होम / डिजिटल / Zee मीडिया ने फैलाए पंख, लॉन्च किए 4 नए डिजिटल न्यूज चैनल

Zee मीडिया ने फैलाए पंख, लॉन्च किए 4 नए डिजिटल न्यूज चैनल

देश के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल इस मीडिया नेटवर्क ने डिजिटल में अब अपना विस्तार किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल इस मीडिया नेटवर्क ने डिजिटल में अब अपना विस्तार किया है। ‘जी मीडिया’ ने दक्षिण भारत की चार प्रमुख भाषाओं में डिजिटल न्यूज चैनल लॉन्च किया है, जिनमें कन्नड़ भाषा में ‘जी कन्नड़ न्यूज’, तमिल भाषा में ‘जी तमिल न्यूज’, तेलुगु भाषा में ‘जी तेलुगु न्यूज’ और मलयालम भाषा में ‘जी मलयालम न्यूज’ शामिल है। इन चैनलों की लॉन्चिंग जी मीडिया के फाउंडर व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने इन चैनलों को वर्चुअली लॉन्च किया।

कन्नड़ दर्शकों के लिए, 25 जनवरी से बेंगलुरू में ‘जी कन्ऩड़ न्यूज’ नाम से डिजिटल चैनल लॉन्च हो गया है। दक्षिण राज्यों की एक अन्य भाषा तमिल है। जी मीडिया पहले से ही तमिल में लोकप्रिय है। ‘जी तमिल न्यूज’ नाम से डिजिटल टीवी का प्रसारण भी 25 जनवरी से शुरू हो गया है। मलयाली दर्शकों को ध्यान में रखते हुए जी मीडिया 'जी मलयालम न्यूज' नाम से डिजिटल टीवी शुरू किया गया है। ये सभी चैनल लाइव टीवी फॉर्मेट में होंगे, जो संबंधित वेबसाइट्स पर एम्बेडेड किए जाएंगे. स्वचालित रूप से यह चैनल यू-ट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे। 

डॉ. सुभाष चंद्रा ने इस मौके पर कहा इन चैनलों को लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य हर दक्षिणी घर तक पहुंचना हैं और उनसे उनकी अपनी भाषा में जुड़ना है। इससे न केवल देश और दुनिया से बल्कि उनके राज्यों के हर कोने से खबरें पहुंचाने का मकसद है। डिजिटल चैनल होने के कारण कंटेंट का विस्तार और विविधता बहुत ज्यादा होगी। दक्षिण के लोग केवल समाचारों के लिए डिजिटल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा उन राज्यों में से प्रत्येक में चैनल की नंबर 1 पसंद बनना हैं।

डिजिटल न्यूज चैनल की लॉन्चिंग पर जी हिन्दुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने कहा, 'ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई न्यूज ब्रॉडकास्ट चार क्षेत्रीय भाषाओ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में अपने डिजिटल चैनल लॉन्च किया है। जी का कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (Zee5) पर पहले से ही दिखाया जा रहा है, लिहाजा इस पर इन चैनलों का प्रसारण तो किया जाएगा ही, वहीं अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इसके प्रसारण को लेकर बातचीत का सिलसिला जारी है।'

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होगा कि इन चैनल का संबंध तो किसी अन्य राज्य से हो और चैनल का प्रसारण किसी अन्य राज्य से। यानी तमिल भाषी चैनल का मुख्यालय चेन्नई में, मलयाली भाषी चैनल का मुख्यालय केरल में, कन्नड़ भाषी चैनल का मुख्यालय बेंगलुरू में और तेलुगु भाषी चैनल का मुख्यालय हैदराबाद में होगा। उन्होंने बताया कि खबरें टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो तीनों फॉर्मेट में लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। हर एक चैनल का अपना एक अलग प्लेटफॉर्म होगा। हर एक की अपनी एक अलग वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इन चैनलों को शुरू करने से पहले हमारी टीम ने उन शहरों के जाकर लोगों से बातचीत की, लोगों की राय को जाना, जिसके बाद ही इन चैनलों की शुरुआत की जा रही है। आने वाले समय में जी मीडिया ऐसे ही अन्य राज्यों में चैनल को शुरू कर सकता है।

जी मीडिया को न्यूज बिजनेस में 26 साल पूरे हो चुके हैं। जी मीडिया के पास 6 अलग-अलग भाषाओं में 14 न्यूज चैनल हैं। इन चैनल के पास करीब 220 मिलियन व्युअर्स हैं। इसके साथ ही डिजिटल स्पेस में उनके पास 362 मिलियन यूजर्स हैं। जी मीडिया के पास पूरे भारत में न्यूज ब्यूरो और कॉरस्पॉन्डेंट के साथ सबसे तेजी से बढ़ता न्यूज चैनल नेटवर्क है। डिजिटल ग्रोथ इंजन है, जो इन चैनल्स को आगे बढ़ाएगा। यह कंटेंट स्ट्रैटेजी और रेवेन्यू की संभावनाओं के मामले में काफी जगह मुहैया कराएगा। डिजिटल न्यूज स्पेस में सभी परियोजना को सफल बनाने के लिए कंपनी पूरी तरह आश्वस्त है।


टैग्स जी मीडिया डिजिटल न्यूज चैनल दक्षिण भारत
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago