होम / डिजिटल / ZEEL डिजिटल फील्ड में कर रही विस्तार, लॉन्च किया टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर

ZEEL डिजिटल फील्ड में कर रही विस्तार, लॉन्च किया टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर

देश की अग्रणी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट अब डिजिटल फील्ड में अपना विस्तार कर रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश की अग्रणी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट अब डिजिटल फील्ड में अपना विस्तार कर रही है। इस कवायद के तहत कंपनी ने बेंगलुरु में शुक्रवार को जी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर (Zee Technology And Innovation Center) की शुरुआत की। इस सेंटर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोमाई ने लॉन्च किया। इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत भी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट अमित गोयनका और जी के टेक्नोलॉजी एंड डेटा प्रेसिडेंट नितिन मित्तल भी मौजूद रहे।

जी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर 80 हजार फीट में फैला हुआ है।  जी के लिए टेक, डेटा और टैलेंट का एपिसेंटर (Epicentre) यहीं होगा। सेंटर से जी को मेटावर्स की दुनिया में कदम रखने का मौका मिलेगा। इसमें AR, VR और NFT का इस्तेमाल होगा। यानी अब Web 3.0 का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों में ZEE भी शामिल हो जाएगी।

टेक्नोलॉजी एंड डेटा प्रेसिडेंट नितिन मित्तल ने कहा युवाओं के लिए कहानियों का स्टाइल अब बदलने वाला है। इस सेंटर से करीब 6 महीनों में Zeeverse की शुरुआत की जाएगी। Zeeverse में कई तरह की NFT होगी। NFT से दर्शकों को कई फायदे मिलेंगे। दर्शक भी Zeeverse के जरिए अपने पसंदीदा और बड़े-बड़े सितारों से मुलाकात कर सकेंगे। Zeeverse से मीडिया और एंटरटेनमेंट के कंजम्प्शन का तरीका बदल जाएगा। साथ ही इस इनोवेशन सेंटर के जरिए रोजगार के भी बड़े मौके खुलेंगे।

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा, 'सरकारी मिशन ‘डिजिटल इंडिया’ ने सभी को मनोरंजन और सूचना के लिए सुलभ बना दिया है। ऑगमेंटेड रियलिटी ने सबका ध्यान खींचा है। यहां तक ​​कि कर्नाटक ने भी प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ZEE नए इनोवेशन के साथ आया है। शहर में जो उद्यम स्थापित हो रहा है, वह नई उम्मीदों के साथ आता है। मैं जी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि यह नई ऊंचाइयों को छुएगा।'

ZEE के डिजिटल बिजनेस एंड प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट अमित गोयनका ने कहा, 'मैं जी की तरफ से इनोवेशन और टेक्नोलॉजी केंद्र को आशीर्वाद देने के लिए राज्यपाल को धन्यवाद देता हूं। टेक्नोलॉजी अपडेट्स के इंटेंस फोकस के साथ जी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। कंपनी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए यह एक एपिसेंटर होगा। यह देश में मीडिया और मनोरंजन के लिए एक नया अध्याय तैयार करेगा।'


टैग्स जी एंटरटेनमेंट बेंगलुरु जी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago