होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया इस डिजिटल वेंचर से शुरू करेंगे नया सफर

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया इस डिजिटल वेंचर से शुरू करेंगे नया सफर

तीन दशक से ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता कर रहे दीपक चौरसिया देश के सबसे चर्चित पत्रकारों में शुमार हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार व जाने-माने न्यूज एंकर दीपक चौरसिया अपनी अगली पारी एक नए डिजिटल वेंचर में शुरू करने जा रहे हैं। दीपक चौरसिया "आगे से राईट" नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म को लीड करेंगे। "आगे से राईट" प्लेटफॉर्म बेवसाइट से लेकर यू-ट्यूब और तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।

इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत 17 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन होगी। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के कॉन्सेप्ट पर लॉन्च होने वाले इस प्लेटफॉर्म पर भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक से लेकर आधुनिक भारत दिखेगा।

इस प्लेटफॉर्म पर सही राजनीति से लेकर सही व्यूज और दक्षिणपंथी विचारधारा के बारे में बात की जाएगी। सभी क्षेत्र के दिग्गजों के इंटरव्यू से लेकर बड़ी खबरें और उसकी बैकग्राउंडर के बारे में बात की जाएगी।

तीन दशक से ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता कर रहे दीपक चौरसिया देश के सबसे चर्चित पत्रकारों में शुमार हैं। देश के पहले निजी सैटेलाइट टीवी चैनल से लेकर अब तक के अपने सफर में दीपक चौरसिया ने सभी पोजिशन पर काम किया है। फील्ड की रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग और फिर संपादक की भूमिका भी दीपक चौरसिया ने बखूबी निभाई है। अपने इस सफर के दौरान देश से लेकर दुनिया तक की तकरीबन हर बड़ी खबर को कवर किया है। दीपक चौरसिया 1993 से मीडिया में है और अपने करियर की शुरुआत ‘लोकस्वामी’ अखबार से की थी।

‘डीडी’ पर आने वाले ‘आजतक’ के आधे घंटे के कार्यक्रम से लेकर ‘आजतक’ के चौबीस घंटे के चैनल के लॉन्च टीम के हिस्सा रहे दीपक चौरसिया के नाम पर ही देश में सबसे कम उम्र के संपादक होने का श्रेय है। महज 31 साल की उम्र में ही दीपक चौरसिया को डीडी न्यूज की जिम्मेदारी 2003 में दी गयी।

दीपक चौरसिया ‘आजतक’, ‘डीडी न्यूज’, ‘जी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ से लेकर ‘इंडिया न्यूज’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे सफर के दौरान दीपक चौरसिया ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई खास इंटरव्यू किए हैं, जोकि उन्होंने मोदी के एक भाजपा नेता से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद किए। वैसे तो दीपक चौरसिया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पी वी. नरसिम्हा राव, एच.डी देवगौड़ा और आई.के. गुजराल से लेकर तमाम राजनीतिक शख्सियतों का इंटरव्यू ले चुके हैं।

करीब चार दशकों से देश के हर छोटे बड़े चुनाव को नजदीक से देख चुके दीपक चौरसिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहली बार 2002 में दिल्ली की गद्दी पर आसिन होने की बात की थी। इसके बाद वर्ष 2008 में मोदी का एक इंटरव्यू लेते समय भी उन्होंने इस मामले पर बात की थी। इसके अलावा वर्ष 2012 में एक इंटरव्यू में उन्होंने मोदी से साफ-साफ पूछ लिया था कि वह उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहते हैं, क्या आप मुझे शुभकामनाएं देंगे। उस इंटरव्यू में दीपक चौरसिया ने यह भी कहा था कि एक मतदाता के रूप में यह मेरी राय है। इसके अलावा 2014 और 2019 में भी उन्होंने मोदी का इंटरव्यू किया था, जिसमें मोदी ने तमाम मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज राजनेताओं की ऐसी लंबी फेहरिस्त है, जिनके साथ दीपक चौरसिया ने न सिर्फ इंटरव्यू किए हैं, बल्कि जनता से जुड़े तमाम अहम मुद्दों को उनके सामने जोरदार तरीके से उठाया है।

इसके अलावा दीपक चौरसिया ने वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले की ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है। वहीं, पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जब भारत आए थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी, तब इस हाईप्रोफाइल मीटिंग की कवरेज भी वह कर चुके हैं। दीपक चौरसिया के खाते में सिर्फ यही बड़ी उपलब्धियां नहीं हैं। अमेरिका में हुए 9/11 हमले के दौरान और ईराक में हुए युद्ध के दौरान भी वह ग्राउंड रिपोर्टिंग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

ऐसा नहीं है कि दीपक चौरसिया ने सिर्फ राजनीतिक खबरों को ही कवर किया है, वह अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सनी देओल, शाहरुख खान समेत फिल्मी जगत के तमाम सितारों संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुके हैं।


टैग्स दीपक चौरसिया वरिष्ठ पत्रकार आगे से राईट
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago