होम / डिजिटल / रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने तपन शर्मा का किया प्रमोशन, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने तपन शर्मा का किया प्रमोशन, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

तपन दिसंबर 2022 में रिपब्लिक में शामिल हुए थे और तब से संगठन में डिजिटल बिजनेस इनिशिएटिव्स का नेतृत्व कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) ने अपने डिजिटल बिजनेस के लिए तपन शर्मा को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। तपन दिसंबर 2022 में रिपब्लिक में शामिल हुए थे और तब से संगठन में डिजिटल बिजनेस इनिशिएटिव्स का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने इन-हाउस टेक्नोलॉजी स्थापित करने, कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बदलने और रिपब्लिक वर्ल्ड में डिजिटल न्यूज प्रॉडक्ट के निर्माण में और लॉन्च के दौरान डिजिटल बिजनेस प्रक्रियाओं को फिर से परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस खास मौके पर तपन ने कहा कि पिछले वर्ष हमने एक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी विकसित की, जो हमारे कंज्यूमर डिजिटल न्यूज प्रॉडक्ट को वर्तमान और भविष्य में शक्ति प्रदान करेगा। हमने अपने डिजिटल बिजनेस के केंद्र में ऑटोमेशन और प्रॉडक्ट इनोवेशन को रखा है और हम अपने दर्शकों और यूजर्स को बेहतर डिजिटल न्यूज अनुभव देने के लिए लगातार नए युग की प्रौद्योगिकियों को अपना रहे हैं। अपने प्रमोशन को लेकर तपन कहते हैं कि हमने उन ऐडवर्टाइजर्स को अपने साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और भौगोलिक क्षेत्रों में डिजिटल न्यूज व्यूअर्स को लक्षित करना चाहते हैं। 

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी कहते हैं कि तपन ने ग्रुप के बिजनेस व कल्चर में अत्यधिक योगदान दिया है, हम उन्हें उच्च जिम्मेदारियां संभालने और उनके द्वारा ग्रुप के डिजिटल बिजनेस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं। 

तपन ने  यह भी साझा किया कि रिपब्लिक के पास अत्यधिक महत्वाकांक्षी डिजिटल योजनाएं हैं और वह जल्द ही कई और भारतीय भाषाओं मे केवल डिजिटल न्यूज चैनल्स में एंट्री करेगा।


टैग्स रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क प्रमोशन डिजिटल बिजनेस तपन शर्मा
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago