होम / डिजिटल / विस्तार की दिशा में Kaydence Media Ventures ने उठाए कदम, बनाई यह स्ट्रैटेजी
विस्तार की दिशा में Kaydence Media Ventures ने उठाए कदम, बनाई यह स्ट्रैटेजी
Kaydence Media Ventures को हाईटेक नेचुरल प्रॉडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड से ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ मिल चुका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोविड-19 (COVID-19) के कारण भारत में मीडिया बिजनेस काफी प्रभावित हुआ है, तमाम प्रतिष्ठान बंद हो रहे हैं और रेवेन्यू घट रहा है, ऐसे में गोवा के स्टार्टअप ‘Kaydence Media Ventures Private Limited’ (KMV) ऑनलाइन न्यूज पोर्टल GoaChronicle.com में पांच प्रतिशत इक्विटी की पेशकश करके 5 करोड़ रुपये जुटाने के करीब है। ‘KMV’ को ऑनलाइन न्यूज पोर्टल GoaChronicle.com में पांच प्रतिशत इक्विटी हासिल करने के लिए हाईटेक नेचुरल प्रॉडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड से ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (Letter of Intent) मिला है।
इक्विटी हासिल करने के बारे में चर्चाओं को लेकर ‘KMV’ के एमडी और सीईओ Savio Rodrigues का कहना है, ‘दस साल के बाद हमने पोटेंशियल इन्वेस्टर्स की ओर रुख करने का निर्णय लिया है, क्योंकि हमारा मानना है कि हमने एक प्रतिष्ठित ब्रैंड तैयार किया है। हम GoaChronicle.com में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी देकर पांच करोड़ रुपये जुटाने के बारे में तत्पर थे। हमारा आशय अपने इंफॉर्मर नेटवर्क का विस्तार करने के साथ अपनी टेक्नोलॉजी और वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच को बढ़ाना है। हमें Hi-Tech Natural Products (India) Ltd’ से ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ मिल चुका है। हम अब इसे कानूनी जामा पहनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।‘
वहीं, GoaChronicle.com में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बारे में Hi- Tech Natural Products (India) Limited के डायरेक्टर देवव्रत शर्मा का कहना है, ‘GoaChronicle.com की टीम पर हमें पूरा भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे फाइनेंसियल सपोर्ट से GoaChronicle.com पत्रकारिता में भारत की ओर से एक ग्लोबल ब्रैंड के रूप में विकसित होगा। हम इस ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ब्रैंड में पांच प्रतिशत इक्विटी हासिल करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।’
बता दें कि GoaChronicle.com की भारत में काफी व्युअरशिप है, वहीं यह अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएई और एशियाई देशों जैसे-सिंगापुर, फिलिपींस और मलेशिया में एनआरआई के बीच भी लोकप्रिय है।
टैग्स गोवाक्रॉनिकल डॉट कॉम केएमवी