होम / डिजिटल / 'न्यूजक्लिक' चाइनीज प्रचार का एक खतरनाक वैश्विक जाल है: अनुराग ठाकुर

'न्यूजक्लिक' चाइनीज प्रचार का एक खतरनाक वैश्विक जाल है: अनुराग ठाकुर

टेक मुगल नेविल रॉय सिंघम की न्यूज वेबसाइट 'न्यूजक्लिक' को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स (NY) में छपी खबर के एक दिन बाद यानी सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

टेक मुगल नेविल रॉय सिंघम की न्यूज वेबसाइट 'न्यूजक्लिक' को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स (NY) में छपी खबर के एक दिन बाद यानी सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, सोमवार को लोकसभा में मीडिया में चाइनीज फंडिंग का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि देश में चीन के पैसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि 'न्यूजक्लिक' में चीन से पैसा आया और यह पोर्टल देश विरोधी है।

बता दें कि 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि चीन 'न्यूजक्लिक' को फंडिंग करता है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर में बताया गया कि भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए चीन की ओर से 38 करोड़ रुपए दिए गए। 'न्यूजक्लिक' के प्रमोटर के ईमेल से खुलासा हुआ है। बीजेपी ने 'न्यूजक्लिक' पर चीन की इमेज चमकाने और देश में चीन का प्रोपेगेंडा चलाने का आरोप लगाया है।

NYT की रिपोर्ट में कांग्रेस पर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इसकी फंडिंग की जांच के दौरान 'न्यूजक्लिक' का बचाव करने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले को लेकर केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने न्यूज वेबसाइट 'न्यूजक्लिक' को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर का स्क्रीनशॉट्स ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि यहां तक ​​कि 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' जैसे अखबार भी अब स्वीकार कर रहे हैं कि नेविल रॉय सिंघम और उनका 'न्यूजक्लिक' चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के खतरनाक उपकरण हैं और दुनिया भर में चीन के राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने लिखा कि NYT से बहुत पहले, भारत लंबे समय से दुनिया को बताता रहा है कि 'न्यूजक्लिक'  चाइनीज प्रचार  का एक खतरनाक वैश्विक जाल है। समान विचारधारा वाली ताकतों द्वारा समर्थित, नेविल एक संदिग्ध भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि साल 2021 में, जब भारत की प्रवर्तन एजेंसियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूतों के आधार पर न्यूजक्लिक' के खिलाफ जांच शुरू की थी तो कांग्रेस और संपूर्ण वाम-उदारवादी लोगों ने उसका बचाव किया था। 

गौरतलब है कि जुलाई 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में 'न्यूजक्लिक' के कार्यालय और उसके संपादकों के आवासों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद, एक बयान में न्यूज पोर्टल ने कहा था कि यदि ईडी और सरकार सच्चे हैं और कानून का पालन करते हैं, तो कोई गलत काम नहीं पाया जाएगा और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बंद हो जाएगी। न्यूजक्लिक के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।


टैग्स न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज क्लिक अनुराग ठाकुर
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago