होम / डिजिटल / युवा पत्रकार धीरेन्द्र सिंह ने नए साल पर इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार धीरेन्द्र सिंह ने नए साल पर इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

धीरेन्द्र सिंह करीब चार साल से आगरा में राजस्थान पत्रिका डाटकॉम के साथ जुड़े हुए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

युवा पत्रकार धीरेन्द्र सिंह ने नए साल पर नए सफर की शुरुआत की है। दरअसल, उन्होंने राजस्थान पत्रिका डाटकॉम को अलविदा कहकर ‘आजतक’ का दामन थाम लिया है। उन्होंने ‘आजतक’ की डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।  

धीरेन्द्र सिंह करीब चार साल से आगरा में राजस्थान पत्रिका डाटकॉम के साथ जुड़े हुए थे। इससे पहले वह दैनिक जागरण समूह के बाइलिंगुअल अखबार आईनेक्स्ट के आगरा संस्करण में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से एटा के रहने वाले धीरेन्द्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 11 साल का अनुभव है। आगरा से ग्रेजुएशन करने के बाद धीरेन्द्र ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय सहारा से की थी। इसके बाद लोकल चैनल मून न्यूज, द सी एक्सप्रेस व आईनेक्स्ट अखबार में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दीं। धीरेन्द्र की क्राइम, रोडवेज, आरटीओ व एजुकेशन के साथ बिजनेस बीट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम में धीरेन्द्र के पास प्रशासन व क्राइम, मेडिकल समेत प्रमुख बीटों की जिम्मेदारी थी।

समाचार4मीडिया की ओर से धीरेन्द्र सिंह को नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक धीरेन्द्र सिंह डिजिटल विंग राजस्थान पत्रिका डाटकॉम
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

20 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

3 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

4 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

4 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago