होम / डिजिटल / Prime Video में गौरव गांधी का कद बढ़ा, अब निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
Prime Video में गौरव गांधी का कद बढ़ा, अब निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
इसके साथ ही कंपनी ने वर्तमान में डायरेक्टर (SVOD Business) की भूमिका निभा रहे सुशांत श्रीराम को भी प्रमोट कर कंट्री डायरेक्टर (प्राइम वीडियो, इंडिया) का दायित्व सौंपा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) ने कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (इंडिया) के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे गौरव गांधी को वाइस प्रेजिडेंट (एशिया पैसिफिक) के पद पर प्रमोट किया है।
कंपनी में सर्कुलेट एक इंटरनल मेल के अनुसार, अपनी इस भूमिका में गौरव गांधी एशिया पैसिफिक का नेतृत्व करेंगे, जिसमें भारत के साथ-साथ जापान और दक्षिण पूर्व एशिया भी शामिल हैं।
नए पद पर उनकी नियुक्ति अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी और वह सिंगापुर से अपना कामकाज संभालेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने वर्तमान में डायरेक्टर (SVOD Business) की भूमिका निभा रहे सुशांत श्रीराम को भी प्रमोट कर कंट्री डायरेक्टर (प्राइम वीडियो, इंडिया) का दायित्व सौंपा है।
बता दें कि गौरव गांधी ने वर्ष 2018 में ‘एमेजॉन’ जॉइन किया था। वह भारत में प्राइम वीडियो के समग्र बिजनेस- SVOD, मार्केटप्लेस(Prime Video Channels & TVOD) और स्पोर्ट्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
‘एमेजॉन’ से पहले गांधी ‘वायकॉम18’ (Viacom18), ‘एनडीटीवी इमेजिन’ (NDTV Imagine) और ‘स्टार इंडिया’ (STAR India) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2015 में वह वीडियो स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में आए थे और ‘वायकॉम18’ की स्ट्रीमिंग सर्विस ‘वूट’ (Voot) को लॉन्च किया था।
वहीं, सुशांत श्रीराम ने वर्ष 2018 में ‘एमेजॉन’ में बतौर डायरेक्टर (मार्केटिंग) जॉइन किया था और वर्ष 2022 में उन्हें प्रमोट कर डायरेक्टर (SVOD Business) बनाया गया था। ‘एमेजॉन’ से पहले सुशांत श्रीराम भारत में ‘शाओमी’ (Xiaomi) के लिए मार्केटिंग का नेतृत्व कर रहे थे।
टैग्स प्रमोशन ओटीटी एमेजॉन प्राइम वीडियो गौरव गांधी एशिया पैसिफिक हेड