होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोविड-19 से प्रभावित परिवारों की कुछ यूं मदद करेगा ABP माझा
कोविड-19 से प्रभावित परिवारों की कुछ यूं मदद करेगा ABP माझा
मराठी न्यूज चैनल एबीपी माझा ने एक विशेष डोनेशन पहल (दान अभियान)- ‘बी अ विघ्नहर्ता’ (बाधाओं को दूर करने वाले बनो) का लॉन्च किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव और मौजूदा महामारी के चलते आवागमन की बाधाओं के मद्देनजर मराठी न्यूज चैनल एबीपी माझा ने एक विशेष डोनेशन पहल (दान अभियान)- ‘बी अ विघ्नहर्ता’ (बाधाओं को दूर करने वाले बनो) का लॉन्च किया है।
युनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस पहल के तहत महामारी से प्रभावित लोगों को सहयोग प्रदान करने के लिए 16 दिन के टीवी अभियान के माध्यम से धनराशि जुटाई जाएगी। इस धनराशि का उपयोग महाराष्ट्र में युनिसेफ की जीवन रथ पहल (रिलीफ एंड रिस्पॉन्स ऑन व्हील्स) के तहत संवेदनशील परिवारों को सहयोग प्रदान करने के लिए किया जाएगा। यह पहल 60 सार्वजनिक और निजी एनजीओ को एक ही मंच पर लाकर उन लोगों तक ड्राय राशन किट, हाइजीन किट, कंडीशनल कैश ट्रांसफर और आजीविका संरक्षण की सुविधा पहुंचाएगी, जो इस मुश्किल दौर में इन सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता से वंचित हैं।
महाराष्ट्र में महामारी से निपटने के लिए 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान सभी पंडालों/ मंदिरों को सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने, भीड़-भाड़ न जुटाने, मूर्तियों के आकार को कम करने की सलाह दी गई है। हालांकि ये ऐहतियात सार्वजनिक स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य से बेहद महत्वपूर्ण है, किंतु इनका बुरा असर उन कारीगरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा जो इस सालाना महोत्सव से अपनी आजीविका कमाते हैं।
एबीपी माझा ने 6 अगस्त 2020 से इस अभियान का संचालन शुरू कर दिया है, जो 21 अगस्त 2020 तक चलेगा। न्यूज चैनल 1350 मिनट के कंटेंट का प्रसारण करेगा, जिसमें महामारी से पीड़ित लोगों की कहानियों को दर्शाया जाएगा और दर्शकों से आग्रह किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा दान देकर महामारी से प्रभावित इन परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
एबीपी माझा 2010 से अपने शो ‘बप्पा माझा’ के माध्यम से टीवी पर ‘गणेश उत्सव’ का प्रसारण और कवरेज प्रस्तुत करता रहा है। पिछले साल मराठी न्यूज के क्षेत्र में यह चैनल गणेश चतुर्थी के दौरान बाजार हिस्सेदारी और दर्शको की संख्या की दृष्टि से सबसे आगे रहा।
2020 में चैनल ने त्योहारों के महीने के लिए विशेष प्रोग्रामिंग की तैयारी की है जिसमें कई शो शामिल हैं- जैसे ‘बप्पा तुमचया घरी’, ‘माझा विघ्नहर्ता’, ‘बप्पा माझा’ (गणपति न्यूज बुलेटिन, पूजा, माझा बप्पा, अश्ट विनायक यात्रा) तथा दिन भर डोनेशेन ड्राइव स्निपेट्स का प्रसारण। सुबह और शाम की आरती (प्रार्थना) का भी लाइव प्रसारण भी न्यूज चैनल पर किया जाएगा ताकि दर्शक घर बैठे इस उत्सव का जश्न मना सकें।
इस डोनेशन अभियान के बारे में बात करते हुए एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडेय ने कहा, ‘एक जिम्मेदार नेटवर्क होने के नाते, हम सामुदायिक कल्याण के अपने प्रयासों के तहत इस पहल का आयोजन कर रहे हैं। हम भारत की आर्थिक राजधानी में इस सबसे बड़े महोत्सव के मद्देनजर महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चों और परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना चाहते हैं। त्योहार का उत्साह शुरू हो गया है और इस समय में हम निम्न आयवर्ग वाले लोगों के जीवन में सुधार और उनके कल्याण में योगदान देना चाहते हैं जो अपनी आजीविका के लिए गणपति महोत्सव पर निर्भर करते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।’
एबीपी माझा के साथ साझेदारी पर बात करते हुए युनिसेफ चीफ़ ऑफ महाराष्ट्र ऑफिस राजेश्वरी चन्द्रशेखर ने कहा, ‘हमें महाराष्ट्र में पिछले 110 दिनों के लिए संचालित अपनी पहल ‘जीवन रथ’ के लिए एबीपी माझा न्यूज चैनल के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। बच्चों और उनके परिवारों पर महामारी के कारण बुरा आर्थिक प्रभाव पड़ा है। इस अभियान के माध्मय से हम कोविड-19 महामारी से पीड़ित सबसे संवेदनशील लोगों को राहत प्रदान करना चाहते हैं।’
टैग्स चैनल एबीपी माझा यूनिसेफ कोविड-19