होम / डिजिटल / इस बड़े पद पर अब ABPLive.com पहुंचे पत्रकार मनीश मिश्रा

इस बड़े पद पर अब ABPLive.com पहुंचे पत्रकार मनीश मिश्रा

पत्रकार मनीश मिश्रा ने ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर का आगाज किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार मनीश मिश्रा ने ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर ‘ABPLive.com’ में बतौर न्यूज एडिटर (बिजनेस) जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह बिजनेस की खबरों को लीड करेंगे। बता दें कि मनीश मिश्रा इससे पहले करीब साढ़े तीन साल से ‘दैनिक जागरण’ की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए थे और  jagran.com  में बतौर डिप्टी एडिटर (बिजनेस, टेक और ऑटो) अपनी भूमिका संभाल रहे थे।

मूल रूप से बिहार (दरभंगा) के रहने वाले मनीश मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह तमाम मीडिया संस्थानों में प्रिंट और डिजिटल में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में मनीश मिश्रा रिपोर्टर रहे हैं।

उन्होंने ’दैनिक भास्कर’, दिल्ली से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। यहां वह नेशनल ब्यूरो में बिजनेस बीट संभालते थे। इसके बाद वह ’बिजनेस स्टैंडर्ड’ (हिंदी) से जुड़ गए। बाद में उन्होंने ’बिजनेस भास्कर’ और मनी भास्कर (डिजिटल) में भी अपनी भूमिका निभाई। इसके बाद वह प्रिंट में ’अमर उजाला’ आ गए और यहां कुछ समय अपनी भूमिका निभाने के बाद ’इंडिया टीवी’ की डिजिटल शाखा से जुड़े गए। फिर यहां अपनी पारी को विराम देकर ‘जी बिजनेस’ होते हुए वह  jagran.com  पहुंचे थे, जहां से अब वह ’एबीपी न्यूज’ (ABPLive.com) में आए हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मनीश मिश्रा ने शुरुआती शिक्षा बिहार से पूरी की और बाद में द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पीजी किया है। इसके अलावा नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ सिक्‍योरिटी मार्केट से उन्‍होंने म्‍यूचुअल फंड में सर्टिफिकेशन भी हासिल किया है। साथ ही कई कंप्यूटर कोर्स भी किए हुए हैं। समाचार4मीडिया की ओर से मनीश मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी न्यूज पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता न्यूज एडिटर नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ मनीश मिश्रा
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

19 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

3 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

4 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago