होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार फे'डिसूजा ने लॉन्च किया न्यूज ऐप ‘Beatroot’

वरिष्ठ पत्रकार फे'डिसूजा ने लॉन्च किया न्यूज ऐप ‘Beatroot’

फे'डिसूजा का कहना है कि उनका यह ऐप Google Play Store और iOS App Store पर सीमित डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार फे'डिसूजा ने ‘बीटरूट’ (Beatroot) के नाम से एक न्यूज ऐप लॉन्च किया है। बताया जाता है कि इस ऐप पर तथ्यों की पूरी तरह से जांच के बाद ही न्यूज दी जाएंगी।  

फे'डिसूजा का कहना है कि उनका यह ऐप Google Play Store और iOS App Store पर सीमित डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी उपयोगिता के बारे में उन्हें सीधे अपना फीडबैक दे सकते हैं।

अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बारे में घोषणा करते हुए फे'डिसूजा का कहना है, ‘भारतीय खबरों के सामने इस समय विश्वसनीयता का संकट है। न्यूज काफी गंभीर विषय है। इस ऐप पर आपको वह सभी जांची-परखी हुई जानकारी मिलेंगी, जिसकी आपको जरूरत है।’  

डिसूजा फिलहाल इंस्टाग्राम पर न्यूज प्रदान करने का काम कर रही हैं। बता दें कि डिसूजा ने सितंबर 2019 में ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) में एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘मिरर नाउ’ के शो ‘द अर्बन डिबेट’ (The Urban Debate) की एंकरिंग के दौरान उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। इस शो में वह भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक हिंसा और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को उठाती थीं।

इसके अलावा वह शॉर्ट विडियो नेटवर्क ‘फायरवर्क’ (Firework) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। डिसूजा को वर्ष 2018 में 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' के लिए रेडइंक अवॉर्ड दिया जा चुका है।


टैग्स न्यूज ऐप फे'डिसूजा बीटरूट बीटरूट न्यूज
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

16 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

34 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

43 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago