होम / डिजिटल / दैनिक भास्कर ने वेदकांत शर्मा को प्रमोट कर सौंपी अब ये बड़ी जिम्मेदारी
दैनिक भास्कर ने वेदकांत शर्मा को प्रमोट कर सौंपी अब ये बड़ी जिम्मेदारी
मूल रूप से फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले वेदकांत शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘दैनिक भास्कर’ ने वरिष्ठ पत्रकार वेदकांत शर्मा को राजस्थान में स्टेट हेड (डिजिटल वीडियो) के पद पर प्रमोट किया है। इससे पहले वेदकांत शर्मा करीब एक साल से दैनिक भास्कर, भोपाल में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (डिजिटल वीडियो) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मूल रूप से फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले वेदकांत शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘सहारा समय’ से की थी। लंबे समय तक वह आगरा में ‘सहारा समय’ के ब्यूरो चीफ भी रहे।
इसके बाद यहां से अलविदा कहकर वह ‘ईटीवी’ से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक ‘सूर्या समाचार’ चैनल में भी काम किया। बाद में वह दैनिक भास्कर, भोपाल आ गए और करीब एक साल से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वेदकांत शर्मा ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया की ओर से वेदकांत शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक भास्कर प्रमोशन वेदकांत शर्मा स्टेट हेड