होम / डिजिटल / दर्शकों तक यूं अपनी मजबूत पकड़ बनाएगा SonyLIV

दर्शकों तक यूं अपनी मजबूत पकड़ बनाएगा SonyLIV

ओरिजिनल सीरीज के अलावा यह प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल कंटेंट लॉन्च करने की योजना भी बना रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ का ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) अपनी नई ब्रैंड आइडेंटिटी ‘सोनी लिव 2.0’ (SonyLIV 2.0) के साथ विभिन्न शो के माध्यम से ऑरिजनल कंटेंट पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्लेटफॉर्म की ओर से मंगलवार को अपनी पहली ओरिजनल ड्रामा सीरीज ‘यॉर ऑनर’ (Your Honor) लॉन्च की गई। यह 18 मई से लाइव होगी। इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का लक्ष्य आने वाले दो महीनों में इस तरह की पांच ओरिजनल सीरीज लॉन्च करने का है।   

‘सोनी लिव’ ने मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भोंसले’ (Bhonsle) के साथ रणवीर शौरी अभिनीत फिल्म ‘कड़क’ (Kadakh) भी रिलीज की है। अपनी पहली ओरिजनल सीरीज की लॉन्चिंग के बारे में सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के कंटेंट हेड (डिजिटल बिजनेस) आशीष गोवाल्कर का कहना है, ‘हमारा यह शो एक-दो दिन में लाइव हो जाएगा। सोनी लिव पहली बार ओरिजनल सीरीज के क्षेत्र में उतर रहा है। हमने कुछ अंग्रेजी शो और मूवीज को लॉन्च करने की योजना बनाई है जो एक्सक्लूसिव रूप से सोनी लिव पर रिलीज की जाएंगी। शुरुआत में, पहले दो महीनों में हम पांच शो लॉन्च करेंगे। इनमें से चार शो ‘एपलॉज एंटरटेनमेंट’ (Applause Entertainment) की ओर से प्रड्यूस किए गए हैं। शुरुआत में हम हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में कुछ रोचक पेशकश ला रहे हैं। इसके बाद हम अन्य भाषाओं की ओर भी रुख करेंगे।’

उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर अपने प्रीमियम ऑडियंस के लिए कुछ एक्सक्लूसिव इंटरनेशनल कंटेंट भी है। ‘For Life’ और ‘Lincoln Rhyme: Hunt for the Bone Collector’ जैसे अंग्रेजी शो भी इस प्लेटफॉर्म पर अपना भारतीय डेब्यू करेंगे। इनमा पहला एक सच्चा घटनाओं पर आधारित है तो दूसरा एक थ्रिलर शो है।

इस बारे में सोनीलिव के डिजिटल बिजनेस के हेड (ऑरिजिनल कंटेंट) सौगाता मुखर्जी का कहना है, ‘इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एपलॉज एंटरटेनमेंट के साथ पहली बार एक कंटेंट लाइसेंसिंग सौदा किया है, जिसके तहत इसकी चार ड्रामा सीरीज यहां पर स्ट्रीम होंगी। सोनी लिव की अपनी भी चार ओरिजनल ड्रामा सीरीज हैं। इनके नाम हैं, ‘योर ऑनर’, ‘अवरोध’, ‘अनदेखी’और ‘स्कैम 1992’। दुर्भाग्य से, कुछ शो की शूटिंग को होल्ड पर रखा गया है, लेकिन अगले साल की शुरुआत में इनके ट्रैक पर वापस आने की उम्मीद है। हम कुछ पुराने क्लासिक शो भी लेकर आ रहे हैं।’

इस पार्टनरशिप के बारे में एपलॉज एंटरटेनमेंट से सीईओ समीर नायर का कहना है, ‘सोनीलिव के साथ इस पार्टनरशिप को कर हम बहुत खुश हैं। चार में से ओरिजनल सीरीज की दिशा में ‘यॉर ऑनर’ पहली पेशकश है। हम पूरा विश्वास है कि दर्शक इस शो का भरपूर आनंद उठाएंगे।’

इस समय सोनीलिव का प्रीमियम सबस्क्रिप्शन 499 रुपए सालाना है। छह महीने के लिए यह राशि 299 और एक महीने के लिए 99 रुपए है। सबस्क्रिप्शन के साथ ऑडियंस ओरिजनर्स, इंटरनेशनल कंटेंट, सभी लाइव टीवी चैनल्स और लाइव स्पोर्ट्स भी एक्सेस कर सकते हैं।


टैग्स सौगाता मुखर्जी सोनी लिव 2.0 समीर नायर सोनीलिव एपलॉज एंटरटेनमेंट आशीष गोवाल्कर
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago