होम / डिजिटल / Disney+ Hotstar ने ICC वर्ल्ड कप के पहले मैच में जुटाए 31 लाख से ज्यादा दर्शक

Disney+ Hotstar ने ICC वर्ल्ड कप के पहले मैच में जुटाए 31 लाख से ज्यादा दर्शक

'डिज्नी स्टार' ने 'डिज्नी+ हॉटस्टार' का उपयोग करने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को निःशुल्क कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की महाजंग का आगाज आज 5 सितंबर से हो चुका है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस ओपनिंग मैच को टूर्नामेंट के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' (Disney+ Hotstar) पर 31 लाख से ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा गया।

यह पहली बार है जब टीवी व डिजिटल दोनों के आधिकारिक प्रसारणकर्ता 'डिज्नी स्टार' ने 'डिज्नी+ हॉटस्टार' का उपयोग करने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को निःशुल्क कर दिया है।

जैसा कि पहले ही हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने रिपोर्ट दी थी कि डिज्नी स्टार ने ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपने 26 स्पॉन्सर्स की घोषणा की है, जिनमें PhonePe, Mahindra & Mahindra Ltd, Dream11, Hindustan Unilever, Coca-Cola, Havells, IndusInd Bank, Pernod India, Booking.com, Peter England, Kingfisher Packaged Drinking Water, Mondelez, Emirates, Diageo, Jindal Panther, MRF Tyres, LendingKart, BPCL, Herbalife, Haier Appliances, AMFI, Google Pay, Polycab, Amul, Hero Motorcorp की VIDA और Amazon शामिल हैं।

वहीं, Booking.com, Surf Excel (HUL), Peter England (ABFRL), Thums Up, Kingfisher Premium Packaged Drinking, Diageo India, MRF Tyres, LendingKart, Haier Appliances, Herbalife और BPCL जैसे ऐडवर्टाइजर्स  डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए associate sponsors हैं।.  

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 देश के 10 अलग-अलग स्थानों पर खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल मिलाकर 46 द‍िनों में 48 मैच खेले जाने हैं। इनमें 10 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैचों का प्रसारण विशेष रूप से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर मोबाइल यूजर्स के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा दी गई है। 


टैग्स आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 ओपनिंग मैच 31 लाख से ज्यादा दर्शक
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago