उन्होंने कंटेंट के मल्टी-प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन पर काम किया, जिससे उनकी डिजिटल समझ और मजबूत हुई। इसके अलावा ‘नेशनल वॉयस‘ के साथ ग्रुप एडिटर के रूप में भी उन्होंने संपादकीय नेतृत्व किया।

रंजीत कुमार ने न्यूजरूम लीडरशिप के साथ-साथ ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ पर ‘On the Spot’ जैसे चर्चित साप्ताहिक शो को होस्ट किया, जिसे दर्शकों और इंडस्ट्री में सराहना मिली। इसके अलावा ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पर ‘Desh Ka Mood Meter’ और ‘Clear Cut’ जैसे प्राइम टाइम शोज के जरिए उन्होंने समसामयिक मुद्दों पर अपनी सटीक और प्रभावी प्रस्तुति से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

बिहार के नवादा से आने वाले रंजीत कुमार ने ‘पटना विश्वविद्यालय‘ से अपनी शिक्षा पूरी की। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय मीडिया के इतने बड़े पद तक पहुंचने का उनका सफर पत्रकारिता में आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जाता है।

रंजीत कुमार की संपादकीय शैली में विश्वसनीयता, स्पष्टता और प्रभावी प्रस्तुति प्रमुख तत्व हैं। टीवी और डिजिटल के बढ़ते एकीकरण के दौर में वह कंटेंट को अधिक व्यापक और प्रभावशाली बनाने पर जोर देते हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक ऐसे संपादक के रूप में देखा जाता है, जो कंटेंट के साथ-साथ न्यूज़रूम मैनेजमेंट के हर पहलू पर समान पकड़ रखते हैं और बदलते मीडिया परिदृश्य में भी अपनी मजबूत प्रासंगिकता बनाए हुए हैं।

मीडिया जगत में रंजीत कुमार के अगले कदम को लेकर अब चर्चाएं तेज हैं। हालांकि उन्होंने अभी किसी नई संस्था या भूमिका के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि वह जल्द ही अपनी नई पारी को लेकर जानकारी साझा करेंगे।

समाचार4मीडिया की ओर से रंजीत कुमार को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हैप्पी बर्थडे हेमंत शर्मा: हिंदी पत्रकारिता की बुलंद आवाज हैं आप

‘टीवी9 भारतवर्ष’ के न्यूज डायरेक्टर और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा का कल जन्मदिन है। 27 सितंबर 1962 को बनारस में जन्मे हेमंत शर्मा आज 64 वर्ष पूरे कर 65वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
HemantSharma54421

‘टीवी9 भारतवर्ष’ के न्यूज डायरेक्टर और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा का कल जन्मदिन है। 27 सितंबर 1962 को बनारस में जन्मे हेमंत शर्मा आज 64 वर्ष पूरे कर 65वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

पिछले करीब चार दशकों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हेमंत शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित एक्सप्रेस ग्रुप के ‘जनसत्ता’ अखबार से की थी। उन्हें पत्रकारिता और साहित्य की विरासत मिली। करीब 15 वर्षों तक ‘जनसत्ता’ में राज्य संवाददाता रहने के बाद उन्होंने दो साल ‘हिन्दुस्तान’, लखनऊ में संपादकी की। इसके बाद वे टेलीविजन पत्रकारिता से जुड़ गए।

उन्होंने बेहद कम उम्र में पत्रकारिता शुरू कर दी थी। उनकी शैक्षिक यात्रा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हुई, जहां उन्होंने स्नातक से लेकर डॉक्टरेट तक की पढ़ाई की। इसी दौरान समाज, प्रकृति, उत्सव और संस्कृति को समझने और पढ़ने का उनका सिलसिला भी जारी रहा। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी की।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शोध करने वाले हेमंत शर्मा का पत्रकारिता करियर देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों से होते हुए ‘एक्सप्रेस ग्रुप’, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, ‘इंडिया टीवी’ और अब ‘टीवी9 नेटवर्क’ तक पहुंचा। वे 2019 से टीवी9 नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। टीवी9 की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक, वे फिलहाल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के न्यूज डायरेक्टर और टीवी9 नेटवर्क के होल टाइम डायरेक्टर हैं।

हेमंत शर्मा अपने राजनीतिक व्यंग्य और बेबाक लेखन के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ‘यश भारती’ सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें हिंदी पत्रकारिता में योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

पत्रकारिता के साथ-साथ हेमंत शर्मा साहित्य में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी चर्चित किताबों में ‘अयोध्या का चश्मदीद’ और ‘युद्ध में अयोध्या’ शामिल हैं। ‘युद्ध में अयोध्या’ में उन्होंने अयोध्या आंदोलन से जुड़े अपने अनुभवों और घटनाओं को विस्तार से लिखा है।

प्रिंट मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हेमंत शर्मा ने कैलास मानसरोवर पर ‘द्वितीयोनास्ति’ किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने कैलास मानसरोवर की सुंदरता और अपने अनुभवों को शब्द दिए हैं। उनकी अन्य चर्चित रचनाओं में ‘तमाशा मेरे आगे’ और ‘एकदा भारतवर्षे’ शामिल हैं। टीवी9 की प्रोफाइल में भी उनकी इन पुस्तकों का उल्लेख किया गया है।

हेमंत शर्मा को टीवी9 नेटवर्क के उन वरिष्ठ अधिकारियों में गिना जाता है, जो चैनल के संपादकीय और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण कामों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। टीवी9 के मुताबिक, उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष को लॉन्च करने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हेमंत शर्मा ने अयोध्या आंदोलन को बेहद करीब से देखा और कवर किया है। बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वे विवादित इमारत से करीब सौ गज की दूरी पर मौजूद थे। कारसेवा, शिलान्यास और विवादित ढांचे को खोले जाने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग भी उन्होंने की थी। टीवी9 की प्रोफाइल में भी अयोध्या से जुड़ी उनकी रिपोर्टिंग और अनुभव का विशेष उल्लेख है।

पत्रकारिता के इतने लंबे सफर के बाद भी राजनीति, समाज और परंपराओं को समझने और पढ़ने का उनका सिलसिला लगातार जारी है। टीवी9 भारतवर्ष में वे आज भी न्यूज डायरेक्टर के तौर पर सक्रिय हैं।

जन्मदिन के इस खास मौके पर हेमंत शर्मा को ढेरों शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रीगल एंटरटेनमेंट को मिली ₹20 करोड़ तक कर्ज लेने की मंजूरी, अधिकृत शेयर पूंजी भी बढ़ी

बैठक में शेयरधारकों ने कंपनी की कुल कर्ज लेने की सीमा बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये तक करने के विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Vikas Saxena by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
Regal-Entertainment874

रीगल एंटरटेनमेंट एंड कंसल्टेंट्स लिमिटेड की 34वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 23 सितंबर 2026 को हुई। बैठक में शेयरधारकों ने कंपनी की कुल कर्ज लेने की सीमा बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये तक करने के विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 14 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।

कंपनी के बोर्ड ने भविष्य में कामकाज और विस्तार के लिए इन प्रस्तावों को रखा था। इसके तहत लिए जाने वाले कर्ज के संबंध में कंपनी की संपत्तियों पर चार्ज बनाने की मंजूरी भी ली गई। इससे कंपनी को आगे इक्विटी या कर्ज के जरिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी।

सभी प्रमुख प्रस्ताव मंजूर

वोटिंग रिजल्ट की जांच पालक देसाई ने की। इसके बाद जारी नतीजों के मुताबिक, सभी प्रमुख प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी मिली।

  • वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन वित्तीय स्टेटमेंट को मंजूरी देने का प्रस्ताव 99.9999% वोट के साथ पास हुआ।
  • श्रेयश विनोदकुमार चतुर्वेदी की डायरेक्टर के रूप में दोबारा नियुक्ति को 99.9997% वोट मिले।
  • अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव 99.9999% वोट के साथ पास हुआ।
  • कुल 20 करोड़ रुपये तक कर्ज लेने की सीमा को मंजूरी देने वाला विशेष प्रस्ताव 99.9999% वोट के साथ पास हुआ।
  • इस कर्ज के संबंध में चार्ज बनाने की मंजूरी वाला विशेष प्रस्ताव भी 99.9999% वोट के साथ पास हुआ।

अधिकृत शेयर पूंजी 14 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ रुपये

AGM के मिनट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी अधिकृत शेयर पूंजी को 14 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपये करेगी। इसके लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 2.6 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयर बनाए जाएंगे।

विवरण

मौजूदा अधिकृत पूंजी

नई अधिकृत पूंजी

इक्विटी शेयर (10 रुपये प्रत्येक)

1 करोड़ शेयर (10 करोड़ रुपये)

3.6 करोड़ शेयर (36 करोड़ रुपये)

प्रेफरेंस शेयर (10 रुपये प्रत्येक)

40 लाख शेयर (4 करोड़ रुपये)

40 लाख शेयर (4 करोड़ रुपये)

कुल

14 करोड़ रुपये

40 करोड़ रुपये

इस बदलाव को शामिल करने के लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA) में भी संशोधन किया जाएगा। इससे कंपनी के पास इक्विटी या प्रेफरेंस शेयरों के जरिए फंड जुटाने के लिए ज्यादा गुंजाइश होगी।

AGM में 36 शेयरधारक शामिल हुए

AGM सुबह 11 बजे शुरू हुई और 11:20 बजे खत्म हुई। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए हुई। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रेयश विनोदकुमार चतुर्वेदी ने की। AGM में ऑडियो-विजुअल माध्यम से कुल 36 शेयरधारक शामिल हुए।

कंपनी ने SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत 20 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा दी थी। प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी पालक देसाई ने वोटिंग प्रक्रिया के लिए स्क्रूटिनाइजर की भूमिका निभाई। वोटिंग के नतीजे 25 सितंबर 2026 को घोषित किए गए और इन्हें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दाखिल किया गया।

बैठक के दौरान चेयरमैन ने वित्त वर्ष 2025-26 के कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, SEBI और MCA की ओर से जारी नई गाइडलाइंस और भारत की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाले वैश्विक आर्थिक संकेतकों से जुड़े भविष्य के आउटलुक पर भी सदस्यों को जानकारी दी। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मुक्ता आर्ट्स की AGM में तीन प्रस्ताव मंजूर, परवेज फारूकी फिर बने डायरेक्टर

मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की 44वीं सालाना आम बैठक (AGM) में रखे गए तीनों प्रस्ताव शेयरधारकों ने मंजूर कर दिए हैं।

Vikas Saxena by
Published - Friday, 25 September, 2026
Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
MuktaArts8745

मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की 44वीं सालाना आम बैठक (AGM) में रखे गए तीनों प्रस्ताव शेयरधारकों ने मंजूर कर दिए हैं। कंपनी ने 24 सितंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों को इसकी जानकारी दी। AGM का आयोजन 22 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया था।

कंपनी के मुताबिक, बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई और शाम 5:19 बजे खत्म हुई। कंपनी के रिकॉर्ड डेट 15 सितंबर 2026 तक कुल 7,771 शेयरधारक थे।

पहला प्रस्ताव

पहले प्रस्ताव में 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड वित्तीय नतीजों के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और ऑडिटर्स की रिपोर्ट को स्वीकार और मंजूर करने की बात थी। इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,60,79,189 वोट पड़े, जबकि सिर्फ 40 वोट इसके खिलाफ पड़े। इस तरह प्रस्ताव को 99.9998% वोट के साथ मंजूरी मिली।

परवेज फारूकी की दोबारा नियुक्ति

दूसरे प्रस्ताव में परवेज फारूकी को डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्त करने की मंजूरी मांगी गई थी। वह रोटेशन के तहत रिटायर हो रहे थे और दोबारा नियुक्ति के लिए योग्य होने के कारण उन्होंने अपना नाम पेश किया था।इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,43,07,586 वोट पड़े, जबकि 43 वोट खिलाफ पड़े। प्रस्ताव को 99.9997% वोट के साथ मंजूरी मिली। 

कंपनी ने यह भी बताया कि इस प्रस्ताव में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की दिलचस्पी थी।

मटेरियल सब्सिडियरी में निवेश से जुड़ा प्रस्ताव भी पास

तीसरे प्रस्ताव में कंपनी की मटेरियल सब्सिडियरी में किए गए निवेश की बिक्री, हिस्सेदारी कम करने या निवेश से बाहर निकलने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी देने की बात थी। यह एक विशेष प्रस्ताव (Special Resolution) था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,60,79,187 वोट पड़े, जबकि 42 वोट इसके खिलाफ पड़े। इस तरह इसे 99.9997% वोट के साथ मंजूरी मिल गई।

कंपनी ने बताया कि इस प्रस्ताव में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कोई दिलचस्पी नहीं थी।

कंपनी ने AGM के ई-वोटिंग नतीजे और स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई है। स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट कै. कौशल दलाल, KDA & Associates की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी की गई थी।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शमशेर सिंह को Times Network में अतिरिक्त जिम्मेदारी, संभालेंगे TV-Digital Integration

हिंदी और स्थानीय भाषाओं के डिजिटल बिजनेस का नेतृत्व कर रहे शमशेर सिंह अब टीवी और डिजिटल न्यूज टीमों के बीच समन्वय को भी मजबूत करेंगे

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 25 September, 2026
Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
Shamsher Singh...

टाइम्स नेटवर्क (Times Network) ने जाने-माने पत्रकार शमशेर सिंह को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी की ओर से जारी आंतरिक सूचना के अनुसार, शमशेर सिंह अपनी मौजूदा भूमिका मैनेजिंग एडिटर-डिजिटल (हिंदी एवं स्थानीय भाषाएं) के साथ-साथ अब हेड-टीवी डिजिटल इंटीग्रेशन (जनरल न्यूज-हिंदी और अंग्रेजी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

कंपनी ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य टीवी और डिजिटल न्यूज ऑपरेशंस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और दोनों प्लेटफॉर्म्स की क्षमताओं का अधिक प्रभावी उपयोग करना है। नई भूमिका में शमशेर सिंह हिंदी और अंग्रेजी की टीवी तथा डिजिटल जनरल न्यूज टीमों के बीच समन्वय बढ़ाने, कंटेंट के बेहतर उपयोग, संसाधनों के अनुकूलन और सहयोग के नए अवसर विकसित करने पर ध्यान देंगे।

टाइम्स नेटवर्क के अनुसार, इस पहल से न्यूज गैदरिंग, कंटेंट निर्माण और कवरेज की प्रक्रिया को अधिक एकीकृत और प्रभावी बनाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सभी न्यूज ब्रांड्स और टीमों की स्वतंत्र पहचान और विकास की दिशा पहले की तरह बरकरार रहेगी।

इस इंटरनल सूचना में यह भी कहा गया है कि इस प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्णय संबंधित संपादकीय हितधारकों की सहमति और परामर्श से लिए जाएंगे तथा मौजूदा रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं होगा। इस अतिरिक्त भूमिका में शमशेर सिंह टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के सीईओ आशीष सहगल और डिजिटल सीओओ रोहित चड्ढा को रिपोर्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया की ओर से शमशेर सिंह को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इस बड़े पद पर Times Network से जुड़े जाने-माने पत्रकार अमिश देवगन

समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पहले ही खबर दी थी कि न्यूज18 इंडिया से इस्तीफा देने के बाद अमिश देवगन जल्द टाइम्स नेटवर्क से जुड़ सकते हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 25 September, 2026
Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
Amish Devgan-

जाने-माने पत्रकार और न्यूज एंकर अमिश देवगन ने देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' (Times Now Navbharat) में बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है।

वह नोएडा से अपना कामकाज संभालेंगे और 'टाइम्स टीवी नेटवर्क' (Times TV Network) के सीईओ व Times Media & Entertainment के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल  को रिपोर्ट करेंगे। अमिश देवगन ने हाल ही में ‘नेटवर्क18’ को अलविदा बोल दिया था। वह इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ पर लोकप्रिय शो आर-पार होस्ट करते थे। 

बता दें कि समाचार4मीडिया ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से कुछ दिनों पहले ही खबर दी थी कि न्यूज18 इंडिया से इस्तीफा देने के बाद अमिश देवगन 'टाइम्स नेटवर्क' जाने की तैयारी में हैं। इस खबर पर अब आधिकारिक रूप से मुहर लग गई है।

यह भी पढ़ें: अमिश देवगन ने ‘न्यूज18 इंडिया’ को कहा अलविदा, जल्द टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने की तैयारी

करीब एक दशक तक नेटवर्क18 से जुड़े रहे अमिश देवगन ने इस दौरान एंकरिंग के साथ-साथ एडिटोरियल और न्यूज ऑपरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभालीं। ‘आर-पार’ के जरिए उन्होंने प्राइम टाइम न्यूज में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

करीब 24 साल का पत्रकारिता सफर: भारतीय टेलीविजन न्यूज की दुनिया में अमिश देवगन उन चर्चित चेहरों में शामिल हैं, जिन्होंने करीब 24 साल के पत्रकारिता सफर में कई महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए हैं। प्रिंट से टेलीविजन, बिजनेस जर्नलिज्म से प्राइम टाइम एंकरिंग और रिपोर्टिंग से एडिटोरियल लीडरशिप तक उनका सफर रहा है।

अमिश देवगन ने वर्ष 2002 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया और ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़े। वर्ष 2005 में वह ‘जी बिजनेस’ से जुड़े, जहां उनके करियर का एक लंबा और महत्वपूर्ण अध्याय शुरू हुआ।

‘जी मीडिया’ में करीब 13 साल की पारी ने उन्हें बिजनेस जर्नलिज्म और टेलीविजन एंकरिंग की दुनिया में स्थापित किया। उन्होंने ‘जी बिजनेस’ में डिप्टी एडिटर, एडिटर (आउटपुट) और एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और मई 2015 में चैनल के चीफ एडिटर बने।

एक रिपोर्टर के तौर पर शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे उन्हें एडिटोरियल और एंकरिंग की बड़ी जिम्मेदारियों तक ले गया। बिजनेस न्यूज की दुनिया में उन्होंने कमोडिटी और एग्रीकल्चर से जुड़े विषयों पर भी काम किया। ‘Mandi Live’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने कमोडिटी मार्केट से जुड़े विषयों को दर्शकों तक पहुंचाया।

‘जी बिजनेस’ में उनके कार्यकाल का एक प्रमुख कार्यक्रम ‘Big Story Big Debate’ रहा। इस शो में राजनीति, अर्थव्यवस्था, वित्तीय बाजार और देश-दुनिया से जुड़े बड़े मुद्दों पर बहस होती थी। बिजनेस न्यूज की पृष्ठभूमि से आने वाले अमिश देवगन ने ऐसे कार्यक्रमों के जरिए अपने दायरे को व्यापक बनाया और राष्ट्रीय राजनीति व समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करने वाले एंकर के तौर पर भी पहचान बनाई।

नेटवर्क18 में एक दशक का सफर: ‘जी मीडिया’ में करीब 13 साल की लंबी पारी के बाद अमिश देवगन ने वर्ष 2016 में नेटवर्क18 का रुख किया। जून 2016 में उनके नेटवर्क18 से जुड़ने की खबर सामने आई। उस समय वह IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) के एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर बने थे और चैनल की हिंदी स्ट्रैटेजी से जुड़ी जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी।

यहीं से उनके करियर में ‘आर-पार’ का अध्याय शुरू हुआ। इस शो के जरिए उन्होंने राजनीति, अर्थव्यवस्था और देश से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्राइम टाइम बहस का हिस्सा बनाया। सवाल पूछने का सीधा अंदाज, विषय की पृष्ठभूमि पर पकड़ और बहस को तेज गति से आगे बढ़ाने की शैली उनकी ऑन-स्क्रीन पहचान का हिस्सा बनी। समय के साथ ‘आर-पार’ उनकी व्यक्तिगत एंकरिंग पहचान का मजबूत हिस्सा बन गया। टेलीविजन के साथ डिजिटल ऑडियंस के बीच भी इस शो के जरिए उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

