होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Alchemist मार्केटिंग सॉल्यूशंस ग्रुप ने Triton ब्रैंड का किया अधिग्रहण

Alchemist मार्केटिंग सॉल्यूशंस ग्रुप ने Triton ब्रैंड का किया अधिग्रहण

देश के प्रमुख Integrated Marketing Communications (IMC) ग्रुप्स में से एक Alchemist Marketing Solutions (Alchemist) ने आज एक बड़ी रणनीतिक घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

देश के प्रमुख Integrated Marketing Communications (IMC) ग्रुप्स में से एक Alchemist Marketing Solutions (Alchemist) ने आज एक बड़ी रणनीतिक घोषणा की है। कंपनी ने दिग्गज और पुरानी एजेंसी ब्रैंड Triton के अधिग्रहण (acquisition) का ऐलान किया है। बता दें कि Alchemist रियल एस्टेट कम्युनिकेशन में मार्केट लीडर माना जाता है।

यह कदम Alchemist के लिए एक नए और बड़े बदलाव का संकेत है। पिछले 15 सालों में Alchemist ने 200 से ज्यादा लोगों की टीम, 4 ऑफिस और पूरे देश में सर्विस देने की क्षमता के साथ अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब Triton के अधिग्रहण के बाद Alchemist अपने बिजनेस पोर्टफोलियो को तेजी से अलग-अलग सेक्टर्स में फैलाने की तैयारी कर रहा है। Triton ब्रैंड के तहत अब ग्रुप FMCG, सर्विसेज, ड्यूरेबल्स, D2C, अन्य न्यू-एज सेक्टर्स और कॉरपोरेट ब्रैंड्स को भी अपनी खास IMC सर्विसेज देगा।

Triton Communications की शुरुआत 1991 में इंडस्ट्री के दिग्गज अली मर्चेंट और मुनव्वर सैयद ने की थी। यह एजेंसी इंडिपेंडेंट एजेंसी दौर की एक बड़ी पहचान रही है। 30 साल से ज्यादा समय तक Triton ने कई नामी भारतीय ब्रैंड्स के लिए रणनीति और क्रिएटिव काम किया। इनमें Eureka Forbes (Aquaguard), Vicco, ABD (Officers Choice), Adani Wilmar (Fortune), NECC, Gujarat Ambuja, Mother’s Recipe, UB Group, Shaw Wallace (Haywards Franchise), Paras (Moov, D’Cold, SetWet), Wagh Bakri, Yes Bank, Gujarat और Karnataka Tourism जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

हालांकि महामारी के बाद बाजार में आए बदलावों के कारण एजेंसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आइकॉनिक भारतीय ब्रैंड्स बनाने का Triton का इतिहास और उसकी ब्रैंड वैल्यू आज भी बेजोड़ मानी जाती है। Moov का ‘आह से आहा तक’, SetWet का ‘very very sexy’ और Aquaguard का “पानी का डॉक्टर” जैसे कैंपेन Triton की पहचान रहे हैं।

इस अधिग्रहण पर बात करते हुए Alchemist Marketing Solutions के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष पोरवाल ने कहा, “Triton सिर्फ एक एजेंसी नहीं है, यह एक संस्था है, जिसे अली और मुनव्वर ने अपने जुनून से खड़ा किया। पिछले 15 सालों में Alchemist ने रियल एस्टेट और हेल्थ सेक्टर में मजबूत लीडरशिप बनाई है, लेकिन हमारा सपना रहा है कि यही सफलता हम दूसरे सेक्टर्स में भी दोहराएं। Triton के साथ हम इस ब्रैंड में नई ऊर्जा भरना चाहते हैं और साथ ही इसकी खास पहचान और DNA को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम सिर्फ एक नाम नहीं खरीद रहे, बल्कि एक विरासत को फिर से जिंदा कर रहे हैं।”

Alchemist Marketing Solutions के डायरेक्टर राजकुमार रेमल्ली ने कहा, “यह अधिग्रहण हमें ब्रैंड बनाने की एक समृद्ध विरासत देता है, जिसे हम Alchemist की तेज, इंटीग्रेटेड और स्ट्रैटेजी-फर्स्ट सोच के साथ आगे बढ़ाएंगे। मकसद उस मजबूत क्रिएटिव आत्मा को बनाए रखते हुए, आज के Alchemist ग्रुप की स्पीड और परफॉर्मेंस-ड्रिवन सोच से जोड़ना है।”

Alchemist Marketing Solutions की डायरेक्टर और CEO (Digital) अनुजिता जैन ने कहा, “हमारे पास Triton को एक नए दौर का, फ्रेश और न्यू-एज प्रोडक्ट बनाने का खास मौका है। महामारी के बाद उपभोक्ता और मार्केटिंग का माहौल काफी बदल चुका है, जहां ज्यादा फुर्ती और इंटीग्रेशन की जरूरत है। हम ‘नए’ Triton को इन्हीं बदली हुई जरूरतों के हिसाब से तैयार करेंगे, ताकि यह आने वाले 30 सालों तक उतना ही प्रासंगिक रहे, जितना पिछले 30 सालों तक रहा है।”

इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए Triton Communications के फाउंडर अली मर्चेंट, जिन्होंने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया, ने कहा, “तीन दशकों से ज्यादा समय तक Triton भारतीय ब्रैंड्स को मजबूती देने का पर्याय रहा है। लेकिन इंडस्ट्री बहुत तेजी से बदली है और महामारी के बाद की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए नई तरह की फुर्ती और एक मजबूत स्ट्रैटेजिक इकोसिस्टम की जरूरत है। मेरे लिए यह जरूरी था कि Triton की जिम्मेदारी ऐसे ग्रुप को सौंपी जाए जो Triton की आत्मा को समझता हो और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित भी कर सके। मनीष और Alchemist में मुझे हमारे अतीत के लिए सम्मान और भविष्य को आगे ले जाने की भूख- दोनों का सही मेल दिखता है।”

लीडरशिप की तलाश: को-फाउंडर की भूमिका

ब्रैंड को एक बार फिर उद्यमी सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए Alchemist ने बताया है कि उसे कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लेकिन वह सही व्यक्ति की तलाश में समय ले रहा है। कंपनी Triton के लिए एक CEO की तलाश कर रही है, जिसे वह को-फाउंडर की तरह देख रही है। यह व्यक्ति Alchemist बोर्ड के साथ मिलकर Triton को एक इंडिपेंडेंट एजेंसी के रूप में चलाएगा। उसे स्टार्ट-अप फाउंडर जैसी आजादी मिलेगी, लेकिन साथ ही भारत के सबसे बड़े IMC ग्रुप्स में से एक की ताकत, संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, महत्वाकांक्षा और स्थिरता का पूरा समर्थन भी होगा।

जानिए, Alchemist Marketing Solutions Group के बारे में:

Alchemist भारत का एक अग्रणी Integrated Marketing Communications ग्रुप है। 15 सालों के अनुभव के साथ यह 360-डिग्री मार्केटिंग सॉल्यूशंस देता है, जिसमें क्रिएटिव स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ग्राउंड-लेवल एक्टिवेशन, सेलेब्रिटी एसोसिएशन, फिल्म प्रोडक्शन और इवेंट्स शामिल हैं। इसका मुख्यालय मुंबई में है और गुरुग्राम, पुणे और बेंगलुरु में इसके ऑफिस हैं। इसके अलावा चेन्नई, इंदौर और जयपुर में पार्टनर ऑफिस भी हैं।
Alchemist अपनी अलग-अलग यूनिट्स के जरिए सेवाएं देता है, जैसे Clay (रियल एस्टेट स्ट्रैटेजी और कम्युनिकेशन), Dotwise (डिजिटल), Aurange (हेल्थकेयर और BFSI), Auntourage (सेलेब्रिटी एसोसिएशन), Crew (फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट), Alchemist Live (IPs और फॉर्मैट्स), Beep (एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग), Dotmatic (प्रोग्रामैटिक), Buzzwise (इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग), Earthwise (सस्टेनेबिलिटी मार्केटिंग) आदि।
Alchemist रियल एस्टेट मार्केटिंग में सबसे मजबूत खिलाड़ी है और हेल्थकेयर व फाइनेंशियल सर्विसेज में भी इसकी खास मौजूदगी है। फिलहाल कंपनी अलग-अलग कंज्यूमर कैटेगरी में अपना दायरा बढ़ा रही है। इसके कुछ चर्चित IPs में Delhi Theatre Festival, Bengaluru Theatre Festival, Hyderabad Theatre Festival, Celebscore और Clay Dialogues शामिल हैं।

Triton Communications के बारे में जानें:

1991 में शुरू हुई Triton Communications एक पुरानी और प्रतिष्ठित भारतीय एडवरटाइजिंग एजेंसी है, जो देश के कई भरोसेमंद ब्रैंड्स के साथ लंबे समय से जुड़ी रही है। तीन दशकों से ज्यादा समय में Triton ने इंडिपेंडेंट एजेंसी स्पेस में अपनी अलग पहचान बनाई है और भारतीय उपभोक्ताओं की गहरी समझ के लिए जानी जाती है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

12 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

16 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

12 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

16 hours ago