होम / डिजिटल / Josh व Dailyhunt में होगी 5% एम्प्लॉयीज की छंटनी, सैलरी भी होगी कम

Josh व Dailyhunt में होगी 5% एम्प्लॉयीज की छंटनी, सैलरी भी होगी कम

शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफार्म ‘जोश’ और  न्‍यूज एग्रीगेटर ‘डेलीहंट’ की पेरेंट कंपनी ‘वर्से इनोवेशन’ ने एम्प्लॉयीज की छंटनी करने का मन बनाया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफार्म ‘जोश’ (Josh) और  न्‍यूज एग्रीगेटर ‘डेलीहंट’ (Dailyhunt) की पेरेंट कंपनी ‘वर्से इनोवेशन’ (VerSe Innovation) ने एम्प्लॉयीज की छंटनी करने का मन बनाया है।  मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी अपने 150 एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जोकि उसके कुल वर्कफोर्स का 5 फीसदी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही कंपनी छंटनी के अलावा एम्प्लॉयीज के वेतन में भी कटौती करेगी, यानी जिन एम्प्लॉयीज की सैलरी 10 लाख रुपए सालाना है, उन एम्प्लॉयीज के वेतन में 11 फीसदी कटौती की जाएगी।

कंपनी के को-फाउंडर वीरेंद्र गुप्‍ता और उमंग बेदी ने टाउनहाल मीटिंग में यह घोषणा की है। बेदी ने छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा कि मौजूदा आर्थिक माहौल को देखते हुए अन्‍य व्‍यवसायों की तरह हमने अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं का मूल्यांकन किया है और इसे बदल रहे हैं। खर्च को घटाने और लॉन्‍ग टर्म लक्ष्‍यों का हासिल करने के लिए हम कई कदम उठा रहे हैं। बेदी ने कहा कि इन कदमों का असर हमारे 3,000 मजबूत वर्कफोर्स के 5 फीसदी हिस्से पर पड़ेगा।

वर्से इनोवेशन की वैल्‍यूएशन 5 बिलियन डॉलर है। इनट्रेकर की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्‍त वर्ष 2022 में वर्से इनोवेशन को 2,563 करोड़ का घाटा हुआ है। वित्‍त वर्ष 2021 में यह घाटा 808 करोड़ रुपए था, हालांकि कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्‍यू 46 फीसदी बढ़कर वित्‍त वर्ष 2022 में 965 करोड़ हो गया, जो इससे पिछले साल 666 करोड़ रुपए था।

 


टैग्स डेलीहंट जोश वर्से इनोवेशन शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफार्म  न्‍यूज एग्रीगेटर पेरेंट कंपनी
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago