होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, ABP न्यूज नेटवर्क के CEO अविनाश पांडे ने तमाम पत्रकारों से क्यों कहा- ‘शुक्रिया’
जानिए, ABP न्यूज नेटवर्क के CEO अविनाश पांडे ने तमाम पत्रकारों से क्यों कहा- ‘शुक्रिया’
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मजदूरों के जुटने के मामले में गिरफ्तार किए गए ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के मराठी न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को मुंबई की एक अदालत से जमानत मिल गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर बड़ी संख्या में मजदूरों के जुटने के मामले में गिरफ्तार किए गए ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’(ANN) के मराठी न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को मुंबई की एक अदालत से जमानत मिल गई है। इस बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईए अविनाश पांडे ने एक बयान जारी कर इस घड़ी में साथ खड़े रहने वाले पत्रकारों का शुक्रिया अदा किया है। अपने बयान में अविनाश पांडे ने कहा है, ‘मैं प्रत्येक उस पत्रकार को धन्यवाद देना चाहता हूं जो 'जिम्मेदार पत्रकारिता' के समर्थन में हमारे साथ खड़ा था।’
अविनाश पांडे का यह भी कहना है, ‘संकट के इस दौर में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर घर से बाहर निकल रहे हैं और तमाम चुनौतियों से जूझते हुए सच्चाई को सामने ला रहे हैं, यह वाकई में काफी असाधारण है। एबीपी माझा के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी जिन पर झूठा आरोप लगाया गया था और अफवाह फैलाने और चैनल के माध्यम से फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। एक बार फिर एबीपी माझा अपने पक्ष पर मजबूती से खड़ा है। हम पूरी ईमानदारी और धैर्य के साथ अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के किसी भी दुर्भावनापूर्ण प्रयास का सामना करेंगे। हमारे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे थे। हमें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और फेक न्यूज व गलत सूचनाओं के खतरे से निपटने के लिए हमसे जो बन पड़ेगा, वह हम करेंगे।’
अविनाश पांडे के अनुसार, ‘एबीपी माझा एक सम्मानित और जिम्मेदार न्यूज चैनल है। हम कोई भी खबर या जानकारी किसी सूत्र से लेने से पहले और उसे प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की हर संभव जांच करते हैं। राहुल कुलकर्णी जिम्मेदार पत्रकार हैं। हम मामले की जांच में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।’
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क एबीपी माझा अविनाश पांडेय लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस राहुल कुलकर्णी