नेटवर्क18 में अमिश देवगन की जिम्मेदारियां समय के साथ बढ़ती गईं। वह केवल प्राइम टाइम एंकर नहीं रहे, बल्कि न्यूज ऑपरेशन और एडिटोरियल मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालते रहे। वर्ष 2019 में नेटवर्क18 ने उन्हें न्यूज18 (यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान) का मैनेजिंग एडिटर बनाया। इस भूमिका के साथ उनकी जिम्मेदारी न्यूज रूम और एडिटोरियल फैसलों तक भी पहुंची।

रिपोर्टिंग से एंकरिंग तक बनाई है खास पहचान: अमिश देवगन की पहचान केवल स्टूडियो एंकर के रूप में नहीं बनी। उनके पत्रकारिता करियर में रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उनके प्रमुख पत्रकारिता कार्यों में कोयला घोटाला, ओडिशा का माइनिंग स्कैम और हवाला कारोबारी मोईन कुरैशी से जुड़े खुलासे शामिल हैं।

मिल चुके हैं कई सम्मान: करीब ढाई दशक के पत्रकारिता सफर में अमिश देवगन को विभिन्न मंचों पर सम्मान भी मिला है। उनके नाम IMF Young Emerging Editors Award 2015, Srishti Award for Business Journalism और Power Brand Trendsetter Award 2016 जैसे सम्मान दर्ज हैं। इसके अलावा नेटवर्क18 में उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के मंच पर भी एंकरिंग और एडिटोरियल लीडरशिप के लिए पहचान मिली।

करीब 24 साल के पत्रकारिता सफर में अलग-अलग भूमिकाओं और संस्थानों से गुजरने के बाद अमिश देवगन अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ की टीम में शामिल हो चुके हैं।  समाचार4मीडिया की ओर से अमिश देवगन को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नकुल मर्चेंट संभालेंगे 'NMACC' में हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस ऑपरेशंस की कमान

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने नकुल मर्चेंट को जनरल मैनेजर नियुक्त किया है। वह हॉस्पिटैलिटी, गेस्ट एक्सपीरियंस, फूड एंड बेवरेज, वेन्यू मैनेजमेंट और बिजनेस ऑपरेशंस संभालेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 25 September, 2026
Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
nakul

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) यानी एनएमएसीसी (NMACC) ने नकुल मर्चेंट (Nakul Merchant) को जनरल मैनेजर (General Manager) नियुक्त किया है। मर्चेंट के पास हॉस्पिटैलिटी (Hospitality), फूड एंड बेवरेज (Food and Beverage), वेन्यू मैनेजमेंट (Venue Management) और बिजनेस ऑपरेशंस (Business Operations) का अनुभव है।

नई भूमिका से पहले मर्चेंट एनएमएसीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर-हेड ऑफ डिपार्टमेंट (Deputy General Manager – Head of Department) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Centre) में सीनियर मैनेजर-इवेंट ऑपरेशंस (Senior Manager – Event Operations) की जिम्मेदारी संभाली थी।

उनके करियर में एमएम हॉस्पिटैलिटी (MM Hospitality) में को-फाउंडर (Co-Founder), अशोका सोशल वेंचर्स (Ashoka Social Ventures) में डायरेक्टर ऑफ फूड एंड बेवरेज (Director of Food and Beverage), जेएलएल (JLL) में मार्केट मैनेजर (Market Manager) और फूडहॉल इंडिया (Foodhall India) में स्टोर मैनेजर (Store Manager) की भूमिकाएं भी शामिल हैं।

जनरल मैनेजर के तौर पर मर्चेंट एनएमएसीसी के हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस (Hospitality Operations), गेस्ट एक्सपीरियंस (Guest Experience), फूड एंड बेवरेज, वेन्यू मैनेजमेंट और बिजनेस ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए